Curd Or Buttermilk Which Is Better During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं क्या खा रही हैं, क्या नहीं? इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वैसे भी यह गर्मियों का मौसम है। ऐसे में अगर महिलाएं ज्यादा तला-भुना खाती हैं, तो इससे सीने में जलन, पेट में जलन जैसी कई परेशानियां हो सकती है। बहरहाल, गर्मियों का मौसम है, तो ज्यादातर लोग अपनी डाइट में दही या छाछ शामिल करते हैं। प्रेग्नेंट महिलाएं भी इस तरह की चीजों को डाइट का हिस्सा बनाती हैं, ताकि उनका पाचन क्षमता में सुधार हो और बॉडी हाइड्रेटेड रहे। लेकिन, सवाल है प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ज्यादा लाभकारी क्या है? दही या छाछ? क्या इनका सेवन करने से उन्हें किसी तरह का नुकसान भी हो सकता है? आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
प्रेग्नेंसी में दही खाने के फायदे- Benefits of Eating Curd During Pregnancy In Hindi
डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "दही बहुत ही हेल्दी प्रोडक्ट है। इसका सेवन कोई भी कर सकता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, विशेषकर बी-12, बी और प्रोबायोटिक्स होते हैं। नियमित रूप में दही का सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला की इम्यूनिटी बूस्ट होती है, ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है, कैल्शियम की आपूर्ति होती है और डाइजेशन में भी सुधार होता है। वैसे भी प्रेग्नेंसी के दिनों में महिला को अपच जैसी समस्या काफी कॉमन होती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो जैसे-जैसे महिला की प्रेग्नेंसी के दिन बढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे भ्रूण का वजन बढ़ता रहता है। ऐसे में पेट पर दबाव बढ़ता है, जिससे बाउल मूवमेंट मुश्किल हो जाते हैं। इस तरह की कंडीश्न से बचने के लिए महिला दही का सेवन कर सकती है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी में दही का सेवन करने से स्किन मॉइस्चराइज होती है और बॉडी भी हाइड्रेटेड रहती है। इस तरह देखा जाए, तो प्रेग्नेंसी में दही खाना काफी लाभकारी है।"
इसे भी पढ़ें: दही या छाछ, क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से
प्रेग्नेंसी में छाछ पीने के फायदे- Benefits of Drinking Buttermilk During Pregnancy In Hindi
गर्मी के दिनों में छाछ भी खूब पी जाती है। दिव्या गांधी सलाह देती हैं, "प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी छाछ बहुत लाभकारी है। छाछ पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, डायरिया का रिस्क कम होता है, बॉडी हाइड्रेटेड रहती है, गैस्ट्रिक की प्रॉब्लम में कमी आती है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह के न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। छाछ कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। भ्रूण के विकास के लिए यह बहुत ही अच्छा पोषक तत्व है। इससे बच्चे में हाइपरटेंशन का रिस्क भी कम हो जाता है। यही नहीं, प्रेग्नेंसी में छाछ पीने से ब्लड प्रेशर भी सामान्य बने रहने में मदद मिलती है।"
छाछ बनाम दहीः प्रेग्नेंसी में क्या है बेहतर?- Curd Or Buttermilk Which Is Better During Pregnancy In Hindi
दिव्या गांधी की मानें, "प्रेग्नेंसी में दही या छाछ दोनों का सेवन किया जा सकता है। दोनों की अपनी-अपनी खासियत है और दोनों ही चीजें कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। प्रेग्नेंसी के दिनों में महिला अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार, दही या छाछ का सेवन कर सकती हैं। हां, बस इस चीज का ध्यान रखें कि उन्हें डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी न हो। एलर्जी होने पर प्रेग्नेंसी में महिला को उल्टी या अन्य समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंसी में यह सब होना सही नहीं है। इसलिए, प्रेग्नेंट महिला अपनी डाइट में जो भी चीज शामिल कर रही हैं, इससे पहले एक्सपर्ट से सलाह ले लेनी चाहिए। इसके अलावा, यह भी याद रखना चाहिए कि जो भी खा रही हैं, उसे सीमित मात्रा में ही लें।"
All Image Credit: Freepik