Fri Sep 11, 2026 | 11:44 PM IST

प्रेगनेंसी के दौरान छाछ पीने के फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां

गर्भावस्था में छाछ पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदायक इसके बारे में पता होना जरूरी है। जानें छाछ से जूड़ी जरूरी सावधानी

प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को उन चीजों को खाने की सलाह दी जाती है जिससे उनकी सेहत और भ्रूण की सेहत दोनों को फायदा हो। ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं छाछ यानी बटर्मिल्क की। छाछ के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन, पोटेशियम, आयोडीन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन b12 आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वही इसके अंदर सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन डी,  विटामिन के, जिंक आदि भी मौजूद होते हैं। बता दें कि छाछ पीने से प्रेग्नेंट महिला को काफी फायदा हो सकता है लेकिन जरूरी सावधानियां और नुकसान के बारे में भी पता होना जरूरी है। आज का हमारे लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान अगर महिलाएं छाछ का सेवन करती हैं तो उनकी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। साथ ही नुकसान के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

 

बता दें कि अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल उठता होगा कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान छाछ पीना सुरक्षित है। तो बता दे कि हां, अगर छाछ का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो यह गर्भवती महिलाओं के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। यहां तक कि डब्ल्यूएचओ ने भी छाछ पीने के लिए गर्भवती महिलाओं को सलाह दी है। डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी की गई सूची पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

प्रेगनेंसी के दौरान छाछ पीने से होने वाले फायदे

छाछ पीने से गर्भवती महिलाओं को कई फायदे हो सकते हैं-

1 - उच्च रक्तचाप के लिए

गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप की समस्या आम है। ऐसे में अगर महिलाएं इस समस्या से बचना चाहती हैं तो वह छाछ को अपनी डाइट में जोड़ सकती हैं। बता दें कि छात्र उच्च रक्तचाप की समस्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ महिलाओं को दिल के रोगों से भी बचाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें-  प्रेगनेंसी में करी पत्ते के सेवन से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ सावधानियां और नुकसान

2 - डिहाइड्रेशन की समस्या के लिए

बता दें कि शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होना यानी पानी की कमी हो जाना। अगर गर्भवती महिलाएं इस समस्या का शिकार हो जाएं तो ये उनकी सेहत और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदेह है। छाछ समस्या को दूर करने में बेहद उपयोगी है। छाछ को बेस्ट ड्रिंक भी माना जाता है। ऐसे में महिलाएं डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए अपनी डाइट में जोड़ सकती हैं। यह एकदम सुरक्षित है।

3 - पाचन क्रिया के लिए

बता दें कि गर्भवती महिलाएं पाचन क्रिया की गड़बड़ी के कारण काफी दिक्कत महसूस करती हैं। ऐसे में छाछ इस दिक्कत को दूर करने में उपयोगी है। बता दें कि छाछ के अंदर कुछ ऐसे अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो न केवल पाचन क्रिया को सुचारू रूप से काम करने में मदद करते हैं बल्कि कब्ज या पेट में दर्द, मरोड़ जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाने में उपयोगी है। ऐसी महिलाएं अपनी डाइट में पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए छाछ को जोड़ सकती हैं।

4 - हड्डियों की सेहत के लिए

हड्डियों की मजबूती मां और बच्चे दोनों के लिए जरूरी है। ऐसे में बता दें कि छाछ के अंदर पाए जाने वाला कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत रख सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में छाछ को जोड़ें। ऐसा करने से न केवल हड्डियां मजबूत होंगे बल्कि जोड़ों में दर्द आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में इलायची का सेवन है इन 5 तरीकों से फायदेमंद, जानें कुछ नुकसान और जरूरी सावधानियां

5 - इम्यून सिस्टम के लिए

बता दें कि छाछ के अंदर अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते ही हैं साथ ही इसके अंदर लैक्टिक एसिड भी मौजूद होता है। ऐसे में अगर आप इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं तो महिलाएं अपनी डाइट में छाछ को जोड़ सकती हैं। ऐसा करने से शरीर कई संक्रमण से दूर भी रह सकता है।

 

प्रेगनेंसी के दौरान छाछ पीने से होने वाले नुकसान

किसी भी चीज की का अती सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है ऐसा ही कुछ छाछ के साथ भी है। बता दें कि छाछ का सेवन यदि महिलाएं ज्यादा मात्रा में करें तो इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

1 - यदि महिलाओं को सर्दी है तो वे अपनी डाइट में छाछ को ना जोड़ें वरना इससे सर्दी और बढ़ सकती है।

2 - अगर किसी महिला को लैक्टोज से परेशानी है तो वह अपनी डाइट में छाछ को ना जोड़े।

3 - अगर किसी महिला को छाछ से एलर्जी है तो वे अपनी डाइट में इसे ना जोड़ें।

 इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में रैस्पबेरी के पत्तियों की चाय पीने के फायदे और नुकसान

छाछ पीते वक्त बरतने वाली सावधानियां

1 - गर्भवती महिलाएं खट्टी छाछ के सेवन से बचें।

2 - गर्भवती महिलाएं अनपॉश्चराइज्ड छाछ के सेवन से बचें।

3 - ज्यादा ठंडी छाछ में गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

4 - गर्भवती महिलाएं छाछ में कुछ भी जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान छाछ पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले इसकी सीमित मात्रा का पता लगाएं उसके बाद ही छाछ को अपनी डाइट में जोड़ें। इससे अलग गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में कुछ भी जोड़ने या घटाने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ध्यान दें कि गर्भवती महिलाएं जो भी खाद्य पदार्थ को अपनी डाइट में जोड़ेंगी उसका सकारात्मक या नकारात्मक असर उनके भ्रूण की सेहत पर भी पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read More Articles on women health in hindi

Read Next

प्रेगनेंसी में करी पत्ते के सेवन से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ सावधानियां और नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Garima Garg

Garima Garg

सब-एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में सब एडिटर पद पर काम कर रही गरिमा गर्ग को डिजिटल मीडिया में 2 साल से अधिक का अनुभव है। वह जर्नलिज्‍म में पिछले 3 साल से सक्रिय हैं। गरिमा को एजुकेशन के साथ-साथ हेल्‍थ और फिटनेस से जुड़ी खबरों और फीचर लेखन की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 3 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिख रही हैं। इससे पहले गरिमा अमर उजाला और दैनिक जागरण की सखी मैगजीन में लेखन का कार्य कर चुकी हैं। गरिमा चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 24, 2021 00:00 IST

    Published By : Garima Garg

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content