गर्भावस्था के दौरान करी पत्ते का सेवन महिलाओं की सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि कड़ी पत्ता एनीमिया के जोखिम की संभावना को कम कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि करी पत्ते के अंदर आयरन मौजूद होता है वहीं अगर आयरन की कमी हो जाए तो शरीर में खून की कमी भी हो सकती है। ऐसे में करी पत्ते के सेवन से एनीमिया की कमी से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे अलग कड़ी पत्ते के अंदर भरपूर मात्रा में फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन आदि पाए जाते हैं जो न केवल महिलाओं को कई तरीकों से स्वस्थ रखते हैं बल्कि भ्रूण की सेहत के लिए भी जरूरी पोषक तत्व हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की करी पत्ते का सेवन अगर गर्भवती महिलाएं करती हैं तो उन्हें क्या क्या फायदे होते हैं साथ ही इसके नुकसान के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
1 - किडनी के लिए है अच्छा
किडनी को बेहतर बनाने में करी पत्ता गर्भवती महिलाओं के बेहद काम आ सकता है। बता दें कि यदि आप किडनी सेल की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप नियमित रूप से 30 दिनों तक कढ़ी पत्ते का सेवन करें। ऐसा करने से किडनी फंक्शन को बेहतर किया जा सकता है। इससे संबंधित भी सामने आई है। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
टॉप स्टोरीज़
2 - पाचन क्रिया को बनाए तंदुरुस्त
पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में करी पत्ता गर्भवती महिलाओं की बेहद काम आ सकता है। बता दें कि इसके सेवन से न केवल उल्टी और मतली की समस्या से छुटकारा मिलता है बल्कि यह अपच, पेट में दर्द, पेट में ऐंठन और पाचन क्रिया में गड़बड़ी को दूर करने में भी उपयोगी है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में काली मिर्च खाने के फायदे, नुकसान और सावधानियां
3 - एनीमिया से दिलाए छुटकारा
बता दें कि हमारे शरीर में खून ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाता है। वहीं अगर खून की कमी हो जाती है तो यह ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में शरीर में नहीं पहुंच पाता इस स्थिति को एनीमिया भी कहा जाता है। यह स्थिति आयरन की कमी के कारण हो सकती है। ऐसे में अगर गर्भावस्था में समस्या हो जाए तो महिलाओं और भ्रूण दोनों की सेहत के लिए नुकसानदेह है। करी पत्ता इस समस्या से छुटकारा दिलाने में गर्भवती महिलाओं के काम आ सकता है।
4 - बैक्टीरिया को निकाले बाहर
करी पत्ते के अंदर भरपूर मात्रा में एंटीमाइक्रोबियल्स गुण मौजूद होते हैं जो ना केवल बैक्टीरियस को नष्ट करते हैं बल्कि इनके सेवन से मामूली बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है। ऐसे में यदि गर्भवती महिलाएं किसी इंफेक्शन की चपेट में आ जाती हैं तो वे अपनी डाइट में करी पत्ते को जोड़ सकते हैं और इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
5 - उच्च कोलेस्ट्रॉल से करें बचाव
उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं खासकर गर्भवती महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण हृदय रोग की समस्या भी हो सकती है। बता दें कि करी पत्ते के सेवन से गर्भवती महिलाएं न केवल उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी हैं बल्कि उनका हृदय अभी सही से अपना काम करता है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में इलायची का सेवन है इन 5 तरीकों से फायदेमंद, जानें कुछ नुकसान और जरूरी सावधानियां
कड़ी पत्ते के सेवन से होने वाले नुकसान
बता दें कि आमतौर पर कड़ी पत्ते से महिलाओं को किसी भी तरीके का नुकसान नहीं होता है। लेकिन कई परिस्थितियां ऐसी हो जाती है जिससे महिलाओं को कड़ी पत्ते के सेवन के दौरान एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में महिलाओं को करी पत्ती का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे अलग करी पत्ते के अंदर हाइपोग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते हैं जो न केवल खून में शुगर की मात्रा को कम कर सकते हैं बल्कि ब्लड शुगर लो होने लगता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान ब्लड शुगर का कंट्रोल में रहना जरूरी है।
गर्भावस्था में करी पत्ते का सेवन करते वक्त बरतने वाली सावधानी
1 - बासी करी पत्ते का सेवन ना करें।
2 - करी पत्ते को अच्छे से धो लें। उसके बाद ही डाइट में शामिल करें।
3 - करी पत्ते का कलर गहरा हरा रंग होना चाहिए।
4 - कपी पत्ते मैं अगर किसी भी प्रकार का छेद है तो उसका इस्तेमाल ना करें।
5 - करी पत्ते का उपयोग सीमित मात्रा में करें।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान करी पत्ते का उपयोग महिलाओं की सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन इसकी अधिकता सेहत को नुकसान का सामना भी करा सकती है। ऐसे में सबसे पहले कड़ी पत्ते की सीमित मात्रा का ज्ञान लें। उसके बाद ही महिलाएं अपनी डाइट में करी पत्ते को जोड़ें। महिलाएं करी पत्ते को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। हर महिला की गर्भावस्था अलग होती है। ऐसे में किसी भी चीज को अपनी डाइट में जोड़ने घटाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूरी है।
इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik and shutterstock से ली गई हैं।
Read More Articles on women health in hindi