जानिए हाई ब्‍लड शुगर और लो ब्लड शुगर के कारण और लक्षण

आपको हाइपरग्लाइसेमिया है या हाइपोग्लाइसीमिया, इसका पता लक्षणों को देखकर लगाया जा सकता है। इस लेख में जानें लक्षण और कारण...
  • SHARE
  • FOLLOW
जानिए हाई ब्‍लड शुगर और लो ब्लड शुगर के कारण और लक्षण

आज के समय में गलत लाइफस्टाइल और बाहर के खानपान के कारण ब्लड शुगर की समस्या आम होती जा रही है। ऐसे में जिन लोगों को शुगर है, उन्हें विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि हाई ब्लड शुगर सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक है पर ऐसा नहीं है। लो ब्लड शुगर से भी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए दोनों बीमारियों को हल्के में लेना सही नहीं है। अगर आपको पहले ही पता है कि आपको इन दोनों में से कोई एक बीमारी है तो आप समय-समय पर चेक करवाते रहें।

blood-sugar

अब सबसे पहले बात करते हैं कि ब्लड शुगर के हाई या लो होने के पीछे क्या कारण है। अगर बल्ड शुगर संतुलित हो तो इससे अंगों और कोशिकाओं को एनर्जी मिलती है। शुगर लेवल को संतुलित करने के लिए इंसुलिन (हार्मोन) एक अहम भूमिका निभाता है। बॉडी सेल्स को ग्लूकोज इंसुलिन के जरिये ही मिलता है। और अगर इंसुलिन की इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो जाए तो ब्लड शुगर हाई या लो हो सकता है। इसलिए इसे कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। बता दें कि अगर शुगर का स्तर हमारे ब्लड में 70 mg/dl या इससे कम हो तो उसे लो ब्लड शुगर मानी जाएगी। लो ब्लड शुगर को हायपोग्लायसीमिया भी कहा जाता है।

लो ब्लड शुगर के लक्षण

दिल में घबराहट और थकान महसूस होना, सिरदर्द की परेशानी और भूख बढ़ जाना, हर बात पर चिड़चिड़ापन और हाथ-पैर कांपना, अधिक पसीना आना और देखने में दिक्कत होना, बेहोश हो जाना या स्किन का पीला होना इसके प्रमुख लक्षण हैं।

लो ब्लड शुगर के कारण

तनाव में रहना या खाली पेट एक्सरसाइज करने से ब्लड में शुगर की मात्रा घट सकती है। इसके अलावा यदि आप खाना से देर या कम मात्रा में खाना खाते हैं तो ये समस्‍या हो सकती है। ज्यादा दवाई खाने से भी इस बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। लो ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप फलों का सेवन, दूध, शुगर, लहसुन, दही या ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्‍लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए ये घरेलू इलाज हैं बेहतर, नहीं होगा कोई साइडइफेक्‍ट!

हाई ब्लड शुगर के लक्षण

हाई ब्लड शुगर को हाइपरग्लाइसेमिया भी कहते हैं। इसके लक्षण निम्न प्रकार हैं: 

  • बार-बार प्यास और भूख लगना, पेशाब का जल्दी-जल्दी आना आदि ऐसा इसलिए क्योंकि हाई ब्लड शुगर किडनी और यूरिन तक प्रभाव डालता है, जिससे प्यास भी ज्यादा लगती है और पेशाब भी जल्दी-जल्दी जाना पड़ता है।
  • थकान होना और वजन का कम होना। वजन कम, कोशिकाओं में ग्लूकोज न मिलने के कारण होता है, जिसके कारण जमा हुए फैट का इस्तमाल शरीर ऊर्जा के लिए करने लगता है।
  • त्वचा में इंफेक्शन, फोकस करने में परेशानी, कब्ज या डायरिया, किडनी की परेशानी आदि भी हाई ब्लड शुगर के लक्षणों में से हैं।

हाई ब्लड शुगर के कारण

  • तनाव के कारण, इंसुलिन की पूर्ति शरीर में न होने के कारण, ज्यादा खा लेने के बाद एक्सरसाइज या वॉक न करने पर भी हाई ब्लड शुगर के कारण हो सकते हैं।
  • ऐसे में कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही पानी पर्याप्त मात्रा में लें।

Read More Articles On Diabetes In Hindi

Read Next

डायटीशियन ने बताया डायबिटीज कंट्रोल करने का सबसे आसान घरेलू नुस्खा, घर पर 8 चीजें मिलाकर बनाएं पाउडर

Disclaimer