
त्योहार में बरती खानपान को लेकर लापरवाही के बाद खुद को डिटॉक्स रखने का क्या है बेहतर तरीका जानते हैं एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर से
त्योहारों में अक्सर डाइट पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। उस वक्त दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ उनकी और अपनी मनपसंद चीजें यह सोच कर खा लेते हैं कि त्योहार के बाद खुद को डिटॉक्स कर के हम फिर से नॉर्मल रूटीन में आ जाएंगे। थोड़ा गिल्टी महसूस होता है जब त्योहारों पर खानपान को लेकर लापरवाही बरतते हैं। इसके अलावा पेट से संबंधित काफी परेशानियां भी सामने आने लगती हैं, जैसे पाचन तंत्र में गड़बड़ी या पेट में दर्द होना आदि। ऐसे में डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि आप खुद को त्योहार के बाद डिटॉक्स कैसे कर सकते हैं और ऐसा करना शरीर के लिए क्यों जरूरी है। पढ़ते हैं आगे...
डिटॉक्स कैसे करें
डिटॉक्स के लिए लोग सलाद आदि का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह गलत है। डिटॉक्स के लिए सबसे पहले चार चीजों को अवॉइड करें। वह है सलाद, सूप, स्मूदीज और स्टार्वेशन। अगर आप सोच रहे हैं कि आप इन चारों तरीकों से अपने आप को डिटॉक्स करेंगे तो अपना तरीका बदल लें। बल्कि आप खुद को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो एक जगह पर बैठकर खाना खाएं। अपने सेंस को समझने की कोशिश करें और खाने को जल्दी-जल्दी खाने की बजाय धीरे-धीरे खाएं। आपने देखा हुआ कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खाने को घूम घूम कर या बिना चबाए खाते हैं ऐसा करना गलत है। इससे वे डिटॉक्स न होने के बजाय अनेक समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप तीन एस को फॉलो करेंगे तो आप ठीक प्रकार से डिटॉक्स हो पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में रखना है सेहत को चुस्त तो इन चीजों का करें सेवन, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत
अपने पुराने रूटीन में पहुंचने के लिए क्या करें
पुराने रूटीन में पहुंचने के लोग ओवर एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं या एक साथ खाना खाना छोड़ देते हैं पर ऐसा करना भी गलत है। इससे पेट पर जोर पड़ता है। ध्यान रहे कि अब जब भी एक्सरसाइज करें तो अपने पेट पर ज्यादा जोर न दें और एक्सरसाइज भी केवल उतनी मात्रा में करें जितनी मात्रा में आप हमेशा से करते आए हैं। इसके अलावा आप अपने दिमाग में यह सोचें कि अब आपका नॉर्मल रूटीन शुरू हो गया है। एक्सरसाइज के दौरान भी 20 मिनट के अंतराल पर कुछ ना कुछ खाते रहें, पानी की मात्रा को कम ना होने दें। पानी के माध्यम से खुद को डिटॉक्स रखना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप इन चीजों का ध्यान रखेंगे तो आपके शरीर पुरानी अवस्था में फिर से लौट आएगा। इसके अलावा आप सूर्य नमस्कार की मदद भी ले सकते हैं। सनराइज के समय 3 सूर्य नमस्कार और सन सेट की समय 3 सूर्य नमस्कार की मदद से आप खुद को फिट रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप इन चीजों को अपनी दिनचर्या में जोड़ेंगे तो ना केवल आपकी पाचन तंत्र सुचारू रूप से चलेगी। बल्कि आप बेहतर तरीके से अपनी लाइफ को पुराने ट्रैक्टर पर ला सकते हैं। ओवर एक्सरसाइज करने की भूल ना करें। केवल वही एक्सरसाइज करें जितना आपका शरीर कर पा रहा है। इन एक्सरसाइज में आप सूर्य नमस्कार को जरूर जोड़ें।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगी को नहीं, बल्कि इन लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है शकरकंद
Read More Articles on healthy diet in hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।