
वर्क फ्रॉम होम के कारण लोगों की फैमिली और वर्क लाइफ के बीच का बैलेंस गड़बड़ा गया है। वहीं ये अब लोगों को शरीर दर्द भी दे रहा है।
कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया अपने घरों की चार दीवारों तक सीमित रहने के लिए मजबूर है। तो वर्क फ्रॉम होम अब लोगों के लिए सजा बन रही है। वर्क फ्रॉम होम ने ऑफिस और घर, दोनों के बीच के संतुलन को बिगाड़ दिया है। लोग लंबे समय तक काम करते हैं और शारीरिक और मानसिक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ज्यादातर लोग गलत सीटिंग अरेंजमेंट में लंबे समय तक काम करने से कंधे, पीठ और कूल्हों में दर्द की शिकायत कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों की तो, ये भी शिकायत है कि ये दर्द अब उन्हें लगातार परेशान करने लगा है। इसे देखते हुए आज हम आपके के लिए 3 जरूरी टिप्स लाएं हैं, जिसे फॉलो करने से आप अपने इस कंधे, पीठ और कूल्हों के दर्द से आराम पा सकते हैं।
शरीर दर्द से निजात पाने का 3 तरीका
1.जमीन पर क्रॉस-लेग बैठ कर काम करें
हम में से ज्यादातर लोगों का घर बहुत छोटा है या ऐसा नहीं कि वहां ऑफिस जैसे परफेक्ट सीटिंग अरेंजमेंट हो पाए। ऐसे में घंटों डाइनिंग टेबल पर बैठ कर काम करने से या गलत चेयर पर बैठने से आपके कंधे, पीठ और कूल्हों में दर्द हो सकता है। तो इसका एक ही उपाय ये है कि आप अपने सीटिंग अरेंजमेंट पर बिना खर्चा किए, जमीन पर बैठ कर काम करें। इसके लिए आपको जमीन पर एक मोटा सा आरामदायक गद्दा डालना है और सामने एक बेड टेबल लगा कर काम शुरू करें। इस दौरान भी कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे कि
- -बैठते वक्त अपने पैर क्रॉस करके बैठें यानी कि आप पालथी मार कर बैठें।
- -टेबल आपके आखों के पोजिशन से ज्यादा न ऊपर हो, न नीचे।
- -आपका पीठ सीधा रहे।
- -ज्यादा अच्छा ये होगा कि पीठ को दीवार के सहारे रखें और मोटा तकिया लगाएं।

इसे भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम ने खराब की लोगों की नींद! घर से काम करने वाले लोगों को हुए ये नुकसान भी, जानें क्या कहता है शोध
2.काम के बीच उठने के लिए रिमाइंडर सेट करें
अगर आप बैक-टू-बैक कॉल, मीटिंग्स और स्क्रीन पर आंखें गड़ाए रहते हैं, तो ये आपके लिए बहुत नुकसानदायक होगी। ऐसा करना न सिर्फ आपकी आंखों को खराब कर देगा, बल्कि ये आपको मोटापा, स्ट्रेस और शरीर दर्द देगा। ऐसे में काम के हर घंटे-दो घंटे के बीच उठने के लिए रिमाइंडर सेट करें। क्योंकि अगर आप रिमाइंडर सेट नहीं करेंगे, तो आप काम करते रह जाएंगे। साथ हीं आपको अपनी पोजिशन बदलती रहनी चाहिए। इससे आपका मन भी लगा रहेगा और शरीर दर्द भी नहीं होगा।
3.योग करें
योग इस शरीर दर्द का रामबाण इलाज है। जिस गद्दे पर बैठ कर आप काम कर रहे हैं, उसी पर बॉडी को स्ट्रेच करें। सीधी लेट जाएं और हाथ-पैरों को इधर-उधर घुमाएं। साथ ही काम के बीच या दिन के अंत में अपने लिए समय निकालें और ये 2 योगासन करें।
1.अधो मुख श्वानासन (Downward-Facing Dog)
आप इसे चटाई पर या फर्श पर या अपने हाथों को डेस्कटॉप पर रखकर कर भी कर सकते हैं। इसके बाद अपने पैरों को पीछे उठाएं और फिर कुछ देर चलाते रहें। आपको शरीर, कंधे और पैरों के पीछे एक भयानक खिंचाव महसूस होगा। पर इससे आपको आराम मिलेगा। साथ ही इससे आपको ब्लड सर्कुलेशन मस्तिष्क तक पहुंचेगा, जिससे आपको दोबारा काम करने की एनर्जी मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम में सिर दर्द से हैं परेशान? ये 5 आयुर्वेदिक उपाय आपके सिर दर्द को कर देंगे गायब
2. एंकल टू नी पोज (Ankle to knee pose)
इसे करने से आप कूल्हों से लेकर कमर दर्द तक को कम कर सकते हैं। योगामैट पर सुखासन में बैठ जाएं। इसे करने के लिए बाएं पैर या टखने को दाहिने घुटने के ऊपर रखें। दाएं पैर को आगे की ओर झुकाएं। ऐसे कि पैर बाएं घुटने के नीचे आ जाना चाहिए। श्वांस लें और कूल्हों को नीचे दबाएं। सिर को ऊपर की तरफ खींचने की कोशिश करें। कंधों को नीचे और पीछे की तरफ खींचें। इसे 5 से 10 मिनट करें। आपको आराम महसूस होगा।
इस तरीके से आप इन तीन कामों को करके वर्क फ्रॉम होम में शरीर दर्द से बच सकते हैं। इन सबके साथ एक चीज और है, जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए। वो ये कि आपको रोज सुबह घर में ही आधे घंटे एक्सरसाइज या योग जरूर करना चाहिए। इससे आपको दिन भर में होने वाली थकान को बैलेंस करने की शक्ति मिलेगी।
Read more articles on Miscellaneous In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।