बढ़ती उम्र के साथ अक्सर हड्डियों में कमजोरी आने लगती हैं, जिसके कारण लोगों को चलने में परेशानी, उठने-बैठने में समस्या और दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी लोग ये चाहते हैं कि वो अपनी हड्डियों में आ रही कमजोरी को कैसे दूर करें। इसके लिए डॉक्टर उन्हें दवा के साथ कई स्वस्थ भोजन के विकल्प देता है। लेकिन इसके अलावा एक्सरसाइज भी एक बेहतरीन विकल्प है जिसकी मदद से आप अपने पैरों की हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। जी हां, ऐसी कई एक्सरसाइज है जिनमें आप खुद की हड्डियों की कमजोरी को दूर कर सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इन एक्सरसाइज में आपको बहुत ज्यादा मेहनत या फिर किसी ज्यादा भारी वजन को उठाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि आप आसानी से उन एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इससे आपकी हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा भी कम होता है। तो आइए इस लेख के जरिए ये जानने की कोशिश करते हैं कि किन एक्सरसाइज से आप अपनी हड्डियों की कमजोरी को दूर कर सकते हैं।
बाइसेप्स कर्ल
बाइसेप्स कर्ल वजन के साथ करने वाली एक एक्सरसाइज है जो आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने पर काम करती हैं। इस एक्सरसाइज को आप आसानी से बैठकर या खड़े होकर कर सकते हैं। इसको आसानी से करने के लिए आप अपने हाथों में डंबल को पकड़ें और अपने हाथों को अपनी छाती की तरह उठाएं। कुछ देर छाती के सामने लाकर रुकें और फिर वापस अपने हाथों को नीचे की ओर ले आएं। इस प्रक्रिया को आप रोजाना 15 दिन कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
शोल्डर लिफ्ट
शोल्डर लिफ्ट एक्सरसाइज की मदद से आप अपने कंधों को मजबूत बनाते हैं और इसके सहारे आप अपनी गर्दन की मांसपेशियों को भी तनावमुक्त कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज से आप अपनी हाथों की हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं और चोट के खतरे को कम कर सकते हैं। इसको करने के लिए आप अपने हाथों में डंबल पकड़ लें। फिर अपने हाथों को अपने छाती के सामने लाने की कोशिश करें। ध्यान रहे आपको हाथों को सीधा उठाते हुए लाना है और कोहनी को नहीं मोड़ना है। कुछ देर इस स्थिति में रुकने के बाद आप वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को भी आप 15 बार करने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें ये 3 काम, दिल और दिमाग को भी मिलेगा आराम
इनक्लाइन पुशअप
ये पुशअप्स आपकी छाती, बाजुओं और कंधों की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने पर काम करता है। इसके अलावा ये उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होती है जो लोग ऑस्टियोपोरोसिस का शिकार रहते हैं और जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। इसको करने के लिए आप एक बैंच या कुर्सी के सामने सीधे खड़े हो जाएं। फिर अपने हाथों को बैंच पर रखें और पुशअप करने की कोशिश करें। ध्यान रहे आपका निचला शरीर इस दौरान पूरी तरह से सीधा रहना चाहिए।
प्लैंक रो
प्लैंक रो भी आपके पूरे शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों पर काम करने के साथ उन्हें मजबूती प्रदान करता है। इसको आप अपने द्वारा आसानी से उठाए जाने वाले डंबल से भी कर सकते हैं। इसके साथ ही ये आपकी छाती को एक बेहतर शेप देने की कोशिश करता है। इसको करने के लिए आप अपने दोनों हाथों पर डंबल पकड़ लें और फिर पुशअप्स वाली स्थिति में आ जाएं। अब आप अपने एक हाथ को जमीन पर रखते हुए दूसरे हाथ को छाती के बगल में उठाने की कोशिश करें। हाथ को अच्छी तरह ऊपर उठाएं और फिर वापस नीचे रखें। ऐसा ही आप दूसरे हाथ के साथ करें।
इसे भी पढ़ें: बुजुर्गों को अपनानी चाहिए ये 4 पिलेट्स एक्सरसाइज, संतुलन और मजबूती में आएगा सुधार
पॉप स्क्वाट
पॉप स्क्वाट आपके निचले शरीर पर काम करता है और मांसपेशियों के साथ हड्डियों में कमजोरी को दूर करता है। इसके साथ ही ये आपके शरीर में संतुलन को बढ़ाता है और आपको ज्यादा ताकत प्रदान करता है। इसको करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं और अपनी छाती पर दोनों हाथों को एक साथ बांध लें। अब आप अपने पैरों के सहारे नीचे बैठने की कोशिश करें और फिर ऊपर उठने के लिए कूदें। कूदने के बाद आप जब नीचे की ओर आते हैं तो खुद को सीधे बैठने की अनुमति दें। इस प्रक्रिया को आप 10 बार लगातार करने की कोशिश करें।
Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi