Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

गर्मियों में पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए क्या खाएं? डॉक्टर से जानें

गर्मियों में पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए हल्के और ताजे फूड्स, दही, फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। ऐसे फूड्स आपके पेट के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करते हैं और इंफेक्शन से बचाता है। 

गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान न सिर्फ हमें थका देता है, बल्कि हमारे पाचन तंत्र को भी सेंसिटिव बना देता है। इस दौरान भोजन का जल्दी खराब होना और दूषित पानी पीने से पेट के इंफेक्शन का मुख्य कारण बनता है। दस्त, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए खानपान पर खास ध्यान देना बहुत जरूरी है। सही डाइट न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने के लिए हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि गर्मियों में पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?

पेट के संक्रमण से बचने के लिए क्या खाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, पेट का इंफेक्शन एक आम समस्या है, जो गंदा पानी, खराब खाना या बैक्टीरिया और वायरस के कारण हो सकता है। इसलिए, आप गर्मियों में पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

1. हल्का और ताजा भोजन खाएं

गर्मियों में पेट को हेल्दी रखने के लिए हमेशा ताजा और हल्का भोजन करना चाहिए। घर का बना खाना जैसे दाल, चावल, खिचड़ी और रोटी आसानी से पच जाते हैं और पेट पर ज्यादा दबाव नहीं डालते हैं। बासी और बाहर का खुला खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें बैक्टीरिया होने की संभावना ज्यादा रहती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद है छाछ, जानें सेवन का तरीका

2. दही और प्रोबायोटिक चीजें लें

दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इनमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और इंफेक्शन से लड़ते हैं। छाछ और प्रोबायोटिक से भरपूर फूड्स भी पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

3. फल और सब्जियां शामिल करें

ताजे फल और हरी सब्जियां शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करते हैं। केला, सेब और पपीता पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। गाजर, लौकी और पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां पेट को हल्का और हेल्दी रखती हैं। खाने से पहले फल और सब्जियों को अच्छी तरह धो लेना चाहिए।

foods-to-eat-to-prevent-stomach-infection-inside

4. पर्याप्त पानी पिएं

गर्मियों में साफ और उबला हुआ पानी पीना भी पेट के इंफेक्शन से बचने का सबसे अच्छा और आसान तरीका माना जाता है। शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। नारियल पानी और नींबू पानी भी गर्मियों में पीना पेट के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या नीम पेट के संक्रमण को ठीक कर सकता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

पेट के संक्रमण से बचने के लिए किन चीजों से बचें?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए खानपान में सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। इसलिए आप इन चीजों को खाने से परहेज करें-

  • बाहर के खुले फूड्, जैसे सड़क किनारे बिकने वाले कटे हुए फल, जूस या खुले में रखे स्नैक्स से पूरी तरह बचने की कोशिश करें, क्योंकि इन पर धूल और मक्खियां इंफेक्शन फैलाती हैं।
  • बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार फूड और प्रोसेस्ड जंक फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये पेट की परत को नुकसान पहुंचाते हैं और पाचन तंत्र को धीमा कर देते हैं।
  • गंदे पानी से बने शरबत या बर्फ का सेवन करने से बचें। हमेशा उबालकर या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं।
  • कच्चा मांस, अधपके अंडे या बिना धुली कच्ची सब्जियों से बचें, क्योंकि इनमें हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं।
  • गर्मी के मौसम में खाना जल्दी खराब होता है। लंबे समय तक बाहर रखा हुआ या बासी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का जोखिम बढ़ सकता है।
  • अगर दूध या पनीर ठीक से स्टोर न किया गया हो तो इनके सेवन से बचें क्योंकि ये जल्दी संक्रमित हो जाते हैं।

निष्कर्ष

गर्मियों में पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए आप हल्का और ताजा, दही और प्रोबायोटिक के साथ ताजे फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं, इंफेक्शन से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik

Read Next

ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी: सुबह की शुरुआत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 08, 2026 10:00 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 08, 2026 10:00 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content