Thu Nov 19, 2026 | 05:25 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

प्रदूषण के कारण शरीर पर पड़ रहा है बुरा असर, तो हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

बढ़ते प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से शरीर को बचाने के लिए डाइट में बदलाव जरूरी है। डॉ. अक्षय चुघ ने विटामिन सी, ई, हर्बल टी, क्रूसिफेरस सब्जियां और टमाटर जैसे 5 फूड्स बताए हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम कर सकते हैं।
प्रदूषण के कारण शरीर पर पड़ रहा है बुरा असर, तो हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 5 फूड्सप्रदूषण के कारण शरीर पर पड़ रहा है बुरा असर, तो हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

वर्तमान में प्रदूषण हमारी जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन गया है, जिससे पूरी तरह बच पाना नामुमकिन है। शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण, धूल-मिट्टी, धुआं और जहरीले कण न सिर्फ हमारी सांसों को प्रभावित करते हैं, बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों पर भी बुरा असर डाल सकते हैं। प्रदूषण के संपर्क में आने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है, जिससे सेल्स को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। ऐसे में प्रदूषण से बचने के लिए सिर्फ मास्क लगाना काफी नहीं है, बल्कि डाइट में हेल्दी बदलाव करके भी प्रदूषण के असर को कम किया जा सकता है। आइए इस लेख में Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं कि आप प्रदूषण से शरीर पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए डाइट में किन फूड्स को शामिल कर सकते हैं?

वायु प्रदूषण में स्वस्थ रहने में मदद करने वाले फूड्स

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि वायु प्रदूषण के असर के कारण सेहत पर पड़ने वाले नुकसान से बचने के लिए आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं-

1. विटामिन C से भरपूर फूड्स

प्रदूषण के असर से बचाव के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकते हैं। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स से सेल्स की सुरक्षा करने में मदद करता है। फ्री रेडिकल्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा विटामिन सी इम्यून सिस्टम को आम तरीके से काम करने में मदद करता है और कोलेजन के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। कोलेजन स्किन, हड्डियों और शरीर के अन्य टिश्यू के लिए जरूरी प्रोटीन है। आप अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर आंवला, संतरा और मौसमी, अमरूद, नींबू, कीवी, स्ट्रॉबेरी आदि चीजों को शमिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अपनी त्वचा को प्रदूषण से कैसे बचाएं? डॉक्टर से जानें

2. विटामिन E से भरपूर फूड्स

प्रदूषण के कारण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है। ऐसे में विटामिन ई प्रदूषण के कारण शरीर के सेल्स को होने वाले नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। यह फैट-सॉल्यूबल एंटीऑक्सीडेंट है, जो सेल्स की बाहरी परत यानी सेल मेम्ब्रेन को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करता है।

विटामिन ई स्किन को हेल्दी रखने और इम्यून सिस्टम के सामान्य कामकाज के लिए भी जरूरी माना जाता है। खास बात यह है कि इसे नेचुरल फूड्स के जरिए आसानी से पाया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में बादाम, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, हेजलनट्स और एवोकाडो शामिल कर सकते हैं।

3. हर्बल टी पिएं

प्रदूषण के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि कुछ हर्बल टी भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ग्रीन टी, तुलसी की चाय और अदरक की चाय में ऐसे नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ग्रीन टी में कैटेचिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। वहीं, तुलसी और अदरक में मौजूद नेचुरल तत्व शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़ी समस्याओं पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं।

foods-to-fight-pollutionfoods-to-fight-pollution

4. क्रूसिफेरस सब्जियां खाएं

क्रुसिफेरस सब्जियां ऐसी सब्जियां हैं, जिनमें कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर की नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रियाओं को सपोर्ट करने में मदद कर सकती हैं। इन सब्जियों में ग्लूकोसिनोलेट्स नामक के नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं, जिनसे शरीर में आइसोथायोसायनेट्स जैसे तत्व बन सकते हैं।

ये शरीर के कुछ नेचुरल डिफेंस एंजाइम्स की गतिविधियों को प्रभावित करते हैं। इसलिए, आप अपनी डाइट में ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी, केल, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और मूली शामिल कर सकते हैं। इन सब्जियों को आप सलाद, सूप, सब्जी या हल्का स्टीम करके अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

साल 2015 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, ब्रोकली और ब्रुसेल्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियों में सल्फोराफेन पाया जाता है। यह शरीर के Nrf2 के रास्ते को एक्टिव करके एंटीऑक्सीडेंट एंजाइमों को बढ़ाता है, डीजल के धुएं से होने वाली एलर्जी को कम करता है और हवा के दूषित प्रदूषकों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

5. टमाटर

टमाटर का इस्तेमाल हर घर में होता है। टमाटर में लाइकोपीन नाम के एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो इसे लाल रंग देता है। लाइकोपीन शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा टमाटर में विटामिन सी, पोटैशियम और पानी में अच्छी मात्रा होती है। ये पोषक तत्व शरीर के नॉर्मल कामकाज और हाइड्रेशन के लिए उपयोगी होते हैं। कच्चे टमाटर को खाने का सबसे आसान तरीका है सलाद के रूप में इसका सेवन करना है।

इसे भी पढ़ें: क्या वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है लंग कैंसर का खतरा? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष
प्रदूषण से पूरी तरह बचना भले ही मुश्किल हो, लेकिन अपनी डाइट में छोटे-छोटे बदलाव करके आप शरीर को हेल्दी रखने की कोशिश कर सकते हैं। विटामिन सी और ई से भरपूर फूड्स, हर्बल टी, क्रूसिफेरस सब्जियां और टमाटर शरीर को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। ध्यान रहे, प्रदूषण से बचाव के लिए ज्यादा प्रदूषण वाले समय में घर के बाहर निकलने से बचें और जरूरत पड़ने पर अच्छी फिटिंग वाला मास्क पहनें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • एयर पॉल्यूशन से कौन-कौन सी बीमारी होती है?

    वायु प्रदूषण से अस्थमा, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस, COPD, फेफड़ों के इंफेक्शन और निमोनिया जैसी सांस की बीमारियां हो सकती हैं या बढ़ सकती हैं। लंबे समय तक संपर्क रहने से दिल की बीमारियां, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, आंखों व गले में जलन के साथ फेफड़ों के कैंसर का जोखिम भी बढ़ता है।
  • एयर पॉल्यूशन से बचाने के लिए क्या करना चाहिए?

    खराब AQI वाले दिनों में सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें, N95 या N99 मास्क पहनें और घर के अंदर एयर प्यूरीफायर या वेंटिलेशन का ध्यान रखें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स लें और सांस फूलने या खांसी जैसे लक्षणों पर डॉक्टर से सलाह लें।

Read Next

मीठा आलू नहीं, सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है शकरकंद, जानें इसे खाने के 7 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 16:51 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh