दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस लेना सेहत के लिए खतरनाक हो गया है। हवा में मौजूद PM 2.5 फेफड़ों में पहुंचकर न सिर्फ फेफड़ों को बल्कि हार्ट, ब्लड वेसल्स और शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 2021 गाइडलाइन्स के अनुसार, PM2.5 का सालाना औसत स्तर 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (µg/m³) और 24 घंटे का औसत 15 µg/m³ होना चाहिए। स्विस आईक्यू एयर के मुताबिक, दिल्ली में PM 2.5 करीब 111 µg/m³ चल रहा है। साल 2025 में भारत की औसत PM 2.5 48.9 µg/m³ थी। इन आंकड़ों से पता चलता है कि हवा में प्रदूषक कण इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं,कि अब स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगे हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि हवा में प्रदूषण कितना है और इसे समझने के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI देखा जाता है।
दिल्ली के अलावा देश के कई शहरों में AQI 300 से 400 के पार पहुंच गया है और इसका सेहत पर असर जानने के लिए हमने दिल्ली के PSRI Hospital के पल्मोनोलॉजी, क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नीतू जैन से बात की।
AQI बढ़ने पर शरीर पर क्या असर पड़ता है?
डॉ. नीतू जैन के मुताबिक, खराब AQI में PM2.5 के साथ कई प्रदूषक कण सांस के जरिए फेफड़ों के सबसे छोटे हिस्सों एल्वियोली (Alveoli) तक पहुंच सकते हैं। एल्वियोली में मौजूद ऑक्सीजन खून में पहुंचती हैं और इसी के जरिए PM 2.5 ब्लडस्ट्रीम में प्रवेश कर सकते हैं। ये कण खून में पहुंचकर सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा सकते हैं। इससे फेफड़े, हार्ट, किडनी, आंखें और स्किन प्रभावित हो सकते हैं।
impact of pollution on body
AQI 100 से 500: हर स्तर पर कितना बढ़ता है सेहत का खतरा?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, AQI को 100 से 200 होने पर मध्यम प्रदूषित, 201 से 300 होने पर खराब, 301 से 400 होने पर बहुत खराब और 401 से 500 होने गंभीर श्रेणी में रखा गया है।
डॉ. नीतू जैन का कहना है कि देश के कई शहरों में प्रदूषण की जो स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
AQI 100 से 200: संवेदनशील लोगों को हो सकती है परेशानी
डॉ. नीतू जैन का मानना है कि इस स्तर पर PM 2.5 प्रदूषक कण नाक, गले और सांस की नलियों की ऊपरी परत में जलन पैदा कर सकते हैं। इससे सांस की नली में हल्की सूजन आ सकती है और बलगम बनने की मात्रा बढ़ सकती है।
aqi 100 to 200
AQI 200 से 300: फेफड़ों की कार्यक्षमता पर असर
डॉ. नीतू जैन कहती हैं, “जो लोग लंबे समय तक 200 से 300 AQI में रहते हैं, उनकी फेफड़ों की सुरक्षा करने वाली कोशिकाओं, खासतौर पर एल्वियोलर मैक्रोफेज की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। ये कोशिकाएं फेफड़ों में मौजूद हानिकारक कणों को हटाने में मदद करती हैं। इस वजह से शरीर में सूजन और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।”
aqi 200 to 300
AQI 300 से 400: बेहद खराब हवा, सांस की समस्याओं का खतरा
डॉक्टर के मुताबिक, इस स्तर पर प्रदूषण में मौजूद सभी हानिकारक गैसें फेफड़ों के एल्वियोली में चली जाती हैं। इस कारण व्यक्ति को साइटोकाइन स्टॉर्म भी हो सकता है। इसलिए इस AQI में जो लोग देर तक बाहर रहते हैं, उन्हें उल्टी या मतली भी महसूस हो सकती है। अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप कराना जरूरी हो जाता है।
aqi 300 to 400
AQI 400 से 500: गंभीर प्रदूषण, स्वस्थ लोगों पर भी असर
डॉ. नीतू जैन का कहना है, “दिल्ली में AQI 400 के पार जा रहा है, ऐसे हालात में मेरे पास कई ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिन्हें पहले सांस से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी, लेकिन लंबे समय तक प्रदूषित वातावरण में रहने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। इस प्रदूषित हवा में पहले से फेफड़ों, दिल और किडनी की बीमारियों के मरीज बाहर न निकलें।”
पुणे के जुपिटर अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. राजेंद्र पाटिल बताया कि जब AQI 400 पार पहुंचता है, तो हार्ट के मरीजों को तकलीफ हो सकती है। जिन मरीजों को हार्ट अटैक आ चुका है, अगर वे लोग ज्यादा समय के लिए प्रदूषित वातावरण में लंबे समय तक रहते हैं, तो उनकी रिकवरी में देरी हो सकती है।
aqi 400 to 500
यह भी पढ़ें- खराब AQI बिगाड़ सकता है दिल की सेहत, डॉक्टर से जानें प्रदूषण बढ़ने पर हार्ट के मरीज किन लक्षणों पर रखें ध्यान?
कुछ घंटों के प्रदूषण VS कई महीनों के प्रदूषण में रहने का असर
European Journal of Cardiovascular Medicine नवंबर 2025 में प्रकाशित जर्नल में दुनियाभर के 78 अध्ययनों को शामिल किया गया। इसमें 40 करोड़ से ज्यादा लोगों में खराब AQI के कारण कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक के प्रभावों को समझने की कोशिश की गई है।
हेल्थ सिस्टम |
कुछ समय के प्रभाव (Short-Term Effects) |
लंबे समय के प्रभाव (Long-Term Effects) |
सांस से जुड़ा सिस्टम |
अस्थमा अटैक |
सीओपीडी (COPD) |
कार्डियोवास्कुलर (हार्ट) |
हार्ट अटैक (MI) |
इस्केमिक हार्ट रोग (Ischemic Heart Disease) |
न्यूरोलॉजिकल (दिमाग) |
सिरदर्द |
डिमेंशिया |
मेटाबोलिक |
ब्लड शुगर के स्तर में अचानक उतार-चढ़ाव होना |
टाइप 2 डायबिटीज |
फर्टिलिटी |
— |
समय से पहले प्रसव |
मृत्यु दर |
दैनिक मृत्यु दर में अचानक बढ़ोतरी होना |
औसत उम्र में कमी होना |
doctor-quote
किसके लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है जहरीली हवा?
दिल्ली के आकाश हेल्थकेयर के इंटरनल मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि वैसे तो सभी लोगों को प्रदूषण से बचाव करना जरूरी है, लेकिन इन लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।
AQI risk group
खराब AQI में खुद को कैसे सुरक्षित रखें?
डॉ. विक्रमजीत सिंह ने कहा, “जो लोग बिना सावधानी के बहुत ज्यादा समय प्रदूषित हवा में बिताते हैं, उनके फेफड़े सिगरेट पीने वाले लोगों के जैसे हो सकते हैं। इसलिए खराब AQI में निकलने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। इसके साथ, प्रदूषण से बचने के लिए डाइट पर भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।”
precautions from aqi
निष्कर्ष
AQI बढ़ने पर शरीर में सूजन बढ़ने के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर लंबे समय तक प्रदूषण रहे, तो यह आंखों, फेफड़ों, हार्ट, किडनी और स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। जो लोग डायबिटीज, हार्ट या अस्थमा जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्हें बढ़ते प्रदूषण में खुद को सुरक्षित रखने की ज्यादा जरूरत है। इसलिए बाहर निकलने से बचने की कोशिश करें। अगर सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, उल्टी, मतली, पेट खराब होने जैसी समस्याएं महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या घर के अंदर इंडोर प्लांट्स रखने से AQI 400+ की जहरीली हवा साफ हो जाती है?
इंडोर पौधे घर की सुंदरता और हल्की नमी के लिए अच्छे हैं, लेकिन AQI 300-500 के स्तर पर खतरनाक PM2.5 कणों को सोखने की उनकी क्षमता न के बराबर होती है।कार में सफर करते समय बाहर के 400+ AQI से बचने के लिए AC किस मोड पर रखना चाहिए?
कार चलाते समय हमेशा AC को री-सर्कुलेशन मोड पर रखना चाहिए। यह कार के केबिन फिल्टर की मदद से अंदर की हवा को ही साफ रखता है।क्या N95 मास्क को धोकर या हफ्तों तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है?
N95 मास्क को कभी भी पानी या साबुन से नहीं धोना चाहिए। धोने से मास्क की बीच वाली इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्टर परत नष्ट हो जाती है और मास्क बेअसर हो जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 17, 2026 12:10 IST
Modified By : Aneesh Rawat Nov 17, 2026 12:10 IST
Modified By : Aneesh RawatNov 17, 2026 12:10 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Neetu Jain
