Mon Nov 16, 2026 | 05:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kamalesh A , Senior Consultant Physician - Internal Medicine

व‍िटाम‍िन D के ल‍िए क‍ब और क‍ितनी देर धूप में बैठें? डॉक्‍टर से जानें सही समय और जरूरी सावधान‍ियां

व‍िटाम‍िन D हड्डियों के विकास, इम्यूनिटी और ब्‍लड वेसल्‍स के निर्माण के ल‍िए जरूरी है। जानें धूप के जर‍िए व‍िटाम‍िन D पाने के ल‍िए कब और क‍ितनी देर धूप में बैठें?
व‍िटाम‍िन D के ल‍िए क‍ब और क‍ितनी देर धूप में बैठें? डॉक्‍टर से जानें सही समय और जरूरी सावधान‍ियांव‍िटाम‍िन D के ल‍िए क‍ब और क‍ितनी देर धूप में बैठें? डॉक्‍टर से जानें सही समय और जरूरी सावधान‍ियां

Best Time And Duration To Get Vitamin D From Sunlight: विटामिन D का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत धूप है, लेकिन धूप में बैठने का सही समय और अवधि जानना जरूरी है। ज्यादातर वयस्कों के लिए हफ्ते में 2 से 3 दिन, 10 से 30 मिनट तक हाथों, पैरों या चेहरे पर सीधी धूप लेना विटामिन D बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, धूप में बैठने का सही समय आपकी त्वचा के रंग, उम्र, जगह, मौसम और शरीर के कितने हिस्से पर धूप पड़ रही है, इस पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं व‍िटाम‍िन D के ल‍िए धूप में बैठते वक्‍त क‍िन बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए? बेहतर जानकारी के लि‍ए Dr. Kamalesh A, Senior Consultant Physician At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

  विटामिन D के लिए कब और कितनी देर धूप में बैठें?
हफ्ते में कितने दिन?

2 से 3 दिन

कितनी देर धूप लें? लगभग 10 से 30 मिनट
शरीर के कौन से हिस्से खुले रखें? हाथ, पैर और चेहरा
धूप लेने का सही समय सुबह के मध्य से दोपहर की शुरुआत तक
कौन सी किरणें जरूरी हैं?

UVB किरणें, जो त्वचा में विटामिन D बनाने में मदद करती हैं

किन बातों का ध्यान रखें?

त्वचा को लाल होने या अधिक UV एक्सपोजर से बचाएं। जरूरत के अनुसार, सनस्क्रीन और अन्य सुरक्षा उपाय अपनाएं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताब‍िक, UV-B किरणें शरीर में विटामिन D बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देती हैं। मौजूदा वैज्ञानिक जानकारी के अनुसार, स्वस्थ लोगों के शरीर में पर्याप्त विटामिन D बनाने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार चेहरे, हाथों और बांहों को धूप में रखना पर्याप्त हो सकता है।

व‍िटाम‍िन D के ल‍िए क‍िस समय धूप में बैठें?

best-time-to-take-vitamin-D-via-sunbest-time-to-take-vitamin-D-via-sun

सुबह के मध्य से लेकर दोपहर की शुरुआत तक UVB किरणें सबसे तेज होती हैं। इस समय धूप लेने से शरीर में विटामिन D बनने में मदद मिल सकती है। हालांकि, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए। खासकर गर्मियों में इस समय ज्यादा देर धूप में रहने से त्वचा को नुकसान और स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। लंबे समय तक धूप में बैठने के बजाय थोड़ी देर नियमित रूप से धूप लेना बेहतर है।

साल 2020 में Nutrients में प्रकाश‍ि‍त एक अध्‍ययन में प्रतिभागियों को प्राकृतिक धूप में कुल 30 मिनट रखा गया। इसके बाद उनके ब्‍लड में विटामिन D3 के स्तर की जांच की गई। अध्ययन में पाया गया कि धूप में रहने के 24 से 48 घंटे के भीतर प्रतिभागियों के शरीर में विटामिन D3 का स्तर बढ़ गया। इसका औसत स्तर 24 घंटे में 76.4%, 48 घंटे में 88.1% और 72 घंटे में 54.1% बढ़ा।

यह भी पढ़ें- उम्र के हिसाब से रोज कितना लेना चाहिए विटामिन D? डॉक्टर से जानें

धूप में बैठते समय इन सावधानियों का रखें ध्यान

  • खिड़की के कांच से आने वाली धूप में बैठने से विटामिन D नहीं बनता, क्योंकि कांच ज्यादातर UVB किरणों को रोक देता है।
  • बादल, प्रदूषण और बढ़ती उम्र के कारण भी शरीर में विटामिन D बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
  • अगर आप कुछ मिनट से ज्यादा समय तक बाहर रहते हैं, तो SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।
  • सिर को ढकने के लिए टोपी पहनें और आंखों की सुरक्षा के लिए धूप का चश्मा लगाएं।
  • धूप में ज्यादा देर रहने से पसीना आ सकता है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए पर्याप्त पानी पिएं और बहुत गर्मी होने पर धूप में बैठने से बचें।
  • जरूरत पड़ने पर छाया में बैठें।
  • सनस्क्रीन लगाने से शरीर में विटामिन D बनने की प्रक्रिया थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन इससे विटामिन D बनना पूरी तरह बंद नहीं होता। साथ ही, यह त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है।

यह भी पढ़ें- विटामिन डी2 और डी3 में क्या अंतर है? जानें इनकी कमी को दूर करने के लिए किन फूड्स को खाएं

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए जीवनशैली में क्‍या बदलाव करें?

  • अपनी दिनचर्या में बाहर समय बिताने की आदत शामिल करें। मौसम, त्वचा के रंग और UV इंडेक्स के अनुसार सुरक्षित धूप लें।
  • अपनी डाइट में अंडे की जर्दी, फैटी फिश जैसे सैल्मन और सार्डिन, मशरूम और विटामिन D से फोर्टिफाइड दूध को शामिल करें।
  • रोजाना 7 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद लें। अच्छी नींद हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है।
  • अगर शरीर में विटामिन D की कमी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। एक साधारण ब्लड टेस्ट से शरीर में विटामिन D का स्तर पता लगाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

एक वयस्‍क 10 से 30 म‍िनट धूप में बैठ सकता है। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 द‍िन कर सकते हैं। सुबह के मध्य से लेकर दोपहर की शुरुआत तक UVB किरणें सबसे तेज होती हैं। इस समय धूप में बैठ सकते हैं। हालांकि, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए। ध्‍यान रखें क‍ि कांच की खिड़की से आने वाली धूप में बैठने से विटामिन D नहीं बनता। सनस्‍क्रीन लगाए बगैर, ज्‍यादा देर धूप में बैठने से बचें। शरीर के ल‍िए धूप लेना और त्वचा की सुरक्षा करना, दोनों जरूरी हैं। विटामिन D पाने के लिए पर्याप्त धूप लें, लेकिन अपनी त्वचा की सेहत से समझौता न करें।

image credit: magnific

FAQ

  • विटामिन D के लिए सुबह की धूप अच्छी है या दोपहर की?

    विटामिन D बनाने के लिए UVB किरणों की जरूरत होती है। आमतौर पर दिन के मध्य में UVB का स्तर अधिक होता है। सुबह बहुत जल्दी और शाम के समय UVB का स्तर कम हो सकता है, लेक‍िन त्‍वचा को तेज धूप के प्रभाव से बचाना भी जरूरी है।
  • UV इंडेक्स क्या होता है?

    UV इंडेक्स एक माप है जो यह बताता है कि किसी समय सूरज से आने वाली UV किरणें त्वचा और आंखों को कितना नुकसान पहुंचाएंगी? UV इंडेक्स बढ़ने पर त्वचा को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ती है।

Read Next

→ क्या लंग कैंसर का इलाज संभव है? जानें स्टेज 1 से 4 तक इलाज के विकल्प और बचने की संभावनाएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 16, 2026 16:47 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 16, 2026 16:47 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Kamalesh A