Vitamin D2 Vs D3 Difference: सर्दियों में अक्सर लोगों के शरीर में दर्द, अकड़न और सुस्ती बहुत ज्यादा होती है जिसका एक कारण विटामिन डी की कमी। विटामिन डी आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ हड्डियों को हेल्दी रखने में मददगार है। इतना ही नहीं, ये ब्रेन के कामकाज को बेहतर बनाने के साथ हार्मोनल हेल्थ को भी सही रखने में मददगार है। विटामिन डी के 2 प्रकार होते हैं पहला Vitamin D2 और दूसरा Vitamin D3। विटामिन डी2 एर्गोकैल्सीफेरोल (ergocalciferol) और विटामिन डी3 कोलेकैल्सीफेरोल (cholecalciferol) कहलाता है। हालांकि ये दोनों शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ाने में सहायक होते हैं लेकिन इनकी प्रोडक्शन, फंक्शन और शरीर द्वारा इसके अवशोषण प्रक्रिया में काफी अंतर होता है। क्या है ये जानते हैं Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।
विटामिन डी2 और डी3 में क्या अंतर है-Vitamin D2 Vs D3 Difference in Hindi
| विटामिन D2 | विटामिन D3 |
| विटामिन डी 2 प्लांट बेस्ड फूड्स जैसे मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स को खाने से मिलता है। | विटामिन डी 3 मछली, लिवर और अंडे की जर्दी से मिलता है। |
| विटामिन डी2 कमजोर होता है और इसका प्रभाव कम समय तक रहता है। | यह ज्यादा शक्तिशाली होता है और इसका प्रभाव अधिक समय तक रहता है। |
| शरीर इसे आसानी से अवशोषित नहीं कर पाता है। | शरीर इसे आसानी से अवशोषित कर लेता है और बेहतर उपयोग करता है। |
विटामिन डी2 क्या करता है-Function of Vitamin D2
विटामिन डी2, फैट में घुलनशील विटामिन है जिसका उपयोग मुख्य रूप से शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण को बढ़ाकर विटामिन डी की कमी को दूर करने और रोकथाम के लिए किया जाता है। यह हड्डियों, मांसपेशियों को हेल्दी रखने और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मददगार है। इसके अलावा इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए भी ये जरूरी है।
विटामिन डी3 क्या करता है-Function of Vitamin D3
विटामिन डी3 हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हड्डियों के चयापचय, मस्तिष्क, हृदय और हार्मोन संतुलन को प्रभावित करता है। अगर आपको डिप्रेशन और मूड स्विंग्स से बचना है तो आपको इस विटामिन की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों को विटामिन डी कब तक देना चाहिए? डॉक्टर से जानें
विटामिन D2 बढ़ाने के लिए क्या खाएं-Vitamin D2 food list in hindi
विटामिन डी2 बढ़ाने के लिए आपको फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करना चाहिए जैसे
- बादाम का दूध
- सोया मिल्क
- ओट्स
- मशरूम
- संतरे का रस
- टोफू
विटामिन D3 बढ़ाने के लिए क्या खाएं-Vitamin D3 food list in hindi
विटामिन डी3 कुछ ही फूड्स में मिलते हैं जैसे
- मछली यानी सैल्मन
- टूना और मैकेरल।
- अंडे की जर्दी और कॉड लिवर ऑयल।
- इसके अलावा योगर्ट और स्मूदी के सेवन से भी आपको विटामिन डी3 मिल सकता है।
Vitamin D2 के फायदे
विटामिन डी2 के कई फायदे हैं। यह स्वस्थ हड्डियों के निर्माण और रखरखाव के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। इसका उपयोग थायराइड हार्मोन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन डी2 की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और रिकेट्स की समस्या हो सकती है।
Vitamin D3 के फायदे
विटामिन डी3 के कई फायदे हैं। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यह सूजन से लड़ने में मदद करता है और मूड को बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं विटामिन डी3 आपके दिल को हेल्दी रखने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में धूप न आने के बाद भी शरीर Vitamin D कैसे बनाता है? डॉक्टर ने बताया
विटामिन D2 Vs विटामिन D3 में कौन सा बेहतर है?
विटामिन डी2 और डी3 में से किसी एक को चुनते समय, आपको कई कारकों पर विचार करना चाहिए। विटामिन डी3, विटामिन डी2 से थोड़ा अधिक शक्तिशाली हो सकता है और समय के साथ आपके खून में लंबे समय तक स्टोर रख सकता है।NIH के अनुसार भी विटामिन D3, D2 से ज्यादा असरदार इसलिए भी है क्योंकि
- D3 शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित और उपयोग किया जा सकता है।
- D3 लंबे समय तक रहता है तो शरीर में इसकी कमी नहीं होती।
इसीलिए विशेषज्ञ विटामिन D की कमी को दूर करने के लिए D3 की सलाह देते हैं। हालांकि, विटामिन डी2 पौधों से प्राप्त होता है, जबकि विटामिन डी3 जानवरों से प्राप्त होता है। तो विटामिन डी2 को उन लोगों के लिए एक उपयुक्त विकल्प बनाता है जो वेजिटेरियन हैं लेकिन अगर आप रेगुलर विटामिन डी 3 से भरपूर फूड्स लें तो आपको इसकी कमी से जूझना नहीं पड़ेगा।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 19, 2026 13:05 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 19, 2026 13:05 IST
Modified By : Pallavi KumariJan 19, 2026 13:05 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj