
सर्दियां शुरू होते ही जैसे हवा में ठंड घुलने लगती है, वैसे ही कई लोगों के जोड़ों का दर्द भी शुरू हो जाता है। सुबह बिस्तर से उठते ही घुटनों का खिंचाव, सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में चुभन और शाम को हल्की ठंड पड़ते ही कंधों का जाम हो जाना, ये सारी समस्याएं सर्दियों में काफी आम हैं। लोग इसे उम्र, ठंड या ज्यादा काम का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोग सोचते हैं कि जोड़ों का दर्द सिर्फ उम्र बढ़ने या अर्थराइटिस का संकेत है लेकिन असर में इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इस लेख में यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के नेविगेशन और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, डॉ. कीर्ति पलाडुगु (Dr Kirthi Paladugu, Sr. Consultant Arthroscopy Surgeon (Knee & Shoulder), Navigation & Robotic Joint Replacement Surgeon, Yashoda Hospitals, Hyderabad) से जानिए, क्या सर्दियों में विटामिन D की कमी से जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है?
इस पेज पर:-
क्या सर्दियों में विटामिन D की कमी से जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है? - Does vitamin d deficiency increase winter joint pain
डॉ. कीर्ति पलाडुगु बताते हैं कि जोड़ों और हड्डियों के सही ढंग से काम करने में विटामिन D का रोल बेहद जरूरी है। इसकी कमी से-
- हड्डियां कमजोर होने लगती हैं
- कैल्शियम का अवशोषण कम हो जाता है
- जोड़ों में सूजन बढ़ती है
- मांसपेशियां ढीली या कमजोर महसूस होती हैं
- सुबह स्टिफनेस बढ़ जाती है
- घुटनों, कूल्हों और कमर में दर्द बढ़ता है
सर्दियों में पहले से ही मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। ऐसे में विटामिन D की कमी दर्द को कई गुना बढ़ा देती है।
इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन D की कमी से हमेशा थकान महसूस होती है? जानें डॉक्टर की राय
विटामिन D का सबसे बड़ा सोर्स सूरज की रोशनी है। गर्मियों में हमारी स्किन सूरज की किरणों के संपर्क में ज्यादा आती है, जिससे शरीर पर्याप्त विटामिन D बना लेता है, लेकिन सर्दियों में लोग धूप से बचते हैं, धूप का समय कम होता है और मोटे कपड़े त्वचा को ढक लेते हैं। ऐसे में सूर्य की UV-B किरणें त्वचा तक नहीं पहुंच पातीं और विटामिन D का निर्माण काफी कम हो जाता है। यही वजह है कि सर्दियों में जोड़ों का दर्द और हड्डियों का दर्द अचानक बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: विटामिन D की कमी होने पर एक्सरसाइज करना सही है या नहीं? डॉक्टर से जानें सच

सर्दियों में विटामिन D बढ़ाने के आसान तरीके - Easy ways to increase Vitamin D in winter
- सर्दियों में सुबह 15-20 मिनट धूप में बैठना सबसे अच्छा उपाय है। धूप जितनी त्वचा पर पड़ेगी, शरीर उतना विटामिन D बनाएगा।
- फोर्टिफाइड फ़ूड्स खाएं, दूध, दही, सीरियल, सोया मिल्क आदि में अक्सर विटामिन D मिलाया जाता है।
- मछली, अंडे की जर्दी, बादाम, अखरोट विटामिन D के अवशोषण में मदद करते हैं।
- शरीर में कमी ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट ही सबसे सुरक्षित समाधान होते हैं।
निष्कर्ष
सर्दियों में जोड़ों का बढ़ता दर्द सिर्फ ठंड की वजह से नहीं होता। विटामिन D की कमी एक बड़ा कारण है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। धूप कम मिलना, इनडोर लाइफस्टाइल और शरीर की जरूरतों पर ध्यान न देना इस कमी को और गंभीर बना सकता है। समय पर धूप लेना, सही खान-पान और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट लेने से विटामिन D का लेवल सुधरता है और जोड़ों का दर्द काफी हद तक कम हो सकता है।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
क्या वजन बढ़ने से जोड़ों पर दबाव पड़ता है?
शरीर का अतिरिक्त वजन घुटनों पर दबाव डालता है। इससे जोड़ों में दर्द, घिसावट और अर्थराइटिस का खतरा बढ़ सकता है।क्या एक्सरसाइज से जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है?
अगर एक्सरसाइज गलत तरीके से की जाए तो दर्द बढ़ सकता है, लेकिन सही तरीके से स्ट्रेचिंग, योगा और हल्की एक्टिविटी करने से जोड़ों की स्टिफनेस और दर्द कम होता है।क्या जोड़ों के दर्द में गर्म सेक फायदेमंद होता है?
हल्की गर्म सिंकाई से ब्लड फ्लो बढ़ता है, मांसपेशियों की जकड़न कम होती है और दर्द में आराम मिलता है, लेकिन अगर सूजन (swelling) हो तो गर्म सेक की जगह ठंडी सिंकाई बेहतर होती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 26, 2025 15:07 IST
Published By : Akanksha Tiwari