Thu Nov 19, 2026 | 11:46 AM IST

Medically Reviewed by Dr Mandeep Singh Malhotra , Surgical & Molecular Oncologist | Founder & Chief Mentor – Art of Healing Cancer

क्या वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है लंग कैंसर का खतरा? जानें डॉक्टर से

बढ़ता वायु प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा के अनुसार, हवा में मौजूद PM2.5 जैसे सूक्ष्म कण फेफड़ों की कोशिकाओं और डीएनए को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ता है।
क्या वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है लंग कैंसर का खतरा? जानें डॉक्टर सेक्या वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है लंग कैंसर का खतरा? जानें डॉक्टर से

वर्तमान में बढ़ता वायु प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बनता जा रहा है। हवा में मौजूद जहरीले कण और हानिकारक केमिकल न सिर्फ सांस की आम बीमारियों का कारण बनते हैं, बल्कि फेफड़ों के कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की संभावना को भी बढ़ा सकते हैं। लोगों को लगता है कि फेफड़ों का कैंसर सिर्फ स्मोकिंग करने वाले लोगों में ही जोखिम बना रहता है। लेकिन ऐसा नहीं है। वायु प्रदूषण के कारण लंग कैंसर का जोखिम भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि ये सीधे हमारे फेफड़ों पर असर डालता है। इसलिए, आइए इस लेख में Dr. Mandeep Singh Malhotra, Oncologist, Art of Healing Cancer, Delhi से जानते हैं कि क्या वायु प्रदूषण के कारण भी फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है?

वायु प्रदूषण और फेफड़ों का कैंसर

Dr. Mandeep Singh Malhotra बताते हैं कि वायु प्रदूषण सिर्फ सांस से जुड़ी नॉर्मल समस्याओं का कारण नहीं होता है, बल्कि लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे सूक्ष्म कण सांस के रास्ते फेफड़ों के अंदर गहराई तक पहुंच सकते हैं। खासतौर पर PM2.5 कण इतने ज्यादा छोटे होते हैं कि वे फेफड़ों के निचले हिस्सों तक पहुंचकर वहां सूजन का कारण बनते हैं और सेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

साल 2025 में Tuberculosis and Respiratory Diseases में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, हवा में मौजूद सूक्ष्म कण फेफड़ों में अंदर तक पहुंचकर ऑक्सीडेटिव तनाव और दीर्घकालिक सूजन उत्पन्न करते हैं, जिससे कोशिकाओं के डीएनए (DNA) को नुकसान पहुंचता है और कैंसरकारी म्यूटेशन का खतरा बढ़ता है।

कोशिकाओं और डीएनए को नुकसान

Dr. Mandeep Singh Malhotra के अनुसार, प्रदूषित हवा में मौजूद जहरीले केमिकल और कैंसर पैदा करने वाले तत्व जैसे कार्सिनोजेन्स लंबे समय तक हमारे शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और क्रॉनिक इंफ्लेमेशन को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे फेफड़ों की कोशिकाओं के DNA को नुकसान पहुंचने और उनमें असामान्य बदलाव होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। समय के साथ ये बदलाव कैंसर के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या वायु प्रदूषण एक्जिमा और सोरायसिस को और बिगाड़ सकता है? डॉक्टर से जानें

बिना सिगरेट पिए भी हो सकता है खतरा

Dr. Mandeep Singh Malhotra कहते हैं कि हमें यह समझना जरूरी है कि फेफड़ों के कैंसर का खतरा सिर्फ स्मोकिंग करने वाले लोगों तक ही सीमित नहीं है। जिन लोगों ने कभी भी स्मोकिंग न की हो, उन्हें भी लंबे समय तक वायु प्रदूषण के संपर्क में रहने से, पैसिव स्मोकिंग और अन्य पर्यावरणीय कारकों के संपर्क में रहने से लंग कैंसर होने का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि, स्मोकिंग अब भी फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा जोखिम कारक है।

वायु प्रदूषण से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

Dr. Mandeep Singh Malhotra के अनुसार, लंग कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए वायु प्रदूषण से बचाव के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • खराब एयर क्वालिटी के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
  • फिजिकल एक्टिविटी जैसे योग, एक्सरसाइज या वॉक घर के अंदर करने की कोशिश करें।
  • जरूरत पड़ने पर अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें
  • घर के अंदर की हवा की क्वालिटी बेहतर रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

डॉक्टर से कब मिलना जरूरी है?

वायु प्रदूषण का सीधा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है। इसलिए अगर आपके शरीर में ये लक्षण दिखाई दें तो नजरअंदाज करने से बचना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए-

  • लगातार या बहुत दिनों तक बनी रहने वाली खांसी
  • सांस लेने में मुश्किल होना
  • सीने में जकड़न की समस्या
  • सीने में लगातार दर्द रहना
  • खांसी आने के साथ-साथ मुंह से खून आना
  • बिना किसी साफ कारण के वजन कम होना या ज्यादा थकान महसूस होना

इसे भी पढ़ें: खराब AQI में बच्चों को बाहर खेलने देना कितना सेफ है? पेरेंट्स के लिए जरूरी सलाह

निष्कर्ष
वायु प्रदूषण सिर्फ एक पर्यावरण से जुड़ी समस्या नहीं है, बल्कि यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो सकती है। भले ही स्मोकिंग लंग कैंसर का एक बड़ा कारण है, लेकिन प्रदूषित हवा भी फेफड़ों के कैंसर का एक बड़ा जोखिम कारक हो सकती है। खराब हवा से बचाव के लिए N95 मास्क का इस्तेमाल करना, प्रदूषण के लेवल पर नजर रखना और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना ही आपकी सेहत के लिए जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • लंग कैंसर कैसे फैलता है?

    कैंसर सेल्स फेफड़ों के पास के टिश्यू में सीधे बढ़ सकती हैं या लसीका तंत्र और ब्लड फ्लो के जरिए शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचती हैं। आमतौर पर यह दूसरे फेफड़े, लसीका ग्रंथियों, लिवर या दिमाग में फैल सकता है।
  • लंग कैंसर में क्या खाना चाहिए?

    लंग्स कैंसर होने पर ताकत और वजन बनाए रखने के लिए प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे दालें, पनीर, अंडे, मछली या चिकन शामिल कर सकते हैं। रंग-बिरंगी फल-सब्जियां और साबुत अनाज खाएं।

Read Next

सेक्स के बाद योनि से सफेद डिस्चार्ज आना सामान्य है या संक्रमण का संकेत? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 11:38 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Mandeep Singh Malhotra