Tue Sep 29, 2026 | 11:52 AM IST

Medically Reviewed by Dr Mandeep Singh Malhotra , Surgical & Molecular Oncologist | Founder & Chief Mentor – Art of Healing Cancer

कैंसर से बचना है तो रोजमर्रा की आदतों में करें ये 5 बदलाव, डॉक्टर ने दी सलाह

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए रोजमर्रा की आदतों में बदलाव जरूरी है। डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा ने तंबाकू, शराब से दूरी, संतुलित आहार, सक्रिय जीवनशैली, यूवी किरणों से बचाव और नियमित स्क्रीनिंग जैसे बदलावों की सलाह दी है।
कैंसर से बचना है तो रोजमर्रा की आदतों में करें ये 5 बदलाव, डॉक्टर ने दी सलाहकैंसर से बचना है तो रोजमर्रा की आदतों में करें ये 5 बदलाव, डॉक्टर ने दी सलाह

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और एक हेल्दी लाइफ जीने की शुरुआत हमारी रोजमर्रा की आदतों के साथ ही होती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि बीमारियां अचानक आती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कोई भी बीमारी हमारे शरीर में धीरे-धीरे पनपती है और अनदेखा करने पर गंभीर रूप ले लेती है। कैंसर से बचाव में भी छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर हम कई तरह के कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए इस लेख में Dr. Mandeep Singh Malhotra, Oncologist, Art of Healing Cancer, Delhi से जानते हैं कि कैंसर से बचाव के लिए रोजाना की आदतों में क्या बदलाव करें?

कैंसर से बचाव के लिए आदतों में करें ये 5 बदलाव

Dr. Mandeep Singh Malhotra का कहना है कि कैंसर से बचाव की शुरुआत किसी एक खास डाइट या लाइफस्टाइल ट्रेंड से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों से होती है।

साल 2004 में Evidence-Based Complementary and Alternative Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, कैंसर से बचाव के लिए स्मोकिंग और हानिकारक केमिकल्स से दूर बनाना, कम फैट और कम रिफाइंड चीनी वाली डाइट लेना, भोजन में भरपूर मात्रा में साबुत अनाज, फल, सब्जियां, फाइबर, सोया और एंटीऑक्सीडेंट शामिल करने के साथ रोजाना 30 से 60 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज या हल्की शारीरिक गतिविधियां शामिल हैं।

1. तंबाकू और शराब से दूरी

शराब और तंबाकू को कैंसर का एक बड़ा जोखिम कारक माना जाता है। इसलिए, कैंसर से बचाव के लिए सबसे जरूरी बात है कि तंबाकू और उससे जुड़े सभी प्रोडक्ट्स से पूरी दूरी बना लिया जाए।

सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी और अन्य तंबाकू प्रोडक्ट्स कई तरह के कैंसर के जोखिम बढ़ाते हैं। शराब का सेवन भी सीमित रखना चाहिए क्योंकि नियमित रूप से और बहुत ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन कुछ कैंसर के जोखिम से जुड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के दौरान लगातार रहने वाली थकान से कैसे निपटें? बता रहे हैं डॉक्टर

2. संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाएं

कैंसर से बचाव में खाने-पीने की आदतों पर भी खास ध्यान देना बहुत जरूरी है। अपनी डेली डाइट में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और अन्य पौष्टिक फूड्स जरूर शामिल करें।

ध्यान रहे, बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा नमक, चीनी और प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम करना कैंसर के जोखिम को कम करने का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि किसी एक फूड का सेवन पूरी तरह छोड़ देने से कैंसर नहीं होगा। बल्कि आपको अपनी पूरी डाइट को संतुलित और पौष्टिक रखने पर फोकस करना चाहिए।

3. एक्टिव लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज

शारीरिक रूप से एक्टिव रहना कैंसर के खतरे को कम करने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। रोजाना नियमित रूप से तेज चलना, योग करना, वर्कआउट करना या अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार कोई भी एक्सरसाइज करना न सिर्फ वजन को कंट्रोल रखने में मदद करता है, बल्कि मेटाबॉलिक स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।

Lifestyle-Change-To-Prevent-CancerLifestyle-Change-To-Prevent-Cancer

इसके विपरीत, दिन भर एक ही जगह पर लगातार घंटों बैठे रहने की आदत शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसलिए, अपने डेली रूटीन में छोटे-छोटे शारीरिक मूवमेंट शामिल करना और लंबे समय तक बिना किसी कारण बैठे रहने से बचना चाहिए।

4. सूरज की यूवी किरणों से बचाव

सूरज की हानिकारक यूवी किरणें स्किन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे स्किन कैंसर का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि आप सीधे तेज धूप के संपर्क में लंबे समय तक रहने से बचने की कोशिश करें। घर से बाहर निकलते समय हमेशा फुल-स्लीव कपड़े पहनें, सिर पर टोपी लगाएं और अपनी स्किन पर अच्छी तरह क्वालिटी की सनस्क्रीन का नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

5. नियमित कैंसर स्क्रीनिंग का महत्व

कैंसर से बचाव और समय रहते इसके सही इलाज के लिए नियमित रूप से स्क्रीनिंग करवाना बहुत जरूरी है। अपनी उम्र, पारिवारिक इतिहास और स्वास्थ्य जोखिमों को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर की सलाह से समय-समय पर जरूरी मेडिकल टेस्ट करवाएं। शुरुआती स्टेज में कैंसर का पता चल जाने से उसका इलाज बहुत आसान और सफल हो जाता है, जिससे कैंसर से बचाव करने की संभावना कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: कैंसर का इलाज पूरा होने के बाद नियमित फॉलो-अप क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानें

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

हेल्दी आदतें अपनाने के बावजूद शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों पर नजर रखना और समय पर डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत जरूरी है। इसलिए, अगर आपको बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के अचानक तेजी से वजन कम होने, आराम करने के बाद भी थकान महसूस होने या शरीर के किसी हिस्से में गांठ उभरने जैसा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
इसके अलावा, शरीर या मुंह में कई दिनों तक न भरने वाले घाव, पेशाब में खून आना, लगातार खांसी, आवाज में भारीपन या निगलने में मुश्किल होने पर भी डॉक्टर के पास जाना जरूरी है।

निष्कर्ष
Dr. Mandeep Singh का कहना है कि कैंसर से बचाव के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि कैंसर की रोकथाम को लेकर किसी एक उपाय पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। तंबाकू से दूरी, हेल्दी वजन, संतुलित आहार, नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करना और समय पर स्क्रीनिंग करवाना कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या सिर्फ खानपान बदलने से कैंसर का खतरा पूरी तरह टल सकता है?

    नहीं, सिर्फ खान-पान बदलने से ही कैंसर का जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं होता है। कैंसर से बचाव के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है।
  • क्या रोजाना एक्सरसाइज करने से वाकई कैंसर से बचा जा सकता है?

    हां, नियमित रूप से शारीरिक रूप से एक्टिव रहना कैंसर के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। एक्सरसाइज करने से शरीर का वजन कंट्रोल रहता है, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

Read Next

→ आपस में कभी शेयर न करें ये 5 पर्सनल आइटम, इंफेक्शन का बढ़ सकता है खतरा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 29, 2026 10:39 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Mandeep Singh Malhotra