कई बार लोगों की त्वचा पर दाग-धब्बे या तिल दिखने लगते हैं। दाग-धब्बों को अक्सर लोग घरेलू उपायों के साथ ठीक करने की कोशिश करें और कई बार इनको नजरअंदाज भी कर देते हैं, लेकिन क्या ये स्किन कैंसर के संकेत भी हो सकते हैं? आइए कैंसर हीलर सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. तरंग कृष्णा और राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानें।
क्या दाग-धब्बे स्किन कैंसर के संकेत हो सकते हैं?
डॉ. तरंग कृष्णा के अनुसार, "स्किन पर दिखने वाले दाग-धब्बे, तिल या निशान हमेशा सामान्य नहीं होते है। कई बार इनमें होने वाले बदलाव स्किन कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं, इसलिए त्वचा पर दिखने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।"
डॉ. करुणा मल्होत्रा के अनुसार, स्किन पर दिखने वाले निशान या तिल हमेशा स्किन कैंसर का संकेत हो ऐसा जरूरी नहीं हैं, लेकिन इसके आकार में बदलाव होने, लाल होने, स्किन में खुजली होने, घाव न भरने और बार-बार त्वचा पर पपड़ी बनने जैसे लक्षण दिखें, तो ये स्किन कैंसर के संकेत हो सकते हैं। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: कितनी तरह के होते हैं स्किन कैंसर? जानें बचाव के उपाय
त्वचा पर दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डॉ. तरंग कृष्णा के अनुसार, "अगर कोई तिल अचानक बड़ा होने लगे, उसका रंग गहरा या अलग दिखने लगे, किनारे टेढ़े-मेढ़े हो जाएं या उसमें खुजली, जलन, दर्द या खून आने जैसी परेशानी हो, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से जांच करानी चाहिए। इसके अलावा, अगर त्वचा पर कोई घाव लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहा हो, बार-बार पपड़ी बन रही हो या नया उभरा हुआ दाग दिखाई दे रहा हो, तो यह भी चिंता की बात हो सकती है। कई बार लोग इसे एलर्जी, फंगल इंफेक्शन या सामान्य स्किन प्रॉब्लम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी की पहचान में देरी हो जाती है।"
-1779867514525.jpg)
स्किन कैंसर का कारण
डॉ. तरंग कृष्णा के अनुसार, "स्किन कैंसर का एक बड़ा कारण लंबे समय तक तेज धूप और UV किरणों के संपर्क में रहना माना जाता है, जो लोग धूप में ज्यादा काम करते हैं या बिना सुरक्षा के लंबे समय तक बाहर रहते हैं, उनमें खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इससे राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।
- धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
- पूरे कपड़े पहनें और चेहरे को ढककर रखें।"
इसे भी पढ़ें: स्किन कैंसर से बचाव के लिए क्या करना चाहिए? डॉक्टर से जानें
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. तरंग कृष्णा के अनुसार, "यह जरूरी नहीं कि हर तिल या दाग स्किन कैंसर ही हो, लेकिन अगर त्वचा पर कोई बदलाव लगातार बढ़ रहा हो या सामान्य इलाज से ठीक नहीं हो रहा हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्किन कैंसर की समय पर पहचान होने पर इसका इलाज आसान हो सकता है और गंभीर खतरे से बचाव संभव हो सकता है।"
निष्कर्ष
त्वचा के दाग-धब्बे, तिल या निशान हमेशा सामान्य नहीं होता है। इन निशानों और स्किन में किसी भी तरह के बदलाव होने पर इनको नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यूवी किरणों के संपर्क में लंबे समय तक रहना स्किन कैंसर का कारण हो सकता है। ऐसे में ज्यादा देर धूप में रहने से बचें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
त्वचा कैंसर के 7 चेतावनी संकेत क्या हैं?
स्किन कैंसर होने पर व्यक्ति को गांठ होने, स्किन में लगातार खुजली होने, त्वचा के रंग में बदलाव होने, स्किन के ड्राई होने, असामान्य ब्लीडिंग होने, घाव न भरने और जलन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।त्वचा कैंसर से बचने के क्या उपाय हैं?
स्किन कैंसर से बचने के लिए यूवी किरणों से बचना जरूरी है। इसके लिए तेज धूप में निकलने से बचें, नियमित रूप से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, पूरे कपड़े पहनें और नियमित जांच कराएं, खासकर तिल का आकार बढ़ने, त्वचा के रंग में बदलाव आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 27, 2026 13:09 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 27, 2026 13:09 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra