कई बार लोगों को स्किन पर सफेद धब्बे या नॉर्मल स्पॉट्स हो जाते हैं, जिनको अक्सर लोग विटिलिगो यानी सफेद दाग समझ लेते हैं। इन दोनों स्थितियों को सही तरीके से समझना जरूरी हो जाता है। ऐसे में आइए इन दोनों स्थिति में अंतर को Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD- Dermatologist & Aesthetic Physician Elantis Healthcare, New Delhi से समझें।
सफेद धब्बे और विटिलिगो में अंतर समझें
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "त्वचा पर सफेद धब्बे कई कारणों से हो सकते हैं और हर सफेद धब्बा विटिलिगो (सफेद दाग) नहीं होता है।"
क्या है विटिलिगो?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "विटिलिगो एक ऐसी स्थिति है, जिसमें त्वचा को रंग देने वाले सेल्स काम करना बंद कर देती हैं, जिससे चिकने, साफ-साफ दिखाई देने वाले सफेद धब्बे बन जाते हैं। ये धब्बे आमतौर पर दूधिया सफेद रंग के होते हैं और समय के साथ धीरे-धीरे इनका आकार बढ़ सकता है। ये आमतौर पर हाथों, चेहरे, मुंह या आंखों के आसपास, कोहनियों, घुटनों और पैरों पर दिखाई देते हैं। कुछ लोगों में प्रभावित जगह के बाल भी सफेद हो सकते हैं।"
यह भी पढ़ें- सफेद दाग के मरीजों को क्यों नहीं पहननी चाहिए रबर की चप्पल? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताई वजह
विटिलिगो पहचान कैसे करें?
डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, "विटिलिगो का एक जरूरी संकेत यह है कि इसके धब्बों में आमतौर पर खुजली या दर्द नहीं होता है। त्वचा की बनावट भी सामान्य ही रहती है। कुछ मामलों में, धूप में निकलने के बाद ये धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देने लगते हैं, क्योंकि आसपास की त्वचा तो टैन हो जाती है, लेकिन सफेद पैच वैसा ही रहता है।"
-1779299711327.jpg)
क्या है सफेद धब्बे?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "अन्य प्रकार के सफेद धब्बे फंगल इंफेक्शन, सूखापन, एलर्जी, धूप से होने वाले नुकसान या पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, ये सफेद धब्बे फंगल इंफेक्शन के कारण, अक्सर खुजली वाले हिस्सों, पपड़ीदार, हल्के छिलके वाले धब्बे हो जाते हैं, खासकर गर्दन, छाती या पीठ पर होते हैं। विटिलिगो के विपरीत, ये धब्बे एंटी-फंगल इलाज से ठीक हो सकते हैं।"
यह भी पढ़ें- सर्दियों में विटिलिगो (सफेद दाग) से परेशान लोग जरूर अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, स्किन रहेगी हेल्दी
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. चांदनी जैन के अनुसार, "अगर आपको ऐसे सफेद धब्बे दिखाई दें, जो फैल रहे हों, जिनका आकार बदल रहा हो या ये हफ्तों तक बने रहें, तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना सबसे अच्छा है। त्वचा की जांच या 'वुड्स लैंप टेस्ट' (Wood’s lamp test) से यह पुष्टि करने में मदद मिल सकती है कि यह विटिलिगो है या त्वचा की कोई अन्य समस्या।"
निष्कर्ष
विटिलिगो की स्थिति व्यक्ति को त्वचा पर सफेद पैच साफ-साफ दिखाई देता है, जिसका आकार समय के साथ बढ़ने लगता है। वहीं, सफेद धब्बे फंगल इंफेक्शन, एलर्जी, धूप से होने वाले नुकसान के कारण हो सकते हैं। ऐसे में स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
सफेद दाग के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं?
सफेद दाग की समस्या में लोगों की त्वचा पर हल्के सफेद रंग या दूधिया सफेद छोटे धब्बों के रूप में दिखाई देते हैं। ये समस्या व्यक्ति के चेहरे, पैर, होंठ और हाथों पर हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 20, 2026 23:26 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 20, 2026 23:26 IST
Modified By : Priyanka SharmaMay 20, 2026 23:26 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta