$
कई बार गैस की समस्या या चोट के कारण छाती के बीच के हिस्से में दर्द महसूस होता है। छाती के बीच में दर्द होने से आपको भारीपन महसूस हो सकता है। दर्द बढ़ने के कारण आपको सांस लेते समय तकलीफ हो सकती है। वैसे ये दर्द कुछ घंटों में ठीक हो जाता है लेकिन दर्द ठीक न हो, तो आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं जिनकी मदद से छाती के बीच हो रहा दर्द ठीक हो जाएगा। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
haldi milk benefits
1. हल्दी का दूध पिएं- Haldi Milk
छाती के बीच में दर्द महसूस हो रहा है, तो आप हल्दी के दूध का सेवन करें। रात में हल्दी के दूध का सेवन कर सकते हैं। हल्दी के दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से भी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- छाती के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव
2. टाइट ब्रा न पहनें- Avoid Tight Bra
जो महिलाएं जरूरत से ज्यादा टाइट ब्रा पहनती हैं, उनकी छाती में दर्द महसूस हो सकता है। टाइट कपड़ों के कारण दर्द होना आम है। आप ब्रा को एडजस्ट करें, जिससे दर्द से राहत मिले।
3. सिंकाई करें- Heat Therapy
पसलियों में सूजन की बीमारी कोस्टोकोनड्राइटिस (costochondritis) के कारण भी छाती के बीच के हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप डॉक्टर से सलाह लें। दर्द से छुटकारा पाने के लिए गरम या ठंडी सिंकाई कर सकते हैं।
4. तुलसी- Tulsi
बलगम जमा होने के कारण भी छाती के बीच में दर्द महसूस हो सकता है। इस दौरान तुलसी का सेवन करें। तुलसी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी का काढ़ा पिएं। इससे बलगम पिघल जाएगा और दर्द से आराम मिलेगा। आप दिन में 2 बार काढ़ा पी सकते हैं।
5. विटामिन डी- Vitamin D
विटामिन डी की कमी के कारण भी पसलियों में दर्द महसूस हो सकता है। छाती के बीच में दर्द महसूस होने पर आप धूप के जरिए विटामिन डी लें। इससे हड्डियां और पसलियां मजबूत होती हैं। सुबह कुछ देर टहलकर आपके शरीर को सूर्य से पर्याप्त ऊर्जा मिल सकती है। इसके अलावा विटामिन डी रिच फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं।
एक से दो दिनों में दर्द ठीक न हो, तो डॉक्टर के पास जाकर इलाज करवाएं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 04, 2022 16:47 IST
Published By : Yashaswi Mathur
