हार्ट अटैक के बारे में बात करते ही हमें लगता है कि इससे सबसे प्रमुख लक्षण सीने में दर्द का होना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक के कई अन्य गंभीर और छिपे हुए लक्षण भी होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर अनदेखा कर देते हैं? कहने की जरूरत नहीं है कि इन छिपे हुए लक्षणों को नजरअंदाज करने से ट्रीटमेंट में देरी हो सकती है और यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
असल में हार्ट अटैक आने से पहले तीव्र थकान, सांस लेने में दिक्कत और सिर का भारी होना जैसे कई अन्य संकेत नजर आ सकते हैं। आइए, Meerut, Director - Cardiology & Chief Interventional Cardiologist at Metro Hospital and Heart Institute के डॉ. संजीव सक्सेना से जानते हैं ऐसे ही अन्य छिपे हुए लक्षणों के बारे में विस्तार से।
हार्ट अटैक के छिपे हुए लक्षण
hidden warning signs of heart attack
हार्ट अटैक आने पर सिर्फ सीने में दर्द ही नहीं होता है, बल्कि कई अन्य लक्षण भी नजर आते हैं, जैसे-
1. सांस लेने में तकलीफ
American Heart Association की मानें, तो हार्ट अटैक आने पर सीने में दर्द के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। दरअसल, हार्ट अटैक आने के कारण दिल की धमनियों में रुकावट आने लगती है। ऐसे में हृदय की मांसपेशियों तक खून सही तरह से नहीं पहुंच पाता है। नतीजतन, दिल की खून पंप करने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है।
NHS Inform की मानें, तो जब हृदय सही तरह से खून पंप नहीं कर पाता है, तो फेफड़ों में तरल पदार्थ (फ्लुइड) जमा होने लगता है, जिससे व्यक्ति को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: खाने के बाद तेजी से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें बचाव के टिप्स
2. दर्द का फैलना और बेचैनी होना
हार्ट अटैक आने पर सिर्फ सीने में दर्द ही नहीं होता है, बल्कि यह दर्द फैलता रहता है। डॉक्टर समझाते हैं कि हार्ट अटैक में छाती के अलावा अन्य हिस्सों में होने वाला एक हल्का-हल्का दर्द, दबाव या चुभन जैसा महसूस होता है। आमतौर पर यह दर्द छाती से बाहर की ओर फैलते हुए एक या दोनों हाथों, पीठ के ऊपरी हिस्से, गर्दन, जबड़े तक पहुंच जाता है। ऐसे में व्यक्ति को बेचैनी का एहसास होता रहता है।
3. बहुत ज्यादा थकान महसूस होना
hidden warning signs of heart attack-Inside
आमतौर पर हम थकान को गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन, डॉक्टर यह बताते हैं कि आपको यह नोटिस करना चाहिए कि क्या आपकी थकान सामान्य है? बहुत ज्यादा थकान महसूस होना सामान्य नहीं होता है। यह अक्सर किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है। क्लीवलैंड क्लिनिक की मानें, तो साइलेंट हार्ट अटैक का एक लक्षण अतिरिक्त थकान महसूस करना भी है।
Centers for Disease Control and Prevention के अनुसार, अचानक होने वाली या आराम के बाद भी दूर न होने वाली असामान्य थकान, हार्ट अटैक का एक जाना-माना शुरुआती चेतावनी संकेत है। आमतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों में यह लक्षण अधिक देखने को मिलता है। दरअसल, जब हार्ट पूरे शरीर में सही तरह से ब्लड पंप नहीं कर पाता है, तो इसके लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे शरीर की ऊर्जा पूरी तरह खत्म होने लगती है। ऐसे में मरीज बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करता है।
4. मतली और एसिडिटी की समस्या
आमतौर पर सीने में हो रहे जलन को हम एसिडिटी से जोड़कर देखते हैं। ऐसा सोचना सामान्य है, लेकिन कई बार यह हार्ट अटैक का छिपा हुआ लक्षण भी हो सकता है। American Heart Association के अनुसार, हार्ट अटैक का एक लक्षण मतली भी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि एसिडिटी और हार्ट अटैक के दौरान सीने में हो रहे जलन में फर्क होता है। हार्ट अटैक में अक्सर सीने के बीचों-बीच दबाव, खिंचाव, भींचन या सीने में भारीपन महसूस होता है। यह दर्द या बेचैनी लगातार अन्य हिस्सों तक फैलती रहती है।
इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर को नेचुरली बैलेंस करते हैं ये 7 फैक्टर, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें फॉलो?
5. सिर घूमना या चक्कर आना
हार्ट अटैक का एक लक्षण चक्कर आना या सिर घूमना भी है। इसे भी आप साइलेंट हार्ट अटैक का संकेत कह सकते हैं। असल में, ज्यादातर लोग सिर घूमने को डिहाइड्रेशन, कमजोरी या थकान से जोड़कर देखते हैं। लेकिन, यह हार्ट अटैक का भी छिपा हुआ संकेत है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है?
विशेषज्ञ के मुताबिक, जब हार्ट अटैक के दौरान दिल की किसी धमनी में रुकावट आ जाती है, तो हृदय शरीर में सही तरीके से खून को पंप नहीं कर पाता। ऐसे में ब्रेन तक सही तरह से ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाता है यानी खून का प्रवाह कम हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को अचानक चक्कर आने लगते हैं, आंखें धुंधला सकती हैं या सिर हल्का महसूस होने लगता है।
क्या करें?
वैसे तो हार्ट अटैक का कोई भी लक्षण नजर आने पर आपको देरी नहीं करनी चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। इसके अलावा, अगर ऊपर बताए गए लक्षण आपको नजर आएं, तो उन्हें इग्नोर न करें। तुंरत आराम की मुद्रा में बैठ या लेट जाएं। ध्यान रखें कि हार्ट अटैक का कोई भी संकेत हो, तो खुद को जल्द से जल्द कंफर्टेबल स्थिति में ले आएं, ताकि हार्ट का दबाव कम हो सके। हां, अगर किसी को हार्ट से जुड़ी बीमारी पहले से ही है, तो उन्हें नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर पर नजर रखनी चाहिए।
निष्कर्ष
हार्ट अटैक कोई सामान्य समस्या नहीं है। यह घातक है और जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए, बहुत जरूरी है कि हर व्यक्ति को इसके उन लक्षणों के बारे में भी पता हो, जो छिपे हुए होते हैं। इनके लक्षणों को जानकर आप समय पर डॉक्टर के पास जा सकते हैं और अपना उचित ट्रीटमेंट करवा सकते हैं। इसके अलावा, जिन्हें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानियां हैं, उन्हें हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में पहले से ही आवश्यक रूप से जानकारी होनी चाहिए।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या डायबिटिक मरीजों को बिना किसी दर्द के साइलेंट हार्ट अटैक आने का खतरा अधिक होता है?
हां, लंबे समय तक डायबिटीज रहने से नसों को क्षति हो सकती है। ऐसे में दिल की नसों के ब्लॉक होने का जोखिम बना रहता है। इसके साथ-साथ चक्कर आना, पसीना या सांस फूलने जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।क्या अचानक बहुत ज्यादा ठंडा पसीना आना भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है?
हां, जब हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए बहुत ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, तो इससे शरीर में एक तनाव पैदा होता है। नतीजतन, शरीर का सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है, जिससे व्यक्ति को बिना किसी शारीरिक काम के भी अचानक बहुत तेज और ठंडा पसीना आने लगता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 24, 2026 16:54 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Sanjeev Saxena
