Mon Sep 28, 2026 | 08:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Ujjawal Kumar , Senior Consultant - Cardiology at the Sarvodaya Hospital, Faridabad

World Heart Day 2026: सीने में दर्द हो, तो कैसे पहचानें हार्ट अटैक है या पैनिक अटैक? डॉक्टर से समझें फर्क

जब भी सीने में दर्द होता है, तो लोग इसे हार्ट अटैक से जोड़ने लगते हैं, लेकिन कई बार बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी छाती में भारीपन और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए दोनों के बीच के फर्क को समझना बहुत जरूरी है।  
World Heart Day 2026: सीने में दर्द हो, तो कैसे पहचानें हार्ट अटैक है या पैनिक अटैक? डॉक्टर से समझें फर्कWorld Heart Day 2026: सीने में दर्द हो, तो कैसे पहचानें हार्ट अटैक है या पैनिक अटैक? डॉक्टर से समझें फर्क

हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के कारण आजकल लोग सीने में दर्द होते ही इसे हार्ट अटैक समझने लगते हैं। कई बार इस वजह से भी घबराहट बढ़ने लगती हैं और सीने में भारीपन महसूस होने लगता है, लेकिन यह हार्ट अटैक नहीं होता, बल्कि कई बार एंग्जाइटी या पैनिक अटैक होता है। इन दोनों के लक्षण काफी हद तक एक जैसे होते हैं और इस वजह से लोग हार्ट अटैक और पेनिक अटैक (Heart Attack vs Panic Attack) में फर्क महसूस नहीं कर पाते। World Heart Day 2026 के मौके पर Dr. Ujjawal Kumar, Senior Consultant - Cardiology, Sarvodaya Hospital, Faridabad ने बताया कि पैनिक अटैक के दौरान भी सीने में दर्द, तेज धड़कन, सांस फूलना, पसीना और चक्कर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि सिर्फ लक्षण देखकर खुद ही तय न करें कि हार्ट अटैक है या पैनिक अटैक है।

हार्ट अटैक में दर्द कैसा होता है?

Dr. Ujjawal Kumar का कहना है, “हार्ट अटैक में सीने के बीच में दबाव, भारीपन, जकड़न या दर्द महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को यह दर्द जलन या सीने में भारीपन भी महसूस हो सकता है। हार्ट अटैक का दर्द कुछ मिनटों से ज्यादा रह सकता है या कुछ समय के लिए कम होकर फिर वापस आ सकता है। कई बार दर्द एक या दोनों हाथों, कंधे, पीठ, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है।”

हार्ट अटैक के लक्षण

Mayo Clinic के मुताबिक, हार्ट अटैक के इन लक्षणों पर ध्यान रखना जरूरी है। हालांकि, हार्ट अटैक के कुछ लक्षण महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग हो सकते हैं।

  • सीने में दर्द, भारीपन, दबाव, जकड़न या दर्द महसूस होना
  • सीने का दर्द या बेचैनी कंधे, बांह, पीठ, गर्दन, जबड़े, दांतों या पेट के ऊपरी हिस्से तक फैलना
  • ठंडा पसीना आना
  • बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस होना
  • छाती में जलन या गैस जैसी शिकायत होना
  • चक्कर आना या सिर हल्का महसूस होना
  • बेहोशी होना
  • जी मिचलाना
  • सांस लेने में तकलीफ होना

पैनिक अटैक में कैसा महसूस होता है?

Dr. Ujjawal Kumar ने कहा, “पैनिक अटैक के दौरान शरीर का अलार्म सिस्टम एक्टिव हो जाता है और उस समय सीने में चुभन, जकड़न या दर्द के साथ दिल तेजी से धड़कने लग सकता है। कई मरीज कुछ समय के लिए शरीर का संतुलन तक खो सकते हैं। पैनिक अटैक अचानक शुरू होता है और कुछ ही मिनटों में बहुत तेज हो सकता है। आमतौर पर पैनिक अटैक 5 से 20 मिनट तक रह सकते हैं, हालांकि कुछ मामलों में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है।”

heart attack vs panic attackheart attack vs panic attack

यह भी पढ़ें- World Heart Day 2026: हार्ट अटैक आया, पर सीने में दर्द नहीं हुआ? जानें साइलेंट हार्ट अटैक के 7 लक्षण

पैनिक अटैक के लक्षण

Cleveland Clinic के मुताबिक, पैनिक अटैक शुरू होते ही 10 मिनट के अंदर पीक पर पहुंच सकता है और इसके कुछ समय बाद कम हो सकता है। इस दौरान मरीज को ये लक्षण महसूस हो सकते हैं।

  • छाती में दर्द
  • दिल की धड़कन का तेज होना
  • शरीर का कांपना
  • ठंड लगना
  • मतली
  • बहुत ज्यादा पसीना आना
  • हाथों और पैरों की उंगलियों में झुनझुनी महसूस होना

अगर पैनिक अटैक गंभीर स्थिति में हो, तो मरीज को ये लक्षण महसूस हो सकते हैं।

  • बहुत ज्यादा डर लगना
  • दम घुटने जैसा महसूस होना
  • मरने जैसी फीलिंग होना
  • खुद पर से कंट्रोल खोने का डर महसूस होना
  • आस-पास की दुनिया नकली लगना

हार्ट अटैक और पैनिक अटैक के लक्षणों में मुख्य अंतर

Dr. Ujjawal Kumar कहते हैं कि पैनिक अटैक में बहुत तेज घबराहट होने के साथ शारीरिक लक्षण दिखाई देना और फिर कुछ समय बाद खुद ही कम हो सकते हैं। वहीं हार्ट अटैक में सीने का दर्द शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकता है। हालांकि, यह हार्ट अटैक के लक्षण हर मरीज में अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन हार्ट अटैक में मरीज कुछ समय बाद पैनिक अटैक की तरह रिलीफ महसूस नहीं कर सकता।”

लक्षण 

हार्ट अटैक 

पैनिक अटैक 

दर्द का अहसास

भारी दबाव, सीने पर वजन

तेज चुभन या सीने में तेज दर्द

दर्द का फैलाव

बाएं हाथ, कंधे, जबड़े या पीठ में फैलना 

आमतौर पर केवल सीने तक सीमित रहना

शारीरिक हलचल का प्रभाव

कसरत या चलने-फिरने से दर्द बढ़ना 

शारीरिक गतिविधि से दर्द में बदलाव न होना 

समय 

दर्द लगातार बना रहना या बढ़ते रहना 

10 मिनट में पीक पर पहुंचकर कम होने लगना 

मुख्य कारण

दिल की धमनियों में रुकावट 

बहुत ज्यादा स्ट्रेस या एंग्जायटी 

हार्ट अटैक और पैनिक अटैक से जुड़े सवालों के जवाब

Dr. Ujjawal Kumar कहते हैं कि मरीज अक्सर पैनिक अटैक और हार्ट अटैक को लेकर कई तरह के सवाल करते हैं।

1. क्या बार-बार पैनिक अटैक आने से दिल की बीमारी या हार्ट अटैक हो सकता है?

जवाब: पैनिक अटैक खुद सीधे तौर पर तुरंत हार्ट अटैक का कारण नहीं बनता। हालांकि, लंबे समय तक बहुत ज्यादा स्ट्रेस और एंग्जायटी रहने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है। इससे ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन तेज रहती हैं। लंबे समय में यह स्थिति हार्ट हेल्थ पर असर डाल सकती है।

2. क्या पैनिक अटैक और हार्ट अटैक एक ही समय पर एक साथ हो सकते हैं?

जवाब: ऐसा संभव है। जब किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक के कारण सीने में भारीपन या असामान्य दर्द महसूस होता है, तो वह बहुत ज्यादा डर या घबराहट के कारण पैनिक अटैक का भी शिकार हो सकता है।

3. क्या घर पर सही कारण पता कर सकते हैं?

जवाब: घर पर लक्षण देखकर यह तय करना मुश्किल है कि सीने का दर्द एंग्जायटी की वजह से है या दिल से जुड़ी समस्या के कारण। अस्पताल में डॉक्टर मरीज के लक्षण, मेडिकल हिस्ट्री, फैमिली हिस्ट्री और जांच के जरिए ही तय कर सकते हैं।

निष्कर्ष
अगर बार-बार सीने में दर्द या भारीपन हो और चाहे वह कुछ समय बाद खुद ही चला जाए, तो भी डॉक्टर की सलाह जरूर लें, क्योंकि दोनों मामलों में कई बार लक्षण एक जैसे लग सकते हैं। इसलिए समय पर जांच कराने से बीमारी की गंभीरता से बचा जा सकता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • अगर सीने में दर्द हो और समझ न आए कि कारण क्या है, तो सबसे सुरक्षित कदम क्या है?

    कभी भी खुद से अंदाजा लगाने का रिस्क न लें। इसे हमेशा मेडिकल इमरजेंसी मानें, तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचकर ECG और ट्रोपोनिन टेस्ट कराएं।
  • पैनिक अटैक में हाथों और होंठों में झुनझुनी क्यों होती है, क्या यह हार्ट अटैक में भी होता है?

    पैनिक अटैक में बहुत ज्यादा घबराहट से मरीज बहुत तेज-तेज सांसें लेता है। इससे खून में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर कम हो सकता है, जिससे हाथ-पैर और होंठों में झुनझुनी होती है। हार्ट अटैक में झुनझुनी के बजाय आमतौर पर सुन्नपन या भारीपन बाएं हाथ या जबड़े की ओर फैलता है।

Read Next

→ फेफड़ों की गंभीर बीमारी 'पल्मोनरी फाइब्रोसिस' क्‍या है? डॉक्‍टर से जानें लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 28, 2026 20:03 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Ujjawal Kumar