Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

आंखों के पास मस्से होने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा छुटकारा

आज मस्सों और शरीर के हिस्सों से तिल को हटाने के लिए कई तरह की लेजर थैरेपी मौजूद है।

बेदाग और खूबसूरत बॉडी का सपना हर इंसान देखता है। लेकिन चेहरे की खूबसूरती पर उस वक्त ग्रहण लग जाता है, जब आंख या शरीर के ज्यादा दिखने वाले हिस्से पर मस्से नजर आने लगते हैं। वैसे तो आज मस्सों को हटाने के लिए कई तरह की लेजर थेरेपी का सहारा लिया जाता है, लेकिन आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

लहसुन

लहसुन कई बीमारियों का इलाज है, ये बात तो हर किसी को पता है। लहसुन मस्सों को भी खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए लहसुन का पेस्ट बनाकर मस्सों पर उसकी एक लेयर लगाएं। लहसुन के पेस्ट को मस्से पर करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें। सप्ताह में 2 बार ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में मस्सों से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ेंः मानसिक रोगों से बचाव करते हैं ये 3 योगासन, मन भी रहता है शांत

प्याज का रस

प्याज का रस काफी गुणकारी माना जाता है। ये न सिर्फ चेहरे और बालों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है, बल्कि मस्सों को भी हटाने में मददगार होता है। इसके लिए प्याज के रस को मस्से पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। प्रतिदिन प्याज के रस को मस्से पर लगाने से कुछ ही दिनों में यह खत्म हो सकते हैं।

Home Remedies for moles

दूध और दही

दूध और दही दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। प्रतिदिन 1 गिलास दूध पीने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। आंखों के मस्सों से निजात पाने के लिए आप कॉटन को दूध में भिगोकर उस हिस्से पर लगाएं। रातभर दूध को मस्सों पर ऐसे ही लगा रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। दही का इस्तेमाल भी मस्सों से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। दही में लैक्टिक एसिड और ब्लीचिंग एजेंट पाए जाते हैं। मस्सों से छुटकारा पाने के लिए दही में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं और मस्सों पर लगाएं। 1 से 2 सप्ताह में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों को किस उम्र से खिला सकते हैं चिकन? जानें एक्सपर्ट की राय

Apple vinegar Home Remedies for moles

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर में मैलिक और टार्टरिक नाम के एसिड पाए जाते हैं। ये एसिड मस्सों को हटाने में मददगार साबित होते हैं। मस्सों से छुटकारा पाने के लिए एक कॉटन पैड में थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर लगाकर इसे मस्सों पर रख दें। इसे मस्सों पर करीब 1 से डेढ़ घंटा लगा रहने दें। मस्सों को हटाने के लिए आप सप्ताह में दो बार एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Next

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कितना पानी पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें कब तक पिएं गर्म पानी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 25, 2022 14:45 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content