Mon Oct 5, 2026 | 04:07 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

शीघ्रपतन यानी Premature Ejaculation का इलाज कैसे किया जाता है? डॉक्टर ने बताए ये 5 तरीके

शीघ्रपतन पुरुषों में होने वाली एक आम समस्या है। इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हैं। शीघ्रपतन का इलाज, इसके कारणों पर निर्भर करता है। इस लेख में डॉ. विजय दहिफले इलाज के कुछ सामान्य तकनीकों का जिक्र कर रहे हैं।
शीघ्रपतन यानी Premature Ejaculation का इलाज कैसे किया जाता है? डॉक्टर ने बताए ये 5 तरीकेशीघ्रपतन यानी Premature Ejaculation का इलाज कैसे किया जाता है? डॉक्टर ने बताए ये 5 तरीके

शीघ्रपतन वह समस्या है, जिसमें पुरुषों में यौन संबंध बनाने या संभोग के दौरान उनकी इच्छा से पहले वीर्यपात हो जाता है। इसमें वह नियंत्रण नहीं कर पाते। शीघ्रपतन किसी भी कारण हो सकता है, जैसे मानसिक तनाव, परेशानी, थकान, कमजोरी और स्वास्थ्य समस्याएं। इसका कारण जानते ही इसका सही ट्रीटमेंट किया जाना जरूरी है। आमतौर पर डाॅक्टर इसके लिए कुछ खास तकनीकों की मदद लेते हैं। इसमें स्टाॅप-स्टार्ट एंड स्क्वीज तकनीक, पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज आदि शामिल हैं। इन्हीं के बारे में हम इस लेख में नवी मुंबई स्थित मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से विस्तार में समझेंगे।

शीघ्रपतन क्या है और इसके मुख्य कारण क्या हैं?

Early Ejaculation Treatment And CausesEarly Ejaculation Treatment And Causes

Cleveland Clinic की मानें, तो शीघ्रपतन तब होता है जब कोई पुरुष संभोग के दौरान अपने या अपने साथी की इच्छा से पहले ही इजैकुलेट हो जाता है। इसका मतलब है कि स्खलन पर नियंत्रण न कर पाना। आपको जानकर हैरानी होगी कि 30 से 40 फीसदी पुरुष इस समस्या का शिकार होते हैं। सवाल है, शीघ्रपतन होता क्यों है? पुरुषों में होने वाली यह एक आम समस्या है। इसके कारणों में शारीरिक समस्याएं, केमिकल इमबैलेंस और भावनात्मक या मानसिक कारण शामिल हैं। इसके इलाज में डिस्चार्ज को रोकने की तकनीकें सीखना, काउंसलिंग (परामर्श) और दवाएं शामिल हैं।

International Journal of Reproductive BioMedicine जर्नल में प्रकाशित मेडिकल रिसर्च आर्टिकल के अनुसार, शीघ्रपतन पुरुषों में पाई जाने वाली एक आम यौन समस्या है। लेकिन इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता है। डॉक्टर का परामर्श और सही इलाज से इस समस्या को पूरी तरह ठीक या नियंत्रित किया जा सकता है। सबसे प्रभावी परिणाम तब मिलते हैं, जब इलाज में व्यवहारिक थेरेपी जैसे स्टॉप-स्टार्ट या स्क्वीज तकनीक और दवाओं का एक साथ इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Premature Ejaculation: शीघ्रपतन क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

शीघ्रपतन के इलाज के तरीके

शीघ्रपतन के इलाज के लिए डाॅक्टर द्वारा बताए गए इन तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है-

1. स्टाॅप-स्टार्ट मेथड

स्टॉप-स्टार्ट एक बिहेवियरल थेरेपी तकनीक है। इससे शीघ्रपतन का इलाज किया जाता है। यह व्यक्ति को बढ़ते हुए कामोत्तेजना के स्तर को पहचानने और चरम सीमा पर पहुचंने से पहले उत्तेजना को रोकने में मदद करती है। इसके तहत पुरुष यौन उत्तेजना के प्वाइंट को समझता है। जैसे ही शरीर में उत्तेजना महसूस होती है और वे स्खलन की स्थिति में पहुंचने के कुछ क्षण पहले सभी प्रकार की यौन गतिविधियों या हलचल को रोकना होता है। करीब 20-30 सेकेंड तक रोकने के बाद प्रक्रिया धीरे-धीरे फिर से शुरुआत करनी होती है। इससे होल्ड करने की क्षमता बेहतर होती है।

2. स्क्वीज थेरेपी

यह थेरेपी भी स्खलन को लंबे समय तक होल्ड करने के लिए उपयोगी है। इसके तहत जब पुरुष या उनका पार्टनर चरम सुख के करीब पहुंचने तक उत्तेजित हो जाता है और लगभग बिंदु पर पहुंचने लगता है तब लिंग के आगे वाले हिस्से को लगभग 30 सेकंड के लिए हल्के से दबाया जाता है, इससे लिंग के इरेक्शन में तनाव थोड़ा कम होने लगता है। यौन संबंध बनाते हुए डिस्चार्ज होने देने से पहले इस प्रक्रिया को कुछ बार दोहराएं। इस तकनीक के नियमित अभ्यास से डिस्चार्ज को रोकने पर बेहतर नियंत्रण में मदद मिलती है। Asian Journal of Andrology के अनुसार, पुरानी तकनीकें—जैसे मास्टर्स एंड जॉनसन की स्क्वीज तकनीक शुरुआत में 50%-60% तक कारगर होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या तनाव से भी पुरुषों में फर्टिलिटी कम हो सकती है? समझें इनका कनेक्शन

3. ध्यान भटकाना

शीघ्रपतन की समस्या को कम करने के लिए और अपने नियंत्रण में सुधार करने के लिए आप माइंड डिस्ट्रैक्शन यानी ध्यान भटकाना भी एक बेहतर तरीका हो सकता है। इस संबंध में डॉ. विजय दहिफले बताते हैं कि असामयिक शीघ्रपतन को रोकने के लिए यौन क्रिया के दौरान अपने ध्यान को हल्का सा भटकाना अच्छा उपाय हो सकता है। कुछ क्षण के लिए अन्य चीजों के बारे में सोच सकते हैं।

4. पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज

शीघ्रपतन की समस्या को कंट्रोल करने के लिए पुरुष पेल्विक फ्लोर से जुड़ी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। असल में ये एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर को मजबूती देने का काम करते हैं, जिससे स्खलन को रोका जा सके औन यौन क्रिया को लंबे समय तक चलाया जा सके। विशेषज्ञ के अनुसार, पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज में कीगल एक्सरसाइज शामिल होती हैं। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, जिससे इजैकुलेशन को डिले किया जा सकता है।

5. साइकोलाॅजिकल काउंसलिंग थेरेपी

कई बार शीघ्रपतन की समस्या शारीरिक न होकर, मानसिक होती है। जैसे पार्टनर के साथ भावनात्मक रिश्ते न होना, सेक्शुअल परफॉर्मेंस का दबाव होना या लंबे समय से तनाव में होना। इस तरह की स्थिति में कई बार खुद को हैंडल करना मुश्किल होता है। इसलिए, एक्सपर्ट या काउंसलर की मदद ली जानी चाहिए। डॉ. विजय दहिफले कहते हैं, "जब पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या मानसिक तनाव के कारण हो, तो उन्हें प्रोफेशनल के पास जाने में देरी नहीं करनी चाहिए। विशेषज्ञ के पास दोनों पार्टनर्स को जाना चाहिए, ताकि कम्युनिकेशन स्किल में सुधार हो सके। इससे पति-पत्नी के बीच इंटिमेसी बेहतर होती है और मानसिक दबाव में भी कमी आती है।"

डाॅक्टर की सलाह

डॉ. विजय दहिफले बताते हैं, "पुरुषों को यौन संबंध बनाने को लेकर कभी भी अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं करना चाहिए। अगर उन्हें लंबे समय से शीघ्रपतन की समस्या है, तो इसे इग्नोर किया जाना भी सही नहीं है। कई मामलों में इसके ट्रीटमेंट के तौर डाॅक्टर दवाओं की मदद ले सकते हैं।" डाॅ. आगे कहते हैं, "अगर कोई पुरुष लंबे समय से एंटीडिप्रेसेंट दवाएं ले रहे हैं, उन्हें स्खलन में देरी की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में डाॅक्टर को अपनी कंडीशन के बारे में बताया जाना जरूरी है।"

इसे भी पढ़ें: ये 5 तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सेक्स लाइफ को कर सकती हैं खराब, जरूर दें ध्यान

निष्कर्ष

शीघ्रपतन की समस्या क्यों हो रही है, इसी के आधार पर इसका ट्रीटमेंट निर्भर करता है। कई बार पहली दफा यौन संबंध बनाने का दबाव पुरुषों में शीघ्रपतन का कारण बनता है। इसे सेक्शुअल परफाॅर्मेंस का तनाव कहते हैं। पार्टनर के साथ सामंजस्य बैठाकर इससे निपटा जा सकता है। हालांकि, कई बार शीघ्रपतन का कारण मेडिकल कंडीशंस हो सकते हैं, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। ऐसे में डाॅक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या केवल टॉपीकल सुन्न करने वाली क्रीम या स्प्रे शीघ्रपतन में मददगार होते हैं?

    हां, टॉपीकल सुन्न करने वाले स्प्रे या क्रीम लिंग की संवेदनशीलता को अस्थायी रूप से कम कर देते हैं, जिससे स्खलन में देरी होती है। हालांकि, कंडोम के बिना उपयोग करने पर यह पार्टनर की संवेदनशीलता को प्रभावित कर सकती है।
  • क्या शीघ्रपतन एक स्थायी बीमारी है या इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है?

    शीघ्रपतन कोई स्थायी बीमारी नहीं है। ज्यादातर मामलों में सही काउंसलिंग, तनाव कम करने की तकनीकों की मदद से ठीक की जा सकती है।

Read Next

→ क्या पुरुष नसबंदी टेस्टोस्टेरोन के स्तर को प्रभावित करती है? जानें क्या है सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 05, 2026 14:25 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal