Fri Sep 18, 2026 | 06:29 AM IST

Kegel Exercise: कीगल एक्सरसाइज के फायदे और नुकसान

Kegal Exercise ke Fayde: कीगल एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए की जाती है। यह महिला और पुरुष दोनों के लिए लाभकारी होती है। 

Kegel Exercise Benefits in Hindi: फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। रोजाना एक्सरसाइज करके व्यक्ति हमेशा स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रह सकता है। यही वजह है कि हम सभी कई तरह की एक्सरसाइज करते रहते हैं। कुछ लोग जिम जाकर हैवी वर्कआउट करते हैं, तो कुछ डंबल आदि की मदद से एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर ही कीगल एक्सरसाइज की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं। कीगल एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर की मसल्स को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। आइए, जानते हैं कीगल एक्सरसाइज के फायदे और नुकसान

कीगल एक्सरसाइज क्या है? कीगल एक्सरसाइज को पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज के नाम से भी जाना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। जब पेल्विक फ्लोर मसल्स मजबूत बनती हैं, तो गर्भाशय और मूत्राशय भी हेल्दी रहता है।

 kegal exercise in pregnany

कीगल एक्सरसाइज फॉर वीमेन

  • कीगल एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस से पेल्विक फ्लोर की मसल्स मजबूत बनती हैं।
  • कीगल एक्सरसाइज मूत्र को लीक होने से रोकने में भी मदद कर सकती है।
  • प्रेगनेंसी में कीगल एक्सरसाइज करने से आपका शरीर नॉर्मल डिलीवरी के लिए तैयार होता है।
  • रोजाना कीगल एक्सरसाइज करने से कमर दर्द से भी राहत मिलती है।
  • जो महिलाएं कीगल एक्सरसाइज करती हैं, उनमें यौन उत्तेजना बढ़ती है।
  • कीगल एक्सरसाइज करने से महिलाओं का शरीर मेनोपॉज के लिए भी तैयार होता है।
  • कीगल एक्सरसाइज प्रसव पीड़ा को कम करती है।

इसे भी पढ़ें- बढ़े हुए प्रोस्टेट के इलाज में फायदेमंद होती है कीगल एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

कीगल एक्सरसाइज फॉर मेन

  • कीगल एक्सरसाइज पुरुषों के लिंग में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। इससे पुरुष लंबे समय तक उत्तेजित रहते हैं।
  • अगर पुरुष रोजाना कीगल एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे शीघ्रपतन की समस्या में भी सुधार हो सकता है। 
  • जो पुरुष पेशाब को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं, उन्हें कीगल एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
  • कई बार पुरुष जल्दी स्खलन कर लेते हैं, इसकी वजह से उन्हें ऑर्गेज्म नहीं मिल पाता है। ऐसे में कीगल एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।

कीगल एक्सरसाइज के नुकसान

कीगल एक्सरसाइज पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाती हैं। लेकिन आपको इस एक्सरसाइज को पूरी सावधानी से करना जरूरी होती है। कुछ स्थितियों में कीगल एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए, अन्य आपको नुकसान पहुंच सकता है।

  • कीगल एक्सरसाइज करने से पहले हमेशा अपने यूरिनरी ब्लैडर को खाली कर लें।
  • अगर आपकी हाल में कोई सर्जरी हुई है, तो भी कीगल एक्सरसाइज करने से बचें।
  • अगर योनि एरिया में दर्द, जलन या इंफेक्शन है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही कीगल एक्सरसाइज करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

कीगल एक्सरसाइज करने का तरीका

कीगल एक्सरसाइज करने के लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है। आप इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस घर पर आसानी से कर सकते हैं। जानें कीगल एक्सरसाइज करने का तरीका- 

  • कीगल एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब कीगल मसल्स को पहचानें। कीगल मसल्स वह होती हैं, जिनका इस्तेमाल मूत्र के प्रवाह को रोकने के लिए किया जाता है।
  • अगर आप कीगल मसल्स को जान चुके हैं, तो अब एक्सरसाइज शुरू की जा सकती है।
  • आप कीगल मसल्स को सामान्य रूप से सांस लेते हुए 5-6 सेकेंड के लिए सिकोड़ें।
  • फिर मांसपेशियों को थोड़ा आराम दें। इसके बाद इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं।
  • ध्यान रखें कि जब आप इस एक्सरसाइज को करेंगे, तो कमर, पेट और जांघ की मांसपेशियों को ढीली रखें।
  • आप इस एक्सरसाइज को 3 बार कर सकते हैं।

Read Next

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 24, 2022 09:20 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content