Tue Oct 13, 2026 | 02:31 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay S Dahiphale , Consultant Urologist, Andrologist & Sexologist

सेक्स के दौरान अचानक पेशाब निकल जाए तो क्या यह सामान्य है? मानें डॉक्टर की राय

सेक्स के दौरान अचानक पेशाब का निकलना किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता है। इसे सामान्य समझा जा सकता है। लेकिन कुछ मामलों में इसे हल्के में लिया जाना सही नहीं है। जानें, इसके बारे में विस्तार से।
सेक्स के दौरान अचानक पेशाब निकल जाए तो क्या यह सामान्य है? मानें डॉक्टर की रायसेक्स के दौरान अचानक पेशाब निकल जाए तो क्या यह सामान्य है? मानें डॉक्टर की राय

यौन संबंध बनाने के दौरान कई लोगों को पेशाब निकल जाता है। कुछ लोग इस तरह की चीजों को लेकर शर्मसार हो जाते हैं और पार्टनर से आंखें चुराने लगते हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इसका क्या कारण है?

इस बारे में नवी मुंबई स्थित मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले कहते हैं, "सेक्स के दौरान पेशाब लीक हो जाना, जिसे सेक्शुअल इनकॉन्टिनेंस या क्लाइमेक्टुरिया कहा जाता है, एक आम समस्या है। हालांकि इसे सामान्य या स्थायी स्थिति नहीं माना जाता है। इस तरह की समस्या कई लोगों के साथ होती है। खासकर, उन महिलाओं के साथ जिनका ब्लैडर कमजोर होता है और जिन पुरुषों की प्रोस्टेट सर्जरी हुई हो। जानकारी के लिए बता दें कि सेक्स के दौरान पेशाब लीक होना सामान्य समस्या है। कुछ मामलों में डॉक्टर की देख-रेख की जरूरत पड़ सकती है।"

सेक्स के दौरान पेशाब निकलनाः क्या यह एक सामान्य समस्या है?- Is Urine Leakage During Sex Normal Or Not

Is Urine Leakage During Sex Normal Or NotIs Urine Leakage During Sex Normal Or Not

  • सेक्शुअल इनकॉन्टिनेंस दो तरह के होते हैं, क्लाइमेक्टुरिया और अराउजल इनकॉन्टिनेंस या फोरप्ले इनकॉन्टिनेंस।
  • निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि सेक्स प्रक्रिया के दौरान व्यक्ति को यूरिन लीकेज की समस्या किस समय होगी? यह किसी भी समय हो सकती है और पेशाब की मात्रा भी अलग-अलग हो सकती है। 
  • Prostate Cancer Foundation के अनुसार, लगभग 50 फीसदी मरीजों को रेडिकल प्रोस्टेटेक्टॉमी यानी प्रोस्टेट की सर्जरी के बाद पहले साल में कम से कम एक बार क्लाइमेक्टुरिया और अराउजल इनकॉन्टिनेंस में से कोई एक या दोनों समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • वहीं, 20 से 25 फीसदी मरीजों में यह समस्या पहले पूरे साल के दौरान लगातार बनी रहती है।
  • सेक्स के दौरान पेशाब लीक होने की समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। सामान्यतः इसे किसी तरह की मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में सेक्स के बाद पेशाब से खून आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

यौन क्रिया के दौरान मूत्र रिसाव के मुख्य कारण

Is Urine Leakage During Sex NormalIs Urine Leakage During Sex Normal

1. स्ट्रेस यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस

Cleveland Clinic के अनुसार, सेक्स के दौरान पेशाब लीकेज का सबसे बड़ा कारण स्ट्रेस यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस है। असल में, सेक्स (पेनेट्रेशन) के दौरान शरीर की हलचल और दबाव की वजह से ब्लैडर (मूत्राशय) और पेशाब की नली (यूरेथ्रा) पर दबाव बढ़ता है। अगर किसी व्यक्ति की पेल्विक फ्लोर मांसपेशियां या पेशाब की नली के वॉल्व कमजोर हैं, तो यौन संबंध बनाने के दौरान पेशाब लीक हो सकता है।

2. ओवरएक्टिव ब्लैडर

Healthy women के अनुसार, कई बार सेक्स क्रिया में कामोत्तेजना यानी ऑर्गेज्म के दौरान या उसके आसपास पहुंचने पर भी व्यक्ति विशेष का पेशाब लीक हो सकता है। इसके पीछे वजह की बात करें, तो जिन लोगों का ब्लैडर ओवरएक्टिव है यानी ब्लैडर की मांसपेशियां अचानक अपने आप सिकुड़ने लगती हैं, उनके साथ यह समस्या अधिक होती है।

3. प्रोस्टेट सर्जरी

डॉ. विजय दहिफले कहते हैं, "जिन पुरुषों में प्रोस्टेट सर्जरी हुई है, उन्हें भी ऑर्गेज्म या उत्तेजना के दौरान पेशाब का रिसाव हो सकता है। इसके अलावा, प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी की वजह से भी पेशाब के वॉल्व या नसों के काम करने के तरीके में बदलाव आ जाता है। यह स्थिति भी सेक्स के दौरान पेशाब लीकेज की समस्या पैदा कर सकती है।"

क्या यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है?

Can UTI Cause Urine Leakage During SexCan UTI Cause Urine Leakage During Sex

जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि ओवरएक्टिव ब्लैडर, स्ट्रेस यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस और प्रोस्टेट सर्जरी कुछ ऐसी कंडीशंस हैं, जिसमें सेक्स के दौरान पेशाब लीक होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कभी-कभी यह समस्या किसी अन्य बीमारी का संकेत भी हो सकती है, जैसे-

1. पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स

डॉ. विजय दहिफले के मुताबिक, "पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स का मतलब होता है अंगों का अपनी जगह से खिसकना। जब पेल्विक हिस्से के अंग जैसे कि ब्लैडर या गर्भाशय नीचे की ओर खिसक जाते हैं, तो सेक्स के दौरान ब्लैडर और पेशाब की नली पर अतिरिक्त शारीरिक दबाव बनने लगता है। नतीजतन, सेक्स के दौरान पेशाब लीकेज हो सकता है।"

2. हार्मोनल बदलाव

आमतौर पर महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक हार्मोनल बदलाव होते हैं। खासकर, मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। परिणामस्वरूप पेशाब की नली और योनि के ऊतक (टिश्यूज) पतले व कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में अंदरूनी हिस्सों को कम सपोर्ट मिलता है, जिससे सेक्स के दौरान पेशाब निकल जाता है।

3. न्यूरोलॉजिकल या पुरानी बीमारियां

जिन लोगों को न्यूरोलॉजिकल या नर्व से जुड़ी किसी तरह की पुरानी तथा गंभीर बीमारी है, जो ब्लैडर तक जाने वाले नर्व सिग्नल को प्रभावित करती है, जैसे डायबिटीज, मल्टीपल स्केलेरोसिस या स्ट्रोक, ब्लैडर के सामान्य नियंत्रण को बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में भी सेक्स करते हुए पेशाब लीकेज की समस्या आम हो जाती है।

4. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI)

यह एक तरह का संक्रमण है, जिसमें पेशाब की नली में इंफेक्शन होने से ब्लैडर की अंदरूनी परत तक में जलन होने लगती है। वैसे तो यूटीआई होने पर यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है, तो उन्हें सेक्स के दौरान जलन हो सकती है, जिससे तेज पेशाब आने की इच्छा, बेचैनी या शारीरिक गतिविधि के दौरान रिसाव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Premature Ejaculation: शीघ्रपतन क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिएः चेतावनी के संकेत

वैसे तो सेक्स के दौरान पेशाब की कुछ बूंदों का लीक होना कोई समस्या का संकेत नहीं है। इसके बावजूद, अगर आपको लगे कि आपकी परेशानी दिनों दिन बढ़ रही है, तो इसे हल्के में न  लें। इस संबंध में शरीर में नजर आ रहे निम्न लक्षणों पर गौर करें, जैसे-

  • यौन संबंध बनाते हुए दर्द और जलन होना
  • यौन संबंध बनाने के दौरान अचानक पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
  • सेक्स के दौरान पेशाब के साथ-साथ ब्लड आना
  • बुखार और कंपकंपी छूटना
  • सर्जरी या डिलीवरी के बाद पेशाब करने से संबंधित समस्या होना
  • पेशाब पूरी तरह से न निकल पाना या पेट पूरी तरह साफ न होने का लगातार अहसास बने रहना

निष्कर्ष

सेक्स के दौरान यूरिन लीकेज होना किसी गंभीर समस्या का संकेत नहीं है। हालांकि, कुछ मामलों से किसी बीमारी से जोड़कर देखा जा सकता है। इसलिए, अगर आपको लगे कि सेक्स के दौरान पेशाब के साथ-साथ खून निकल रहा है, बुखार आ रहा है या पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है, तो अपनी स्थिति को नजरअंदाज न करें। ऐसे में तुरंत यूरोलॉजिस्ट से संपर्क कर अपना इलाज करवाएं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या सेक्स के दौरान होने वाले यूरिन लीकेज को रोकने में कीगल एक्सरसाइज मददगार साबित हो सकती हैं?

    हां, कीगल एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं। नियमित रूप से कीगल एक्सरसाइज करने से मूत्राशय और यूरेथ्रा पर नियंत्रण बढ़ता है, जिससे स्ट्रेस यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस में सुधार होता है।
  • क्या सेक्स से ठीक पहले पेशाब करने से लीकेज की समस्या कम हो जाती है?

    सेक्स करने से ठीक 5-10 मिनट पहले पेशाब कर लेना सही। इससे सेक्स दौरान यूरिन लीकेज की समस्या कमो होती है।

Read Next

→ तापमान में गिरावट के साथ क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? एक्सपर्ट से जानें 4 कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 13, 2026 12:37 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Vijay S Dahiphale