Tue Oct 13, 2026 | 02:29 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akhilesh Rathi , Orthopaedic and Joint Replacement Surgeon

तापमान में गिरावट के साथ क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? एक्सपर्ट से जानें 4 कारण

जैसे ही अक्टूबर का महीना शुरू हुआ है, हवाओं में ठंड महसूस हो रही है और लोगों को जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होने लगी है। आपने कभी सोचा है कि मौसम और जोड़ों के दर्द के बीच संबंध क्या है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
तापमान में गिरावट के साथ क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? एक्सपर्ट से जानें 4 कारण
तापमान में गिरावट के साथ क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? एक्सपर्ट से जानें 4 कारण

तापमान में गिरावट के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है जोड़ों का दर्द। दरअसल, मौसम सर्द होने के साथ हड्डियों में दर्द और जोड़ों का कामकाज काफी प्रभावित होता है। यहां तक कि लोगों को हाथ ऊपर उठाने, कपड़े पहनने या पीठ के पीछे हाथ ले जाने में दर्द और कठिनाई महसूस होती है। हालांकि, इसे केवल सामान्य खिंचाव समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन लो होने की वजह से भी जोड़ों की समस्या बढ़ जाती है, जानते हैं इस बारे में Dr. Mihir Thanvi, Senior Consultant, Orthopaedics, Apollo Spectra Hospital Jaipur और Dr. Akhilesh Rathi, Orthopaedic and Joint Replacement Surgeon से।

तापमान में गिरावट के साथ क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द?

Dr. Akhilesh Rathi बताते हैं कि तापमान में गिरावट के साथ ब्लड सर्कुलेशन लो हो जाता है, जिससे जोड़ों में अकड़न आ जाती है और दर्द परेशान करने लगता है। जब भी आप मूवमेंट करते हैं तब आपकी यह दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है। खासकर कि सर्दियों की सुबह सबसे ज्यादा अकड़न और दर्द महसूस होती है क्योंकि सुबह तापमान ज्यादा कम होता है, शरीर ठंडा रहता है और ब्लड सर्कुलेशन लो होने की वजह से जोड़ों में दर्द की दिक्कत बढ़ जाती है।

1. लो बैरोमेट्रिक प्रेशर के कारण

डॉक्टर राठी बताते हैं कि तापमान गिरने के साथ अक्सर बैरोमेट्रिक प्रेशर यानी हवा का दबाव भी कम हो जाता है, जिससे जोड़ों के आस-पास के टिश्यू और टेंडन फैल जाते हैं और इनमें सूजन की समस्या महसूस हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से ही आर्थराइटिस की दिक्कत रही है या जोड़ों में पहले से कोई चोट लगी है, तो जोड़ के अंदर की जगह कम हो जाती है इससे उस हिस्से में प्रेशर क्रिएट होता है जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या महसूस हो सकती है।

2. जोड़ों में नमी की कमी

डॉ. थानवी कहते हैं कि जोड़ों में नमी की कमी आपको परेशान कर सकती है। दरअसल, होता यह है कि तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवा जोड़ों से नमी को छीन लेती है ऐसे में अकड़न की समस्या होती है जिससे दर्द बढ़ जाता है। इस दर्द की वजह से लोगों के लिए रेगुलर कामकाज करना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा ठंडे मौसम में आस-पास की मांसपेशियां और लिगामेंट्स सिकुड़ जाती हैं और उनका लचीलापन कम हो जाता है, जिससे जोड़ों पर मैकेनिकल दबाव बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों की जकड़न से राहत दिलाने में फायदेमंद हैं रसोई में मौजूद ये 5 जड़ी-बूटियां, आप भी करें ट्राई

3. इनएक्टिव लाइफस्टाइल

डॉक्टर राठी बताते हैं ठंडे मौसम में लोगों कि एक्टिविटी कम होने लगती है, कुछ लोग तो सुबह देर तक सोते हैं और एक्सरसाइज कम करके हैं। ऐसे में जोड़ों को सहारा देने वाली मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं जिससे दर्द और अकड़न की समस्या परेशान कर सकती है।

4. इन बीमारियों के मरीजों को भी परेशान कर सकता जोड़ों का दर्द

डॉक्टर राठी कहते हैं कि डायबिटीज वाले लोगों में इस समस्या का खतरा अधिक होता है और अकड़न लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को अर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या है उन्हें भी यह दिक्कत परेशान कर सकती है।

ठंड से जोड़ों का बचाव कैसे करें?

डॉ. राठी बताते हैं कि सर्दियों में अगर आप जोड़ों की समस्या से बचे रहना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले तो सर्दियों में डाइट में गर्म चीजों को शामिल करना चाहिए जैसे अदरक, पिपली, हल्दी और काली मिर्च। इसके अलावा आप कुछ हर्बल टी जैसे तुलसी और ग्रीन टी ले सकते हैं जो कि गर्माहट पैदा करने के साथ जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने में मददगार है। साथ ही रेगुलर थोड़ी एक्सरसाइज करें जो कि जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में कारगर है।

haldi-1766390175448haldi-1766390175448

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही घुटनों में तेज दर्द? जानिए इसके पीछे के छिपे हुए कारण और बचाव के तरीके

इसके अलावा मेडिकल जर्नल Arthritis Foundation की मानें तो, अकड़े हुए जोड़ों और थकी हुई मांसपेशियों को आराम देने के लिए हीट पैड या गर्म पानी से नहाना जैसे हीट ट्रीटमेंट सबसे अच्छे होते हैं। इससे दर्द वाली सूजन कम हो सकती है और आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि सुबह उठने के बाद आपको तुरंत अपने कमरे से बाहर नहीं जाना चाहिए बल्कि, कुछ देर बिस्तर पर बैठकर ही स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे अकड़न में कमी आ सकती है। इसके अलावा गुनगुना पानी पिएं और हर्बल टी। साथ ही सर्दियों की सुबह हल्की एक्सरसाइज जरूर करें, लेकिन अगर दिक्कत ज्यादा हो रही है तो नजरअंदाज न करें बल्कि, डॉक्टर को दिखाएं।

FAQ

  • जोड़ों में कट कट की आवाज क्यों आती है?

    जोड़ों से कट कट की आवाज आने के पीछे सबसे बड़ा कारण है ज्वाइंट्स में नमी की कमी होना। इसके अलावा कार्टिलेज घिसने की वजह से जोड़ों के बीच में गैस के बुलबुले रहते हैं, जिससे उठने-बैठने पर जोड़ों से आवाज आ सकती है।
  • घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए?

    घुटने के दर्द में आपको हल्दी, अदरक और काली मिर्च का सेवन करना चाहिए। यह एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं जिससे दर्द और सूजन में कमी आती है।

Read Next

→ छोटी-सी बात पर स्ट्रेस लेते ही कांपने लगता है शरीर? न्यूरोलॉजिस्ट से जानें इसकी वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 13, 2026 12:20 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Akhilesh Rathi