Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

Cold Weather Knee Stiffness: क्या है ये समस्या और कैसे करें बचाव? डॉक्टर खुद दे रहे हैं काम की सलाह

सर्दियों में घुटनों में स्टिफनेस और अकड़न हो सकती है। इसके पीछे कई तरह के कारक जिम्मेदार हैं। आप इन कारणों को जानकर बचाव के उपाय अपना सकते हैं। यह जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Causes Of Knee Stiffness In Winter: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई लोगों को घुटने में दर्द, अकड़न और स्टिफनेस महसूस होने लगती है। विशेषकर, सुबह और शाम के समय यह दिक्कत अधिक परेशान करती है। कई बार तो चलने-फिरने में भी दिक्कतें आने लगती हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि सर्दियों में इस तरह की समस्या क्यों ट्रिगर होने लगती है? इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है? आइए, जानते हैं इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लिनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश की राय।

क्या है कोल्ड वेदर नी स्टिफनेस- What Is Cold Weather Knee Stiffness

causes of knee stiffness in winter 1 (10)

सर्दियों के दिनों में मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम का लगभग हर हिस्सा प्रभावित होता है। कई लोग इसी स्थिति को कोल्ड वेदर नी स्टिफनेस के नाम से जानते हैं। इस परिस्थिति को समझाने की बात की जाए, तो कहा जा सकता है कि सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों में कड़ापन यानी टाइटनेस महसूस होती है। विशेषज्ञों की मानें, तो सर्दियों में हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, क्योंकि ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। जब ब्लड सर्कुलेशन धीमा होता है, तो इसका मतलब है कि शरीर में गर्माहट की कमी है। ऐसे में जोड़ों को मूव करना मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों को कैसे एक्टिव रखें? एक्सपर्ट से जानें 5 टिप्स

ठंड के मौसम में हड्डियां कैसे स्टिफ होती हैं?- Why Does My Knee Get Stiff In The Winter

मसल्स टाइटनेसः ठंड के दिनों में मसल्स टाइट हो जाती है। अगर कोई रेगुलर एक्सरसाइज नहीं करता है, तो उनके लिए मसल्स टाइटनेस के कारण मूवमेंट मुश्किल हो जाती है। ऐसा सिर्फ जोड़ों ही नहीं, बल्कि जांघों की मसल्स पर भी होता है।

कार्टिलेज पर असरः हड्डियों के बीच कार्टिलेज एक कुशन की तरह काम करता है। वहीं, जब सर्दियां बढ़ जाती हैं, तो कार्टिलेज भी स्टिफ हो जाती हैं। नतीजतन, कार्टिलेज की इलास्टिसिटी कम हो जाती है और व्यक्ति के लिए मूवमेंट मुश्किल हो जाती है।

लुब्रिकेशन में कमीः सर्दियों के दिनों में हड्डियों के बीच मौजूद लुब्रिकेशन पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। असल में जब तापमान गिर जाता है, तो इसकी वजह से हमारे शरीर में मौजूद साइनोवियल फ्लूइड थिक हो जाता है, जिसकी इनकी मूवमेंट भी कम हो जाती है। यह कंडीशन भी हड्डियों की स्टिफनेस के लिए जिम्मेदार हैं।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स, मिलेगा आराम

सर्दियों में स्टिफनेस दूर करने के लिए क्या करें?- How Do I Get Rid Of Stiffness In My Knees

what happens if you ignore knee pain 01 (9)

  • अपनी बॉडी को गर्म रखने की कोशिश करें।
  • नियमित रूप से फिजिकली एक्टिव रहें।
  • काफ मसल्स, क्वाड्रिसेप्स जैसी एक्सरसाइज करें।
  • खुद को हाइड्रेटेड रखें
  • हेल्दी वेट मेंटेन करें यानी मोटापे से बचें।

निष्कर्ष

सर्दियों के दिनों में स्टिफनेस बढ़ जाती है। इसके पीछे कई तरह के कारक जिम्मेदार हैं, जिनका जिक्र हमने इस लेख में किया है। अगर आपको भी लगता है कि सर्दियों में आपकी हड्डियों स्टिफ हो जाती है और मूवमेंट कम हो जाती है, तो आप कुछ उपायों को अपनाकर इससे बच सकते हैं। जैसे नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, खुद को गर्म रखें और हेल्दी चीजें खाएं-पिएं। हां, अगर आपको अर्थराइटिस या जोड़ों से जुड़ी अन्य समस्या है, तो बेहतर है कि आप एक्सपर्ट की दी हुई सलाह को फॉलो करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • घुटने की जकड़न के लिए क्या करना चाहिए?

    घुटने में जकड़न महसूस हो, तो आप इसे इग्नोर न करें। तुंरत आराम के लिए आप बर्फ की सिकाई कर सकते हैं या दबाव बना सकते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में कमी आती है।
  • क्या ठंड का मौसम घुटनों के लिए खराब है?

    ठंड का मौसम गठिया के रोगियों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए कहा जा सकता है कि ठंड के मौसम में घुटनों का दर्द बढ़ सकता है, मांसपेशियां अकड़ सकती हैं और जोड़ों में भी दर्द होने लगता है।
  • ठंड में घुटनों में दर्द क्यों होता है?

    ठंड में घुटनों में दर्द इसलिए होता है, क्योंकि ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है, जो जोड़ों में लुब्रिकेशन के स्तर को भी कम कर देता है। नतीजतन घुटनां में दर्द बढ़ने लगता है।

Read Next

हर समय भूख लगती है और वजन नहीं घट रहा? ये कारण हैं ज‍िम्‍मेदार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 24, 2026 14:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 24, 2026 14:05 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content