How to Stay Hydrated in Summer: गर्मियों में चिलचिलाती धूप, तेज गर्मी और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर देती हैं। इससे लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों में होने वाली समस्याओं का मुख्य कारण डिहाइड्रेशन होता है। जब बॉडी डिहाइड्रेट होती है यानी जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो खुद ही कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। ऐसे में आपको स्वस्थ और फिट रहने के लिए अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है। हाइड्रेट रहने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा आप कुछ दूसरी ड्रिंक्स को पीकर भी खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं।
तो चलिए विस्तार से जानते हैं हाइड्रेट रहने के कौन-कौन से उपाय हो सकते हैं।
1. नारियल पानी (Coconut Water for Hydration)
गर्मियों में नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। नारियल पानी में नैचुरल शुगर, विटामिन सी और फाइबर होता है। इसके अलावा नारियल पानी क्लोराइड, इलेक्ट्रोलाइट और राइबोफ्लेविन भी होता है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अगर आप गर्मी में खुद को डिहाइड्रेट पाते हैं, तो इसे पी लें। सुबह नारियल पानी पीने से आप पूरे दिन हाइड्रेट रह सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. बेल का जूस (Bael Juice in Summer)
गर्मियों में बेल का जूस पीने की सलाह अकसर दी जाती है। बेल का शरबत गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, बेल की तासीर ठंडी होती है जो पेट को ठंडक देता है। साथ ही बॉडी को हाइड्रेट भी करता है। गर्मियों में खुद को हाइड्रेट करने के लिए आप बेल का जूस भी सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं। आप एक दिन में एक गिलास बेल का जूस या शरबत पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - बुरांश का जूस पीने से ठीक हो सकती हैं त्वचा की ये 7 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका
3. तरबूज का जूस
तरबूज गर्मियों का मौसमी फल होता है। अकसर सभी लोग गर्मी में तरबूज का सेवन करते हैं। तरबूज में 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है। ऐसे में गर्मी में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज का जूस पिया जा सकता है। तरबूज का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। लेकिन तरबूज का जूस बनाने के लिए पानी, दूध या अन्य किसी सामग्री का उपयोग न करें।
4. गन्ने का जूस (Sugarcane Juice for Hydration)
गन्ने का जूस न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गन्ने के जूस में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और इलेक्ट्रोलाइड्स भरपूर होता है। इसमें नैचुरल शुगर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गन्ने का जूस डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक होता है। जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है, तो गन्ने का जूस पिया जा सकता है। इससे बॉडी को ठंडक मिलती है और मुंह का स्वाद भी बदल जाता है।
5. नींबू पानी
नींबू पानी या शिकंजी गर्मियों में सबसे अधिक पिया जाने वाला ड्रिंक है। नींबू पानी शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी देता है। अगर आप शरीर में पानी की कमी महसूस कर रहे हैं, तो इस दौरान नींबू पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ं - गन्ने का जूस कब पीना चाहिए? सही समय पर इस जूस को पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे
6. फालसा जूस
गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए आप फालसे का जूस भी पी सकते हैं। फालसे का जूस शरीर से पानी की कमी दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। आप घर पर ही फालसे का जूस आसानी से बना सकते हैं। फालसे में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन सी अधिक होता है। ये पोषक तत्व शरीर को प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं।
इन सभी जूस या ड्रिंक को पीने से आप खुद को आसानी से हाइड्रेट रख सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही दिनभर में 3-4 लीटर पानी पीना भी जरूरी होता है। गर्मियों में आप ठंडा पानी, बर्फ, सोडा या कोल्ड ड्रिंक्स पानी से बचें। ये बॉडी को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।