डायबिटीज की बीमारी आज के समय में लोगों में तेजी से बढ़ रही है। इसका सबसे प्रमुख कारण असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली माना जा रहा है। डायबिटीज के मरीजों को खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना होता है। डायबिटीज की समस्या में डॉक्टर भी मरीजों को डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह देते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ फल (Worst Fruits For Diabetes) उनकी परेशानियों को बढ़ाने वाले होते हैं। ऐसे फलों का सेवन करने से डायबिटीज और प्री-डायबिटिक मरीजों का ब्लड शुगर बढ़ सकता है और इसकी वजह से उन्हें कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। डायबिटीज में अगर मरीज ब्लड शुगर के स्तर का ध्यान नहीं रखते हैं तो उन्हें इसकी वजह से हार्ट, किडनी से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का खतरा रहता है। शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन का स्तर बढ़ने की वजह से न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों की परेशानियां बढ़ती हैं बल्कि इसकी वजह से उनको हार्ट अटैक और किडनी फेलियर की समस्या भी हो सकती है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे फलों के बारे में जिनका सेवन डायबिटीज में भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाने चाहिए ये फल (List of Fruits To Avoid in Diabetes Hindi)
डायबिटीज के मरीजों को ऐसे फूड्स जिनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है उनका सेवन नहीं करना चाहिए। सामान्य तौर पर फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन जो लोग डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें कुछ ऐसे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डॉ एस के पांडेय के मुताबिक ऐसे फल जिनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है और कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है उनका भी सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। आइये जानते हैं ऐसे फलों के बारे में जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 5 तरह की सब्जियां, बढ़ सकता है शुगर लेवल
टॉप स्टोरीज़
1. डायबिटीज में अंगूर (Grapes Side Effects in Diabetes in Hindi)
डायबिटीज की समस्या में अंगूर खाना नुकसानदायक माना जाता है। हालांकि अंगूर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है लेकिन मौजूद शुगर की मात्रा डायबिटीज के मरीजों की समस्या बढ़ाने का काम करती है। इसलिए डायबिटीज की समस्या से ग्रसित मरीजों को संतुलित मात्रा में अंगूर खाने की सलाह दी जाती है। कुछ शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि भी करते हैं कि डायबिटीज में काले अंगूर फायदेमंद होते हैं लेकिन इनका सेवन करने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
2. डायबिटीज में अंजीर (Fig in Diabetes)
टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में मरीजों को अंजीर का सेवन करने से बचना चाहिए। अंजीर में कार्ब्स और शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। एक शोध के मुताबिक लगभग 1 कप अंजीर में 29 ग्राम शुगर पाया जाता है।
3. डायबिटीज में अन्नानास का सेवन (Pineapple Side Effects in Diabetes)
डायबिटीज के मरीजों के लिए अन्नानास का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। पाइनएप्पल या अन्नानास का सेवन डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर बढ़ाने का काम करता है। इसमें चीनी या शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : शुगर में तरबूज खाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें कैसे करें सेवन
4. डायबिटीज में नहीं खाना चाहिए केला (Banana Side Effects in Diabetes in Hindi)
डायबिटीज के मरीजों को केला खाने से बचना चाहिए। टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में केला खाने से आपका वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। केले में कार्ब्स और शुगर की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों में केला खाने से सांस लेने से जुड़ी दिक्कत और वजन बढ़ने व मेटाबोलिज्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
5. डायबिटीज में चीकू (Sapota Or Chiku in Diabetes)
डायबिटीज के मरीजों के लिए चीकू का सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद अधिक मात्रा में शुगर और कार्ब्स डायबिटीज के मरीजों की समस्या बढ़ा सकते हैं। इसलिए अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो चीकू का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
6. पपीता (Papaya in Diabetes)
डायबिटीज के मरीजों को पपीता का सेवन भी संतुलित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। इसमें भी नेचुरल शुगर और कार्ब्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।
7. क्रैनबेरी (Cranberries in Diabetes)
डायबिटीज के समस्या में क्रैनबेरी का सेवन भी नुकसानदायक होता है। क्रैनबेरी में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है जो टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं मानी जाती है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है और कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है अलसी के बीज, जानें ब्लड शुगर कम करने के लिए कैसे करें सेवन
8. डायबिटीज में किशमिश का सेवन (Raisins Side Effects in Diabetes)
डायबिटीज में किशमिश का सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। किशमिश खाने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और उनके शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी प्रभावित होती है। किशमिश में कार्ब्स और शुगर की पर्याप्त मात्रा होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
9. सीताफल या शरीफा (Custard Apple in Diabetes Side Effects)
सीताफल को शरीफा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। अगर आपका डायबिटीज कंट्रोल में है तो डॉक्टर की सलाह लेकर संतुलित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं।
10. डायबिटीज में आम (Mango Side Effects in Diabetes)
डायबिटीज के मरीजों के लिए आम खाना भी नुकसानदायक होता है। आम में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन बहुत नुकसानदायक होता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो भोजन करने के बाद आम का सेवन भूलकर भी न करें। ऐसा करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज में कच्चा आम खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खाने का तरीका
डायबिटीज के मरीजों को ऊपर बताये गए फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे फल जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स में हाई हैं और जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा है उनका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
(All Image Source - Freepik.com)