बच्चों को चीकू खिलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें डाइट में कैसे शामिल करें?

Chiku for Babies: चीकू बड़ों के साथ ही बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है। अपने बच्चे को इस तरह से खिलाएं चीकू-
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को चीकू खिलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें डाइट में कैसे शामिल करें?


Sapota and Chiku Benefits for Babies: हेल्थ एक्सपर्ट हेल्दी रहने के लिए हमेशा मौसमी फलों को खाने की सलाह देते हैं। इस समय तरबूज, खरबूजा, आम, लीची और चीकू मार्केट में अधिक देखने को मिलता है। ये सभी फल बड़ों के साथ ही बच्चों के लिए भी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें पोषक तत्व भरपूर होते हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं बच्चों के लिए चीकू खाने के फायदों के बारे में। चीकू को बच्चों के लिए सुपरफूड माना जाता है। आप बच्चों को चीकू छीलकर, बीज निकालकर खिला सकते हैं। इससे बच्चों को पर्याप्त पोषक तत्व मिलेंगे। बच्चों की कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी सुधार होगा।

क्या बच्चों को चीकू खिलाया जा सकता है? (Is Sapota Good for Babies)

कई पेरेंट्स के मन में सवाल होता है कि बच्चों को चीकू खाने को दिया जाना चाहिए या नहीं? अगर आपका बच्चा 6 महीने से अधिक उम्र का है, तो उसे चीकू खाने को दिया जा सकता है। चीकू में फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसी प्राकृतिक चीनी होती है, जो इसके स्वाद को मीठा बनाती है। छोटे बच्चों को नाश्ते में चीकू फल खिलाया जा सकता है।  

अपने बच्चे को चीकू खिलाते समय पर पहले इसके छिलके और बीजों को हटा लें। फिर इसके बारीक मैश कर लें। फिर बच्चे को खिलाएं। इससे बच्चे को चीकू ठोस नहीं लगेगा और वह आसानी से खा लेगा।

बच्चों को चीकू खिलाने के फायदे (Chiku Benefits for Babies)

1. पचाने में आसान 

चीकू पचने में आसान होता है। बच्चे भी इस फल को आसानी से पचा सकते हैं। यह स्वाद में मीठा होता है। इसमें फ्रुक्टोज होता है, जिससे बच्चे को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसलिए आप अपने बच्चे को सुबह नाश्ते में चीकू खाने को दे सकते हैं। इससे बच्चा पूरे दिनभर एनर्जेटिक बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें - पेट को स्‍वस्‍थ और वजन को कम करने में फायदेमंद है चीकू शेक, जानें बनाने का तरीका

2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीकू

चीकू में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई अच्छी मात्रा में होता है। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स बच्चे की प्रतिरक्षा को सुधारने में मदद करते हैं। साथ ही शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट संक्रमण और कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।

3. खांसी और जुकाम से बचाए चीकू

बच्चों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है, ऐसे में वे जल्दी से बीमार हो जाते हैं। उन्हें बार-बार खांसी और जुकाम से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में आप चाहें तो चीकू का सेवन कर सकते हैं। चीकू में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। जो बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

4. बच्चों को एनर्जी दे चीकू

चीकू में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम और जिंक काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें नैचुरल शुगर भी होता है। इससे बच्चे को तुरंत एनर्जी मिलती है। बच्चे को ऊर्जा और शक्ति मिलती है।

इसे भी पढ़ें - अब चीकू के जूस से कम कर सकेंगे अपना वजन...

5. कब्ज में फायदेमंद चीकू

छोटे बच्चों को अकसर ही कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। कब्ज होने पर बच्चों को मल त्याग करने में परेशानी आती है, उनके पेट में दर्द होता है। ऐसे में चीकू फायदेमंद हो सकता है। चीकू खाने से बच्चों को कब्ज से छुटकारा मिलता है। चीकू में फाइबर अधिक होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और इससे राहत दिलाता है।

आप अपने बच्चे को चीकू को मिल्क शेक, स्मूदी, कस्टर्ड या भी आइसक्रीम के रूप में खिला सकते हैं। इससे बच्चे को चीकू के पौष्टिक तत्व मिल जाएंगे। बच्चा शौक से इसे खाना भी पसंद करेगा। अगर आपके बच्चे को कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की राय पर ही उसे चीकू खाने को दें। 

Read Next

बच्चों को लीची खिलाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें कैसे खिलाएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version