Fri Sep 11, 2026 | 11:43 PM IST

बच्चों को लीची खिलाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें कैसे खिलाएं

Lychee benefits: गर्मियों में लीची खाना बेहद फायदेमंद होता है। छोटे बच्चो को भी सीमित मात्रा में लीची खिलाई जा सकती है।

Lychee Benefits for Babies in Hindi: अकसर गर्मियों में लीची का सेवन किया जाता है। लीची में पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है, इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। लीची में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम काफी मात्रा में होता है। इसके अलावा लीची में विटामिन बी 6, फाइबर और फोलेट भी होता है। लीची खाना हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। आज हम बात कर रहे हैं, छोटे बच्चों के लिए लीची के फायदों के बारे में। जब बच्चा ठोस भोजन खाने लगता है, तो उसे लीची का सेवन भी करवाया जा सकता है। अकसर 6 महीने के बाद बच्चे की लीची खाने को दिया जा सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं बच्चों को लीची खिलाने से कौन-कौन से फायदे (Litchi Benefits for Babies) मिलते हैं।

क्या लीची बच्चों के लिए सुरक्षित है (Is Lychee Safe for Babies)

जी हां, लीची बच्चों के लिए बिल्कुल सुरक्षित (Can Babies Eat Lychee) है। यह पोषक तत्वों का एक बेहतर स्त्रोत है। अगर छोटे बच्चों को लीची सीमित मात्रा में खिलाई जाए, तो यह फायदेमंद हो सकती है। लेकिन अधिक मात्रा में लीची बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है। खासकर जिन बच्चों का वजन कम है उनके लिए। लीची में विटामिन सी, पॉलीफेनोल और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ते हैं। साथ ही स्वस्थ कोशिकाओं को बढ़ावा देते हैं। लीची में मौजूद विटामिन 6 और फोलेट बच्चे के विकास के लिए जरूर पोषक तत्व होते हैं।

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में लीची खाने से शरीर को मिलते हैं ढेरो फायदे, जानें इसके नुकसान और सावधानियां

बच्चों के लिए लीची के फायदे (Lychee Benefits for babies in Hindi)

  • 1. लीची में अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है। इसके अलावा इसमें अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसे खाने से बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है।
  • 2. लीची में 90 प्रतिशत तक पानी होता है। ऐसे में बच्चे को लीची खिलाने से वह हाइड्रेट रहता है।
  • 3. लीची में पाए जाने वाले तत्व बच्चों को एंटीवायरल बीमारियों से बचाते हैं। लीची खाने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
  • 4. लीची में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो बच्चे के हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। 
  • 5. अगर बच्चा मोटापे से परेशान हैं, तो उसे लीची खिलाया जा सकता है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

बच्चों को कैसे खिलाएं लीची 

6 से 9 महीने के बच्चों को: आप 6 से 9 महीने के बच्चे को लीची खाने को दे सकते हैं। इसके लिए लीची का छिलका और बीज निकाल लें। फिर इस फल को बारीक काट लें। आप चाहें तो बच्चे को हेल्दी फैट और प्रोटीन युक्त फूड्स के साथ लीची खिला सकते हैं।

9 से 18 महीने के बच्चों को: इस उम्र के बच्चों को भी लीची बीज निकालकर ही देना चाहिए। आप बच्चे को लीची का गुदा निकालकर खिला सकते हैं। बच्चे की बैलेंस डाइट में लीची को शामिल किया जा सकता है। लेकिन सीमित मात्रा में ही बच्चे की लीची खिलाएं।

इसे भी पढ़ें - त्वचा की रंगत निखारने में मदद करती है लीची, जानें स्किन के लिए इसके इस्तेमाल के तरीके और फायदे

लीची सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन स्तनपान कराने वाली महिलाओं को खाली पेट लीची के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही बच्चे को भी खाली पेट लीची खाने को नहीं देना चाहिए। खाली पेट लीची खाने से रक्त शर्करा के स्तर में गिरावट आ सकती है, जिससे बुखार आदि की समस्या हो सकती है। इसके अलावा लीची का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

Read Next

गर्मी में बच्चों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए? जानें 5 तेल जो नहीं होते गर्म, हड्डियां बनाते हैं मजबूत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 16, 2022 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content