6 महीने से बड़े बच्चों को इस तरह खिलाएं सेब, मिलेंगे पूरे फायदे

सेब सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं। आप अपने 6 महीने के बच्चे को भी सेब खिला सकते हैं। जानें शिशु के लिए सेब के फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
6 महीने से बड़े बच्चों को इस तरह खिलाएं सेब, मिलेंगे पूरे फायदे


Apple Benefits For Infants: हर रोज एक सेब खाएं और डॉक्टर को दूर रखें, यह कहावत तो आपने सुनी हो होगी। सेब विटामिन्स, मिनरल्स का बेहतर सोर्स होता है। सेब बच्चे, बड़ों और बुजुर्ग सभी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं 6 महीने की उम्र के बच्चों के लिए सेब के फायदों के बारे में। सेब फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी 6 और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। शिशु को सेब खिलाने से उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, साथ ही उसके हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है। 

6 महीने के बच्चे के लिए सेब के फायदे (Apple benefits for six months old infants)

हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर

सेब शिशु के हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लाल सेब में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह आंत माइक्रोबायोम का भी समर्थन करता है। 

इम्युनिटी बढ़ाए सेब

शिशुओं की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है, ऐसे में उनके लिए सेब फायदेमंद हो सकता है। सेब में मौजूद तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। बच्चे को सेब खिलाने से वह जल्दी से बीमार नहीं पड़ता है। हमेशा हेल्दी रहता है। 

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें सेब, जानें सेवन के तरीके

कब्ज की समस्या दूर करे

बड़ों की तरह ही बच्चों या शिशुओं को भी कब्ज बन सकती है। बच्चों में कब्ज आम है। ऐसे में उन्हें सेब खिलाना फायदेमंद हो सकता है। सेब में फाइबर अधिक होता है, जो मल को नरम बनाता है। खाने को पचाने में आंतों की सहायता करता है। जब मल नरम बनता है, तो मल त्याग भी आसानी से हो जाता है। 

एनर्जेटिक रहे बच्चा

सेब में कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होता है, जो शिशु को हर दिन सक्रिय रखने में मदद करता है। साथ ही शिशु को ऊर्जा भी प्रदान करता है। ऊर्जावान रहने के लिए कार्बोहाइड्रेट बहुत जरूरी होता है।

शुगर लेवल संतुलित रखे

सेब शरीर में शर्करा के स्तर को संतुलित कर सकता है और शिशु को मधुमेह यानी डायबिटीज को दूर रखने के लिए अच्छे हैं। शिशु में डायबिटीज के जोखिम को कम करने के लिए सेब खिलाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - सेब का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, कई समस्याओं से मिलता है छुटकारा

6 महीने के बच्चे को सेब कैसे खिलाएं (how to Eat Apple for 6 Month Baby)

  • 6 महीने के बच्चे को सेब खिलाया जा सकता है, लेकिन थोड़ा सावधानी से। इसके लिए आप सेब के छिलकों, बीजों को हटा लें। इसके बाद सेब को पानी में उबलने के लिए रख दें। जब सेब नरम हो जाए, तो ओवन में पकाएं। आप इस सेब को बच्चे को काटकर दे सकते हैं। इसे आपका शिशु आसानी से खा भी लेगा।
  • 6 महीने के शिशु को सेब चटनी के रूप में भी खिलाया जा सकता है। इसके लिए पके हुए सेब को अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इसमें दही या मक्खन, इलायची आदि डालें। इससे सेब का स्वाद बढ़ेगा, शिशु आसानी से खा भी लेगा।
  • आप बच्चे को कच्चा सेब खिलाना चाहते हैं, तो उसे पूरा न पकड़ा दें। इसके लिए आप सेब को एक कटोर में कद्दूकस कर लें। ताकि बच्चा इस आसानी से खा सके।

शिशुओं को कभी भी पूरा सेब न दें, क्योंकि इससे वे उसके बीज भी खा सकते हैं। दरअसल, सेब के बीजों में एमिग्डालिन होता है। जब अधिक मात्रा में इसे खाया जाता है, तो यह विषाक्तता का कारण बन सकता है। 6 महीने के बच्चे को जितना हो सके, सेब पकाकर ही खिलाएं। 

Read Next

Heat Wave का भीषण वार, जानें श‍िशु को गर्मी के प्रकोप से बचाने के आसान ट‍िप्‍स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version