सेब स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना सेब खाने की सलाह देते हैं। अगर आप किसी कारण से सेब नहीं खा पा रहे हैं, तो सेब से तैयार जूस का सेवन करें। सेब का जूस भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदे हो सकता है। यह वजन घटाने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में प्रभावी होता है। साथ ही इससे स्वास्थ्य को कई अन्य फायदे हो सकते हैं। आज हम इस लेख में सेब से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के बारे में जानेंगे।
सेब से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे (Health benefits of Apple Juice)
1. दिल को रखे स्वस्थ
सेब का जूस पीने से हृदय संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। दरअसल, सेब के जूस में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में यह आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - सेब उबालकर खाने के फायदे : मोटापा कम करने से लेकर इन 9 बीमारियों से बचाव तक जानें उबले सेब खाने के फायदे
टॉप स्टोरीज़
2. अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद
सेब का जूस पीने से अस्थमा में होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इस जूस में फाइटोकेमिकल्स मौजूद होता है, जो फ्री-रेडिकल्स से आपकी सुरक्षा कर सकता है। नियमित रूप से सेब का जूस पीने से पल्मोनरी डिजीज को कम कर सकते हैं।
3. आंखों को रखे स्वस्थ
सेब का जूस पीने से आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं। दरअसल, सेब के जूस में विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक, कॉपर जैसे विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपकी आंखों के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो अपने आहार में सेब के जूस को जरूर शामिल करें।
4. कब्ज से राहत
सेब का जूस पीन से कब्ज जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकताहै। दरअसल, सेब में फाइबर होता है, जो आपके मल को सॉफ्ट करता है। इससे आपको मल त्यागने में आसानी होती है। ऐसे में अगर आप सेब का जूस पीते हैं, तो कब्ज जैसी समस्या को दूर कर सकते हैं।
5. वजन करे कंट्रोल
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सेब के जूस का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, सेब के जूस में पॉलीफिनोल्स होता है। यह वजन घटाने में काफी अहम माना जाता है। इसलिए अगर आप वजन को कम (is apple juice good for weight loss) करना चाह रहे हैं, तो अपने आहार में सेब के जूस को जरूर शामिल करें। इससे आपको काफी सकारात्मक रिजल्ट मिलेगा।
6. दिमाग को करे दुरुस्त
सेब का जूस आपके दिमाग को दुरुस्त रखने में लाभकारी होता है। नियमित रूप से सेब का जूस पीने से डिमेंशिया जैसी परेशानी को कम किया जा सकता है। साथ ही यह जूस भ्रम, डिप्रेशन, एंजायटी को दूर करने में प्रभावी होता है। इसके अलावा अगर आप किसी तरह की मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो सेब को अपने नियमित आहार में शामिल करें।
7. कैंसर से करें बचाव
सेब का जूस पीने से कैंसर जैसी परेशानियों से बचाव किया जा सकता है। रिसर्च के अनुसार सेब के जूस में फेलोरेटिन मौजूदहोता है, जिसमें कैंसर-रोधी गुण मौजूद होता है। इस गुण कैंसर का इलाज और बचाव करने में आपकी मदद कर सकता है। इस आधार पर आप अगर कैंसर जैसी बीमारी से बचना चाहते हैं, तो अपने आहार में सेब का जूस शामिल करें।
इसे भी पढ़ें - खाली पेट सेब खाने से सेहत को होते हैं ये 6 फायदे, जानें किन लोगों को नहीं खाना चाहिए इसे