सेब स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। कई हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब को उबालकर भी खाया जाता है। जी हां, सेब को उबालकर खाने से स्वास्थ्य के कई लाभ हो सकते हैं। यह आपके लिए औषधी की तरह कार्य करता है। इससे वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। आज हम इस लेख में उबले सेब खाने के फायदों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं सेब को उबालकर खाने के क्या फायदे हैं?
1. वजन घटाने में मददगार
उबले सेब का सेवन करने से शरीर का वजन तेजी से घट सकता है। इसमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर से वजन को घटाने में मददगार हो सकता है। नियमित रूप से नाश्ते में उबले हुए सेब को शामिल करने से शरीर का वजन घट सकता है।
इसे भी पढ़ें -खाली पेट सेब खाने से सेहत को होते हैं ये 6 फायदे, जानें किन लोगों को नहीं खाना चाहिए इसे
2. खांसी से आराम
सेब को उबालकर खाने से खांसी और जुकाम की परेशानी दूर हो सकती है। खांसी और जुकाम में इसका सेवन करने के लिए सेब को मिश्री के साथ उबालें। अब सुबह बासी मुंह इसका सेवन करें। इससे खांसी के साथ-साथ चक्कर आने की परेशानी दूर हो सकती है।
3. ओरल हेल्थ के लिए बेहतर
सेब को उबालकर खाने से ओरल हेल्थ बेहतर होता है। यह दांतों और मसूड़ों की परेशानी को दूर करता है। साथ ही मुंह में बैक्टीरिया पनपने नहीं देता है। इससे मुंह के अंदर होने वाली परेशानी दूर हो सकती है।
4. पेट के कीड़े से राहत
सेब को उबालकर खाने से पेट के कीड़े की परेशानी दूर हो सकती है। रोजाना कम से कम 7 दिनों तक लगातार उबले सेब का सेलन करे से पेट में कीड़े की परेशानी दूर होती है। साथ ही यह कब्ज से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है।
5. हृदय को करे दुरुस्त
उबले हुए सेब का नियमित रूप से सेवन करने से दिल को दुरुस्त रखा जा सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का गुण होता है, जो हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकता है।
6. डायबिटीज को करे कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों के लिए भी उबले हुए सेब का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कम होती है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
7. आंतों को करे दुरुस्त
सेब को नियमित रूप से उबालकर खाने से आंतों को दुरुस्त किया जा सकता है। दरअसल, उबले हुए सेब को खाने से पचाने की शक्ति बेहतर होती है। साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे आंतों और पेट से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - सेब का मुरब्बा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने की रेसिपी
8. कैंसर गुणों से भरपूर
सेब में एंटीकैंसर गुण मौजूद होता है। अगर आप नियमित रूप से सेब को उबालकर खाते हैं, तो यह कैंसर से बचाव कर सकता है। साथ ही कैंसर में होने वाली समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है।
9. दिमाग को करे दुरुस्त
उबले सेब का सेवन करने से स्मरण शक्ति बेहतर होती है। यह याददाश्त क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही मानसिक समस्याओं जैसे - स्ट्रेस, डिप्रेशन, चिंता विकृति को कम करने में लाभकारी होता है।
उबले सेब का सेवन करने से शरीर को कई अन्य फायदे हो सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से नाश्ते के रूप में उबले सेब को शामिल करते हैं, तो कई तरह की बीमारी दूर हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही उबले सेब का सेवन करेँ।