Sun Sep 13, 2026 | 08:01 AM IST

सेब का मुरब्बा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने की रेसिपी

सेब का मुरब्बा खाने के कई फायदे हैं। इससे कब्ज और हृदय रोगों में भी काफी आराम मिलता है।

सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें रोगों से लड़ने के लिए कई आवश्यक तत्व पाए जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सेब के मुरब्बे खाने से भी कई फायदे होते हैं। इसके सेवन सेहत और स्वाद के लिए भी काफी अच्छा होता है। सेब का मुरब्बा खाने से हड्डियों की सूजन, गठिया और मस्तिष्क और हृदय रोगों की समस्याओं में भी काफी आराम मिलता है। साथ ही इससे तनाव और चिंता में भी राहत मिलती है। दरअसल सेब में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन ए पाए जाते हैं। साथ ही इसमें सोडियम और जिंक भी पाया जाता है। आइए सेब के मुरब्बे के फायदे और बनाने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सेब के मुरब्बे के फायदे

1. कब्ज में मददगार

सेब का मुरब्बा खाने से कब्ज की समस्या में काफी आराम मिलता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह पुराने कब्ज की समस्या को भी ठीक करने में कारगर है। अगर आप कब्ज की समस्या से बहुत परेशान है, तो आपको सेब के मुरब्बे का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे हल्के कब्ज और गैस की परेशानी में राहत मिल सकती है।

2. तनाव को कम करे

दैनिक काम या किसी मानसिक परेशानी की वजह से आप बहुत परेशान और तनाव में रहते है, तो आपको सेब के मुरब्बे का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपको स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। यह मन को शांत कर अच्छी नींद लाने में भी सहायक माना जाता है। यह बहुत स्वस्थ और नरम होता है।

apple-murabba

Image Credit- Freepik 

3.  स्किन के लिए फायदेमंद

सेब का मुरब्बा स्किन की समस्याओं में भी काफी फायदेमंद है। इससे दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन पाया जाता है, जो कोलेजन के उत्पादन में काफी अच्छा माना जाता है। इसकी मदद से त्वचा की रंगत में भी निखार आता है।

4. हाई ब्लड प्रेशर में आराम

हाई ब्लड प्रेशर जैसे रोगों में भी सेब का मुरब्बा काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल सेब का मुरब्बा हृदय मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे रक्तचाप के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा सेब के मुरब्बे में पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है।

5. कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक

सेब का मुरब्बा खाने से कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद मिलती है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या है, तो आपको सेब के मुरब्बे से लाभ मिल सकता है। इससे घबराहट, कमजोरी और बेचैनी महसूस होने पर खाना बेहद फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- सेब को छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद है या छिलके सहित? एक्सपर्ट से जानें सेब से जुड़े 7 सवालों के जवाब

सेब का मुरब्बा कैसे बनता है

1. सेब का मुरब्बा बनाने के लिए आप एक किलो सेब को पानी से धोकर सूती कपड़े से अच्छे से साफ कर लें।

2. अब सेब की ऊपरी परत को छीलकर निकाल लें और इसके बीजों को भी निकाल दें। 

3. अब प्रेशर कुकर में 2 लीटर पानी में सेब डालकर छोड़ दीजिए। इस बात का ध्यान रहे कि सेब अच्छे से पानी में डूब गए हो। यदि आवश्यक हो, तो आप और पानी इसमें डाल सकते हैं। 

4. इस सेब के पानी को तब तक उबालें, जब तक सेब नरम और कोमल न हो जाए। 

5. साथ ही आप चाशनी बनाने के लिए आप एल लीटर पानी और एक किलो चीनी ले लें। 

6. अब पानी को चीनी में डालकर इसे उबलने दें। ऐसा तब तक करें, जब तक यह तार की स्थिति में न आ जाए। 

7. फिर उबले हुए सेब को चाशनी में डाल दें और फिर से सभी को उबालें। ऐसा तब तक करें , जब तक चाशनी दो धागे जितनी गाढ़ी न हो जाए। 

8. अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और इसमें केसर डालें। 

9. सेब के मुरब्बे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें इलायची, बादाम और कटे हुए काजू भी डाल सकते हैं। 

10. अब इस मिश्रण को आप कांच के कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। 

apple-murabba

Image Credit- Freepik 

सेब का मुरब्बा कब खाना चाहिए

सेब का मुरब्बा आप सुबह के समय खा सकते हैं। हालांकि शाम में भी इसका सेवन किया जा सकता है लेकिन सुबह इसके सेवन से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। इसके अलावा एक दिन में एक ही सेब के मुरब्बे का सेवन करने का प्रयास करें। अगर आपको मीठा अधिक पसंद नहीं है, तो आप इसकी आधी मात्रा भी ले सकते हैं। संतुलित मात्रा में इसके सेवन से आपको कई लाभ मिलते हैं। 

इसे भी पढ़ें- ज्यादा सेब खाने से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां, जानें सेहत के लिए कैसे है नुकसानदायक

सेब के मुरब्बे के नुकसान

सेब का मुरब्बा बहुत फायदेमंद है लेकिन इसके कई नुकसान भी है। सेब के मुरब्बे के बीज आपको नहीं खाने चाहिए क्योंकि ये स्वास्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों को इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर इसके सेवन से आपको एलर्जी या रैशेज की समस्या हो, तो इसका सेवन न करें। गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान सेब का मुरब्बा डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाने का प्रयास करें। इसके अलावा अगर आपको प्रग्नेंसी के दौरान डायबिटीज की शिकायत है, तो आपको इसके उपयोग से बचना चाहिए क्योंकि चीनी की अधिक मात्रा आपके सेहत पर असर डाल सकती है। 

 Main Image Credit- Freepik 

Read Next

प्रेगनेंसी में आलूबुखारा खाने के फायदे और नुकसान, एक्सपर्ट से जानें खाने का सही समय और तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Dipti kumari

Dipti kumari

सब-एडिटर

दीप्ति कुमारी ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वहीं इन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से ली है। ये पिछले दो सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकमत न्यूज में करीब साल बतौर ऑनलाइन कंटेंट राइटर काम किया है।ओनलीमायहेल्थ में अब ये स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेख लिख रही हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 27, 2022 00:00 IST

    Published By : Dipti kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content