सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है सेब। बता दें कि सेब न केवल खाने में स्वादिष्ट है बल्कि इसके पोषक तत्व सेब को और बलवान भी बना देते हैं। वहीं अगर सेब के पोषक तत्वों की बात की जाए तो सेब के अंदर पानी, ऊर्जा, प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, शुगर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। ऐसे में लेकिन अक्सर लोगों के मन में कई सवाल भी पैदा होते हैं जिनके बारे में लोगों को पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख भी उन्हीं सवालों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सेब का सेवन छिलके के साथ करना चाहिए या बिना छिलके के साथ। 1 दिन में कितनी मात्रा में सेब का सेवन करना चाहिए। ऐसे ही कई सवालों के जवाब हम आगे जानेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - सेब का सेवन छिलके के साथ करना चाहिए या बिना छिलके के साथ?
एक्सपर्ट के अनुसार, सेब को बिना छिलके खाना चाहिए। सेब के छिलके के अंदर भी कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। ऐसे में सेब का सेवन हमेशा छिलके सहित करना चाहिए।
2 - सेब का सेवन करने से पहले सेब को कैसे धोएं?
आजकल सेब को चमकाने के लिए ब्लीच का सहारा लिया जाता है। ऐसे में सेब का सेवन करने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। व्यक्ति को हल्के गुनगुने पानी में सेब को 30 मिनट तक भिगोना चाहिए। ऐसा करने से सेहत भी अच्छी बनी रह सकती है।
3 - सेब का सेवन किस समय करना चाहिए?
बता दें कि व्यक्ति को सेब का सेवन दिन के वक्त करना चाहिए। रात के वक्त सेब का सेवन करने के लिए एक्सपर्ट मना करते हैं। वहीं अगर आप इसका पोषक तत्वों का फायदा उठाना चाहते हैं तो खाली पेट सेब का सेवन करने का अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - सेब के बीज खाने के नुकसान: आप भी खा लेते हैं सेब के बीज तो रहें सावधान, जानें इसके 5 नुकसान
4 - दूध के साथ सेब का सेवन कितना फायदेमंद?
बता दें कि दूध के साथ सेब का सेवन करने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं। यही कारण होता है कि एक्सपर्ट सेब का सेवन ब्रेकफास्ट में करने की सलाह देते हैं, जिससे कि व्यक्ति सेब का सेवन दूध के साथ कर सके। ऐसा करने से ना केवल कब्ज की समस्या दूर हो सकती है बल्कि पेट से जुड़ी कई समस्याओं से लाभ मिल सकता है।
5 - रात को क्यों ना खाएं सेब?
बता दें कि व्यक्ति को रात के समय सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सेब के अंदर कैफीन पाया जाता है। ऐसे में यदि व्यक्ति रात के समय सेब का सेवन करता है तो इससे व्यक्ति की नींद नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है।
6 - 1 दिन में कितनी मात्रा में सेब खाएं?
जैसा कि हमने पहले भी बताया कि सेब के अंदर कैफीन पाया जाता है। ऐसे में व्यक्ति को एक दिन में एक सेब या आधा सेब का सेवन करना चाहिए। इससे व्यक्ति के वजन पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है।
इसे भी पढ़ें - सेब खाने का सही समय क्या है? डायटीशियन से जानें इससे होने वाले 11 फायदे
7 - सेब के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान?
यदि व्यक्ति सेब का अधिक मात्रा में सेवन करता है तो इससे व्यक्ति के गले में सूजन, जीभ में सूजन, होंठों में सूजन, चेहरे पर सूजन आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। लेकिन व्यक्ति को सेब का सेवन करने से पहले इसका सही समय और सही तरीका पता होना जरूरी है। तभी सेब का फुल फायदा उठा सकते हैं। वह अगर किसी व्यक्ति को सेब से एलर्जी है तो वह अपनी डाइट में सेब को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version