ज्यादा सेब खाने से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां, जानें सेहत के लिए कैसे है नुकसानदायक

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाने वाले सेब के अधिक सेवन से शरीर में कई समस्याएं भी हो सकती हैं, जानें इनके बारे में।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Jul 02, 2021 18:10 IST
ज्यादा सेब खाने से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां, जानें सेहत के लिए कैसे है नुकसानदायक

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आप सबने 'वन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे' वाली कहावत जरूर सुनी होगी। ऐसा माना जाता है कि नियमित रूप से सेब का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियों में भी फायदा मिलता है। सेब में सेहत के लिए फायदेमंद विटामिन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्रीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। किसी भी फल या खाद्य पदार्थ का अधिक मात्रा में सेवन करना फायदे की जगह नुकसान का सौदा हो सकता है। ज्यादातर लोग रोजाना सेब खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सेब का अधिक सेवन शरीर को कई बीमारियों का शिकार बना सकता है? जी हां, सेब के अधिक सेवन शरीर में कई तरह की परेशानियां (Apple Side Effects) हो सकती हैं। आइये जानते हैं अधिक मात्रा में सेब खाने से शरीर को होने वाली परेशानियों के बारे में।

ज्यादा सेब खाने से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां (Side Effects of Eating Too Many Apples)

सेब का उचित मात्र में सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाये तो ये दिक्कतें हो सकती हैं।

Side-Effects-of-Eating-Too-Many-Apples

1. ज्यादा सेब खाने से हो सकती हैं पाचन से जुड़ी दिक्कतें (Eating Too Many Apple can Cause Digestive Issues)

सेब में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। डाइट के माध्यम से मिलने वाला फाइबर वैसे तो हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत उपयोगी और फायदेमंद होता है लेकिन अगर इसकी मात्रा बढ़ती है तो इससे पाचन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। फाइबर के अधिक सेवन से हमारे पेट में सूजन और कब्ज की समस्या हो सकती है। एक दिन में 20 से 40 ग्राम तक फाइबर का सेवन उम्र के हिसाब से फायदेमंद माना जाता है लेकिन अगर आप 70 ग्राम से अधिक फाइबर का सेवन एक दिन में करते हैं तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : इन लोगों को भूलकर भी नही करना चाहिए जामुन का सेवन, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान

2. ज्यादा सेब खाने से हो सकते हैं मोटापे के शिकार (Eating Too Many Apple can Cause Obesity)

एक सामान्य सेब में लगभग 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है और इसमें लगभग 5 ग्राम तक फाइबर भी मौजूद होता है। इसलिए रोजाना सेब का अधिक सेवन करने से मोटापे की समस्या से ग्रसित होने का खतरा होता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से एक सेब का सेवन काफी होता है।

इसे भी पढ़ें : डायटीशियन से जानें बच्चों को सेब खिलाने के फायदे और सही तरीका

Side-Effects-of-Eating-Too-Many-Apples

3. ज्यादा सेब खाने से ब्लड शुगर का स्तर हो सकता है असंतुलित (Eating Too Many Apple May Fluctuate Blood Sugar Level)

सेब में पर्याप्त मात्रा में शुगर और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। सेब का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। लेकिन इसके अधिक सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : क्या सच में रोजाना एक सेब खाकर हर तरह की बीमारियों से बचा सकता है? जानें सेब कितना हेल्दी होता है

4. ज्यादा सेब खाने से खराब हो सकते हैं आपके दांत (Eating Too Many Apple can Damage Your Teeth)

एक सेब का रोजाना सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन अगर आप ज्यादा सेब खाते हैं तो इससे आपके दांतों को भी खतरा रहता है। सेब का अधिक सेवन आपके दांतों को सोडा से अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। चूंकि सेब में एसिड मौजूद होते हैं इसलिए इनका ज्यादा सेवन दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। चूंकि हम सेब को चबाकर खाते हैं इसलिए इसके अधिक सेवन से दांत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। 

5. ज्यादा सेब खाने से हो सकती है एलर्जी (Eating Too Many Apple can Cause Allergy)

जिन लोगों को फल के सेवन से एलर्जी होती हैं अगर ऐसे लोग ज्यादा सेब का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से एलर्जी से जूझना पड़ सकता है। एलर्जी होने की समस्या में सेब के सेवन से आपको पेट में दर्द, उल्टी, मतली और मरोड़ जैसी समस्या हो सकती है। एलर्जी की समस्या में बिना छिलके के सेब का सेवन करना फायदेमंद होता है। 

Side-Effects-of-Eating-Too-Many-Apples

इसे भी पढ़ें : हरा या लाल, कौन सा सेब होता है ज्यादा सेहतमंद? जानें दोनों में अंतर और फायदे

तो आपने जाना कि सेब के ज्यादा सेवन करने से ये समस्याएं हो सकती हैं। आप अच्छी सेहत के लिए रोजाना एक सेब का सेवन कर सकते हैं, इससे अधिक खाने पर आपको ऊपर बताई गयी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं तो सेब का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

Read more on Healthy Diet in Hindi

Disclaimer