Expert

सेब खाने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

सेब खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसे खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पेट से जुड़ी समस्याएं, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, आइए जानते है ंसेब के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? 
  • SHARE
  • FOLLOW
सेब खाने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

सेब पौष्टिक और हेल्दी फल माना जाता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि दिन में एक सेब खाने से आप डॉक्टर को खुद से दूर रखते हैं। सेब में कैलोरी, फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, इसमें नेचुरल शुगर भी होता है, जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होता है। हालांकि, जहां सेब का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है, वहीं इसे खाने के तुरंत बाद कुछ चीजें खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। गलत फूड कॉम्बिनेशन से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं, गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन हो सकता है। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि सेब खाने के बाद क्या खाने से बचना चाहिए?


इस पेज पर:-


सेब खाने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए? - What not to eat after eating apple in hindi

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, सेब खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इसे गलत कॉम्बिनेशन के साथ खाएंगे तो आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए आप सेब खाने के बाद इन फूड्स को खाने से बचें-

1. दही

सेब खाने के बाद दही खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। सेब खाने में हल्का, रसदार और फाइबर से भरपूर होता है, जबकि दही गाढ़ा, भारी और कफ बढ़ाने वाला माना जाता है। सेब में नेचुरल एसिड होता है, जबकि दही में दूध का फर्मेंटेशन होने के कारण लैक्टिक एसिड रहता है। ऐसे में जब दोनों को एक साथ या तुरंत बाद खाया जाता है तो यह पेट में फर्मेंटेशन बढ़ा सकता है, जिससे एसिडिटी, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद में दही को फल के साथ खाने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह कफ और पित्त असंतुलन का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सेब पर काला नमक छिड़ककर खाना चाहिए? जानें फायदे और नुकसान

2. दूध

सेब खाने के तुरंत बाद दूध पीने से भी बचना चाहिए। दूध एक सात्विक और भारी फूड है, जबकि सेब एसिडिटी होता है। दोनों का मिश्रण पेट में मिलने के पर पाचन को धीमा कर देता है और पेट में कर्डलिंग यानी दूध के फटने की स्थिति को बढ़ा सकता है, जिससे पेट में दर्द, मतली, गैस, एसिडिटी आदि समस्याएं हो सकती हैं।

3. खट्टी चीजें

खट्टी चीजें जैसे- अचार, नींबू आदि का सेवन सेब खाने के तुरंत बाद करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यह सभी चीजें एसिडिक होती है और सेब भी अपने आप में हल्का एसिडिक होता है, जिसे खट्टी चीजों के साथ खाने से पेट में एसिडिटी काफी बढ़ जाती है। इसके कारण सीने में जलन, गैस, एसिड रिफ्लक्स, पाचन से जुड़ी समस्या आदि परेशानियां हो सकती हैं। खासकर सेंसिटिव पेट वाले लोगों को खट्टी चीजों के साथ सेब खाने से बचना चाहिए।

4. चाय

सेब खाने के तुरंत बाद चाय पीना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। चाय में टैनिन होते हैं, जो फल के पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, खाली पेट सेब खाने के बाद चाय पीने से एसिडिटी और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना सेब का सिरका पीने के हैं गंभीर नुकसान, शरीर में हो सकते हैं परेशान कर देने वाले बदलाव

सेब खाने के बाद कब खाएं ये चीजें?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, सेब या किसी भी फल को खाने से बाद कम से कम 30 मिनट से 2 घंटे बाद दही, दूध, चाय और खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। खासकर दूध या दही कम से कम 1 से 2 घंटे बाद ही लें। ताकि इसके कारण होने वाली इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव हो सके।

निष्कर्ष

सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन गलत खाद्य पदार्थों के साथ इसका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। सेब खाने के तुरंत बाद दही, दूध, खट्टी चीजों और चाय जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं, एसिडिटी, उल्टी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • सेब खाने का सबसे अच्छा समय कब है?

    सेब खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या नाश्ता करने के बाद का है, क्योंकि यह पाचन को बेहतर बनाता है, दिनभर आपके शरीर को एनर्जी देता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाता है।
  • 1 दिन में कितनी सेब खानी चाहिए?

    एक दिन में 1 से 2 सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ज्यादा सेब खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं और ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसलिए, संतुलित मात्रा में सेब का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
  • सुबह सेब खाना बेहतर है या रात में?

    सुबह के समय सेब खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह पाचन और शरीर को एनर्जी देने के लिए अच्छा है। रात में सेब खाने से बचना चाहिए और सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले ही इसे खाएं, क्योंकि कुछ लोगों को रात में इसे खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

 

 

 

Read Next

1 हफ्ते में कितनी बार चिकन खाना चाहिए? डाइट एक्सपर्ट से जानें सही राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 16, 2025 10:33 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS