हरा या लाल, कौन सा सेब होता है ज्यादा सेहतमंद? जानें दोनों में अंतर और फायदे

सेब खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि लाल और हरे सेब में क्या अंतर होता है और इनमें से कौन सा ज्यादा हेल्दी है? अगर नहीं, तो यहां जानें कि दोनों प्रकार के सेब में क्या अंतर होता है और इनमें से कौन सा ज्यादा हेल्दी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हरा या लाल, कौन सा सेब होता है ज्यादा सेहतमंद? जानें दोनों में अंतर और फायदे


ये बात तो आप जानते ही हैं कि सेब खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मगर बाजार में 2 तरह के सेब आते हैं, एक वो जो पूरी तरह हरे होते हैं और दूसरे वो जो थोड़े हरे, थोड़े लाल या पूरे लाल होते हैं। आमतौर पर लाल सेब ज्यादा मीठे होते हैं, जबकि हरे सेब थोड़े खट्टे होते हैं। दोनों ही तरह के सेब सेहत के लिहाज से अच्छे होते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि इनमें से कौन सा ज्यादा सेहतमंद होता है और किसे आपको खाना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं इन्ही लाल और हरे सेबों में अंतर और इनमें मौजूद पोषक तत्वों और फायदों के बारे में।

सेब खाना होता है फायदेमंद

अंग्रेजी में एक प्रचलित कहावत है कि, 'An Apple a Day Keeps The Doctor Away', जिसका अर्थ है कि अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं, तो ये आपको डॉक्टर (बीमारियों) से दूर रखेगा। ये कहावत इसलिए कही गई है क्योंकि सेब में लगभग हर तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। सेब फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होते हैं। इसके अलावा इनमें ढेर सारे मिनरल्स होते हैं। मगर कुछ मामलों में हरे और लाल सेबों में थोड़ा अंतर होता है।

इसे भी पढ़ें: सेब को खूबसूरत बनाने वाला 'वैक्स' सेहत के लिए है कितना खतरनाक? जानें कैसे हटाएं इसे

हरे सेब और लाल सेब में क्या है अलग?

हरे सेब में लाल सेब की अपेक्षा ज्यादा फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा भी लाल सेब की अपेक्षा कम होती है, इसलिए ये शुगर के मरीजों के लिए बेहतर माना जा सकता है। लेकिन अगर एंटीऑक्सीडेंट्स की बात करें, तो ये लाल सेब में ज्यादा होते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर के सेल्स को ऑक्सिडेटिव डैमेज से रोकते हैं।

कौन सा सेब है ज्यादा हेल्दी?

अगर सेहत के लिए फायदों को देखें, तो दोनों ही प्रकार के सेबों के अलग-अलग फायदे हैं। अगर आप डायबिटीज या कब्ज के रोगी हैं, तो आपको हरे सेब खाना चाहिए। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो आप जो भी चाहें वो सेब खा सकते हैं। कुछ बेसिक एंटीऑक्सीडेंट्स दोनों ही प्रकार के सेब में होते हैं, इसलिए इनमें हेल्दी-अनहेल्दी जैसा अंतर खोजना मुश्किल काम है।

इसे भी पढ़ें: छीलकर नहीं छिलके सहित खाएं सेब, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

छिलके सहित खाएं सेब

कच्चे फलों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। इसलिए इन्हें खाने से आपका पाचन ठीक रहता है और शरीर के अंग स्वस्थ रहते हैं। रिसर्च बताती हैं कि सेब खाना आपके हार्ट (हृदय), पेट, लिवर आदि के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा नियमित सेब खाने से आपके शरीर में हार्मोन्स का संतुलन अच्छा रहता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपके बॉडी फंक्शन्स को अच्छी तरह काम करने में मदद करते हैं और शरीर में एनर्जी बढ़ाते हैं।
इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि रोजाना कम से कम एक प्लेट सब्जी और एक कटोरी कटे हुए फल जरूर खाने चाहिए। किसी एक फल के बजाय आप अलग-अलग तरह के फलों को मिलाकर खाएं, क्योंकि इन सभी में अलग-अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

शादियों के सीजन में खानपान की गड़बड़ी खराब न कर दे आपकी सेहत, पार्टी में जाएं तो ध्यान रखें ये 5 बातें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version