सेब को खूबसूरत बनाने वाला 'वैक्स' सेहत के लिए है कितना खतरनाक? जानें कैसे हटाएं इसे

सेब पर वैक्स (मोम) की पर्त चढ़ाने से ये खूबसूरत दिखने लगते हैं और जल्दी खराब नहीं होते हैं। यही कारण है कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर सेब पर आपको मोम की पर्त चढ़ी हुई मिलेगी। बाजार में जब आप फल खरीदने जाते हैं, तो अक्सर ऐसी दुकान तलाश करते हैं, जहां के फल चमकदार और आकर्षक दिखाई दें, तथा जिनमें दाग-धब्बे न दिखें। सेब को चमकदार बनाने के लिए ही दुकानदार इन पर वैक्स की पर्त चढ़ाते हैं। ऐसा सेब देखने में तो बहुत खूबसूरत लगता है, मगर आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेब को खूबसूरत बनाने वाला 'वैक्स' सेहत के लिए है कितना खतरनाक? जानें कैसे हटाएं इसे


सेब पर वैक्स (मोम) की पर्त चढ़ाने से ये खूबसूरत दिखने लगते हैं और जल्दी खराब नहीं होते हैं। यही कारण है कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर सेब पर आपको मोम की पर्त चढ़ी हुई मिलेगी। बाजार में जब आप फल खरीदने जाते हैं, तो अक्सर ऐसी दुकान तलाश करते हैं, जहां के फल चमकदार और आकर्षक दिखाई दें, तथा जिनमें दाग-धब्बे न दिखें। सेब को चमकदार बनाने के लिए ही दुकानदार इन पर वैक्स की पर्त चढ़ाते हैं। ऐसा सेब देखने में तो बहुत खूबसूरत लगता है, मगर आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। आइए आपको बताते हैं सेब पर चढ़ी ये वैक्स (मोम) की पर्त कितनी खतरनाक हो सकती है।

कैसे चेक करें कि सेब पर वैक्स लगा हुआ है?

आमतौर पर बहुत ज्यादा चमकदार सेब को देखने से ही पता चलता है कि इस पर वैक्स की पर्त चढ़ाई गई है। दूसरा तरीका यह है कि शक होने पर आप सेब के छिलके को चाकू से कुरेदें। ऐसा करने से एक सफेद पाउडर नजर आता है, तो ये वैक्स है। इसके अलावा वैक्स युक्त सेब को अपनी हथेलियों में रगड़ने पर आपको सफेद पाउडर जैसा दिखाई देगा। इस तरह आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि सेब पर वैक्स की कोटिंग की गई है या नहीं।

इसे भी पढ़ें:- गर्मी में जल्दी-जल्दी लगती है प्यास? हो सकते हैं ये 5 कारण

केमिकलयुक्त सिंथेटिक वैक्स हो सकता है खतरनाक

सेब पर प्राकृतिक वैक्स की कोटिंग भी की जाती है, जिसे खाने के लिए सुरक्षित माना जाता है। मगर बाजार में मिलने वाले ज्यादातर सेबों पर केमिकलयुक्त सिंथेटिक वैक्स की कोटिंग होती है। इस तरह की कोटिंग वाले सेब खाने से इसका मोम आपकी आंतों में जाकर चिपक जाता है और आपको पेट की कई गंभीर बीमारियां दे सकता है।

वैक्स वाले सेब से हो सकती हैं ये परेशानियां

वैक्स युक्त सेब खाने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अपच, बदहजमी और पेट दर्द जैसी सामान्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। लंबे समय तक इस तरह के सेब का सेवन करने से आपको पेट का कैंसर, आंतों में छाले और आंतों का इंफेक्शन भी हो सकता है। इसके अलावा कुछ मामलों में ये वैक्स खाने वाले को सांस की बीमारी भी दे सकती है।

इसे भी पढ़ें:- इन 5 ब्लड टेस्ट से जानें अपनी सेहत का राज, साल में एक बार जरूर कराएं जांच

सेब से वैक्स कैसे हटाएं

सेब खाने से पहले आपको यह जरूर जांच लेना चाहिए कि इस पर वैक्स लगा हुआ है या नहीं। अगर इस पर वैक्स लगा हुआ है, तो इसे साफ करने के लिए सिर्फ सादे पानी से धोना ही काफी नहीं है। सेब से वैक्स साफ करने के लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं।

  • सेब को खाने से पहले गुनगुने पानी में 1 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे वैक्स पिघलकर अलग हो जाएगी।
  • सिरके में एक एक साफ कपड़ा डुबोकर उससे सेब को साफ करें और फिर पानी में धोकर सेब को खाएं।
  • पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक नींबू का रस डालें। अब इसमें सेब को डुबाकर हाथों से अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद सादे पानी से धोकर इसे खाएं।

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Read Next

National Siblings Day: साइंटिफिक रूप से सही नहीं है ये 4 सिबलिंग फिल्‍में, जिसमें दिखाए गए हैं झूठे रिश्‍ते

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version