गर्मी में जल्दी-जल्दी लगती है प्यास? हो सकते हैं ये 5 कारण

गर्मियां शुरू होते ही शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। यही कारण है कि आपको ज्यादा पानी पीना पड़ता है। मगर कुछ लोगों को हर मौसम में सामान्य से ज्यादा प्यास लगती है। पर्याप्त पानी पीने के बावजूद जल्दी-जल्दी प्यास लगने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर हमें प्यास तभी लगती है, जब शरीर में पानी का स्तर नीचे चला जाता है। मगर कई बार कुछ अन्य कारणों से भी जल्दी-जल्दी प्यास लग सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में जल्दी-जल्दी लगती है प्यास? हो सकते हैं ये 5 कारण


गर्मियां शुरू होते ही शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। यही कारण है कि आपको ज्यादा पानी पीना पड़ता है। मगर कुछ लोगों को हर मौसम में सामान्य से ज्यादा प्यास लगती है। पर्याप्त पानी पीने के बावजूद जल्दी-जल्दी प्यास लगने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर हमें प्यास तभी लगती है, जब शरीर में पानी का स्तर नीचे चला जाता है। मगर कई बार कुछ अन्य कारणों से भी जल्दी-जल्दी प्यास लग सकती है।

ज्यादा नमक खाने से प्यास लगना

कुछ लोग खाने में बहुत ज्यादा नमक का सेवन करते हैं। नमक आपकी प्यास को बढ़ाता है। इसका कारण यह है कि नमक कोशिकाओं (सेल्स) से पानी को बाहर निकालता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं, तो आपकी कोशिकाएं मस्तिष्क को जल्दी-जल्दी प्यास लगने का संकेत भेजने लगती हैं। आपको एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। नमक के ज्यादा सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, डिहाइड्रेशन जैसी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:- इन 5 ब्लड टेस्ट से जानें अपनी सेहत का राज, साल में एक बार जरूर कराएं जांच

ज्यादा प्यास लगना डायबिटीज का भी संकेत

डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में ज्यादा प्यास लगना भी शामिल है। आमतौर पर डायबिटीज या प्रीडायबिटीज में ज्यादा प्यास लगने के साथ-साथ ज्यादा पेशाब लगना और धुंधला दिखने की समस्याएं होती हैं। इसलिए ज्यादा प्यास लगने के साथ इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सुबह दौड़ने के कारण

अगर आप रोज सुबह दौड़ने जाते हैं, तो भी आपको बार-बार प्यास लगने की समस्या हो सकती है। दरअसल दौड़ने के कारण आपके शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। दौड़ या एक्सरसाइज के दौरान शरीर का बहुत सारा पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए अगर आप रोजाना दौड़ते हैं, तो आपको दिनभर जल्दी-जल्दी प्यास लगती है।

इसे भी पढ़ें:- घुटनों के लिए खतरनाक हैं ये 6 आदतें, कम उम्र में हो सकता है गठिया

दवाओं के ज्यादा सेवन के कारण प्यास लगना

कई बार दवाओं का ज्यादा सेवन करने के कारण भी आपको सामान्य से ज्यादा प्यास लगती है। दरअसल कुछ दवाओं के सेवन से मुंह ज्यादा सूखता है। एंटीकॉलिनर्जिक्स और ड्यूरेटिक्स ऐसी ही दवाएं हैं, जिनके सेवन से प्यास ज्यादा लगने की समस्या हो सकती है।

ड्राई माउथ के कारण प्यास लगना

ड्राई माउथ यानी मुंह सूखने की समस्या को ज़ेरोस्टोमिया कहते हैं। ये एक तरह की स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें स्लैवरी ग्लैंड्स पर्याप्त लार नहीं बना पाती हैं, जिससे हर समय प्यास का एहसास होता है। अगर पानी पीने के बावजूद आपका मुंह हर समय सूखा रहता है, तो आपको चिकित्सक से मिलने की जरूरत है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Read Next

आपकी छींक भी बन सकती है स्लिप डिस्क का कारण, इन बातों का रखें ध्यान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version