How To Remove Hair From Skin Naturally: अपनी स्किन को हेल्दी बनाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं। लेकिन, आज के समय में बढ़ते प्रदूषण, पसीना, स्ट्रेस और हार्मोनल बदलावों की वजह से लोगों को स्किन पर कील मुंहासे, रैशेज, सनबर्न आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, अनचाहे बालों भी महिलाओं और पुरुषों के लिए एक बड़ी समस्या माने जाते हैं। इन बालों को हटाने के लिए बाजार में कई तरह के वैक्स उपलब्ध हैं। लेकिन, यह वैक्स आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप घरेलू उपाय जैसे की शुगर वैक्स का इस्तेमला कर सकते हैं। शुगर वैक्स के साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। इस लेख में नोएड़ा के रॉयल टच स्किन केयर की ब्यूटी एक्सपर्ट स्नेहा सिंह से जानते हैं कि अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप शुगर वैक्स का कैसे इस्तेमाल करें। साथ ही, शुगर वैक्स के क्या फायदे होते हैं?
शुगर वैक्स के क्या फायदे होते हैं? - Benefits Of Sugar Waxing In Hindi
कई स्टडी बतात है कि शुगर वैक्सिंग बालों को हटाने के साथ ही बालों की मोटाई को भी कम करने में काफी उपयोगी होते हैं। इस होममेड वैक्सिंग से स्किन में रूखापन, लालिमा और जलन आदि की समस्या से बचाव होता है। आगे जानते हैं शुगर वैक्स के क्या फायदे होते हैं?
- एलर्जी की समस्या को दूर करें: शुगर वैक्स में कोई हानिकारक केमिकल नहीं होते हैं, जिसके इस्तेमाल से त्वचा पर जलन या एलर्जी की समस्या नहीं होती।
- डेड स्किन को हटाने में मददगार: इसमें मौजूद नींबू और शहद त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं, जिससे डेड स्किन हटती है और त्वचा चमकदार बनती है।
- दर्द कम होता है: अन्य वैक्सिंग प्रोडक्ट की तुलना में शुगर वैक्स कम दर्द देता है और त्वचा पर चिपकता नहीं है, जिससे जलन कम होती है।
- आसानी से साफ होती है: शुगर वैक्स पानी से मिलकर बनी होती है, ऐसे में यह गुनगुने पानी से आसानी से साफ होती है।
शुगर वैक्स को घर पर कैसे बनाएं? - How To Make Sugar Wax To Remove Body Hair At Home In Hindi
- DIY sugar wax: शुगर वैक्स को घर पर बनाना बेहद आसान होता है।
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं।
- इसके बाद इसमें करीब एक चौथाई कप पानी और करीब दो कप चीनी को डालें।
- इसके बाद आप कढ़ाई को चलाते रहें।
- जब यह एक गाढ़ा पेस्ट बनने लगे तो इसमें करीब एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- इसके बाद गैस को बंद कर दें।
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- जिस जगह के बाल हटाने उस जगह पर पाउडर लगाएं।
- इसके बाद तैयार वैक्स को चम्मच की मदद से स्किन पर लगा लें।
- अब कॉटन के कपड़े या वैक्सिंग स्ट्रिप को मिश्रण पर लगाएं।
- इसके बाद बालों की ग्रोथ की विपरीत दिशा में वैक्सिंग स्ट्रिप को हटाना है।
- वैक्सिंग प्रक्रिया को पूरा करने के के बाद आप नारियल तेल या एलोवेरा जेल लगाएं।
इसे भी पढ़ें: वैक्सिंंग के लिए घर पर बनाएं चॉकलेट वैक्स, जानें इस्तेमाल का तरीका
How to make sugar wax at home: शुगर वैक्स एक नेचुरल और किफायती तरीका है, जिससे आप घर पर ही अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। यह सिर्फ बाल हटाने का उपाय नहीं बल्कि त्वचा को पोषण देने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है। यदि आप केमिकल युक्त प्रोडक्ट से बचना चाहते हैं और नेचुरल तरीके से हेयर रिमूवल करना चाहते हैं, तो शुगर वैक्स एक बेहतरीन विकल्प है।