Doctor Verified

क्या वाकई वैक्स के जरिए अपर लिप (Upper Lip) क्लीन करवाना सही होता है? एक्सपर्ट से जानें

Is It Ok To Wax Your Upper Lip In Hindi: अपर लिप के हेयर को रिमूव करने के लिए वैक्स करवाना फायदेमंद होता है। इस लेख में जानें, अपर लिप को वैक्स करवाने के फायदों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई वैक्स के जरिए अपर लिप (Upper Lip) क्लीन करवाना सही होता है? एक्सपर्ट से जानें


Is It Ok To Wax Your Upper Lip In Hindi: महिलाओं के लिए वैक्स करना बहुत ही सामान्य है। हर महिला अपने बॉडी हेयर को रिमूव करने के लिए वैक्स का इस्तेमाल करती हैं। वैसे तो तरह-तरह के वैक्स मौजूद हैं, हर कोई अपनी च्वाइस के अनुसार और बॉडी के लिए सूटेबल वैक्स का चुनाव कर सकते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपने अपर लिप्स के हेयर रिमूव और क्लीन करने के लिए भी वैक्स का यूज करते हैं। वहीं, उन महिलाओं की संख्या भी कम नहीं है, जो अपर लिप क्लीन करने यानी हेयर रिमूव करने के लिए थ्रेडिंग का यूज करती हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या वाकई वैक्स के जरिए अपर लिप क्लीन करवाना सही होता है? कहीं इसके कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हैं। आइए, जानते हैं दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

क्या वाकई वैक्स के जरिए अपर लिप क्लीन करवाना सही होता है?- Is It Ok To Wax Your Upper Lip In Hindi

is it ok to wax your upper lip 02

वैक्स के जरिए अपर लिप्स करवाने का चलन कोई नया नहीं है। हमारे यहां ऐसी महिलाओं की संख्या कम नहीं है, जो अपर लिप्स के हेयर रिमूव करवाने के लिए वैक्स करवाती हैं। इससे कोई खास नुकसान होता भी नहीं है। इसके बावजूद, लोगों के मन में यह सवाल कौंध सकता है कि क्या वाकई वैक्स के जरिए अपर ल्पिस के हेयर रिमूव करवाना सुरक्षित होता है? इस बारे में डॉ. करुणा मल्होत्रा का कहना है, "हां, अपर लिप्स के हेयर रिमूव करने के लिए वैक्स किया जा सकता है और यह पूरी तरह से सुरक्षित प्रक्रिया है। यहां तक कि अपर लिप के हेयर को मैनेज करने के लिए वैक्सिंग करवाना अच्छा विकल्प माना जाता है।" एक्सपर्ट आगे बताती हैं, "सबसे अच्छी बात यह है कि अपर लिप की वैक्सिंग काफी किफायती होती है यानी यह प्रक्रिया ज्यादा खर्चीली भी नहीं होती है। हालांकि, इस प्रक्रिया में अक्सर महिलाओं को दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार, वैक्सिंग की वजह से प्रभावित हिस्सा लाल पड़ जाता है, जिसे आइसिंग करके ठीक किया जा सकता है।" कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि अपर लिप के हेयर रिमूव करने के लिए वैक्सिंग करवाना सही है।

इसे भी पढ़ें: Upper lips Hair Removal : अपर लिप्स के लिए थ्रेडिंग या वैक्सिंग, क्या ज्यादा अच्छी है?

अपर लिप्स को क्लीन करवाने के लिए वैक्सिंग के फायदे

is it ok to wax your upper lip 01

स्किन स्मूद हो जाती है

वैक्सिंग करवाने की वजह से स्किन एक्फोलिएट हो जाती है। इससे स्किन स्मूद और सॉफ्ट भी हो जाती है। यही नहीं, अपर लिप्स को हेयर रिमूव करने के लिए जब आप वैक्सिंग प्रक्रिया की मदद लेते हैं, तो इससे स्किन के डेड सेल्स भी रिमूव होते हैं, जिससे त्वचा का निखार बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार आने वाले अपर लिप्‍स हेयर से है परेशान? तो छुटकारा दिलाएंगे ये 5 आसान घरेलू उपाय

लंबे समय तक असरकारक

जब आप अपर लिप के हेयर रिमूव करने के लिए वैक्सिंग करवाते हैं, तो इसका असर लंबे समय तक बना रहता है। इसका मतलब है कि वैक्सिंग की वजह से बाल जड़ों के पास से रिमूव होते हैं। इसलिए, इन्हें उगने में भी समय लगता है। साथ ही, वैक्सिंग के कारण अपर लिप की हेयर ग्रोथ भी धीमी हो जाती है।

स्किन प्रॉब्लम का न होना

अगर आपने अपनी स्किन को सूट होने वाली वैक्सिंग करवाई है, तो इससे स्किन प्रॉब्लम, जैसे स्किन इचिंग या इरिटेशन की समस्या भी कम हो जाती है। यहां तक कि इसकी वजह से इनग्रोन हेयर की समस्या में भी कमी आती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

आंखों के बीच में पड़ने वाली 11 लाइन्स को कैसे कम करें? डॉक्टर से जानें

Disclaimer