वैक्स शरीर के बालों को निकालने की एक प्रक्रिया को कहा जाता है। हालांकि, बॉडी हेयर रिमूव करने के लिए कई अन्य तरीके मौजूद हैं। इसमें रेजर, हेयर रिमूवल क्रीम आदि मौजूद हैं। हर कोई अपनी पसंद और प्रेफरेंस के हिसाब से हेयर रिमूवल तकनीक को अपनाता है। विशेषकर, महिलाएं अपने बॉडी हेयर को रिमूव करवाती हैं। इसमें भी ऐसी महिलाओं की संख्या कम नहीं है, जो वैक्स के जरिए बॉडी हेयर रिमूव करवाती हैं। कुछ महिलाओं का मानना है कि इससे स्किन बहुत सॉफ्ट और स्मूद हो जाती है। यही कारण है कि वे हर महीने वैक्स करवाना पसंद करती हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या ऐसा किया जाना सही है? क्या इसका स्किन पर किसी तरह का नुकसान हो सकता है? आइए, जानते हैं नई दिल्ली स्थित Jivisha Clinic में Cosmetic Dermatologist डॉ. आकृति गुप्ता से।
क्या हर महीने वैक्स करवाने से स्किन को नुकसान हो सकता है?- Is It Safe To Wax Every Month In Hindi
विशेषज्ञों की मानें, तो वैक्स करवाना स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इससे त्वचा को कोई नुकसान हीं होता है। इसके उलट, स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है। यहां तक कि वैक्स की मदद से स्किन की टैनिंग भी रिमूव हो जाती है। इसके अलावा, नियमित रूप से वैक्सिंग करवाने से हेयर ग्रोथ धीमी हो जाती है, जिससे बार-बार वैक्स करवाने का झंझट भी कम हो जाता है। जहां तक इस बात का सवाल है कि वैक्स कितने दिनों के गैप में करवाया जाना सही होता है? या क्या इसे फ्रिक्वेंटली करवाना सुरक्षित होता है? इस संबंध में एक्सपर्ट की राय है, "आप 4 से 5 सप्ताह में एक बार वैक्स करवा सकते हैं। इससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है। इसके बजाय, स्किन दमकती हुई नजर आती है। हां, वैक्स करवाते समय कुछ महिलाओं को काफी ज्यादा दर्द होता है। वहीं, अगर वे इसे ऊपर बताए गए टाइम गैप में वैक्स करवाती हैं, तो स्किन की सेंसिटिविटी कम हो जाती है। हेयर फॉलिकल कमजोर हो जाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ कम हो जाती है। नतीजतन, वक्त के दौरान दर्द भी नहीं होता है।"
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर क्यों नहीं करवाना चाहिए वैक्स, एक्सपर्ट से जानें इसके 3 कारण और त्वचा को होने वाले नुकसान
वैक्स करवाने से पहले कितन बातों का रखें ध्यान
वैक्स के दौरान इनग्रोन हेयर की समस्या हो सकती है। इनग्रोन हेयर बहुत ही दर्दनाक अनुभव हो सकता है। इसलिए, जरूरी है कि आप वैक्स करवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें-
- वैक्स करवाते हैं, तो बहुत ज्यादा दिनों का इंतजार न करें। अगर बॉडी हेयर बढ़ जाते हैं, तो वैक्सिंग के दौरान दर्द भी ज्यादा होता है और इनग्रोन हेयर का रिस्क भी बढ़ता है।
- वैक्स करवाने से पहले सुनिश्चित करें कि शरीर से बहुत ज्यादा पसीना न आ रहा हो। पसीने के कारण वैक्स करने में मुश्किलें आ सकती हैं।
- वैक्स के लिए सही वैक्स प्रोडक्ट चुनें। किसी भी प्रोडक्ट को स्किन पर यूज करने से पहले पैच टेस्ट जरूर ले लें। अगर रेडनेस या इचिंग हो, तो वैक्स के लिए किसी अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
- हमेशा किसी एक्सपर्ट की मदद से ही वैक्स करवाएं। अक्सर खुद वैक्स करवाने में प्रोडक्ट ओवर हीट हो जाता है, जिससे जलने का खतरा बना रहता है।
All Image Credit: Freepik