रोजेशिया एक गंभीर स्किन प्रॉब्लम है। रोजेशिया की वजह से स्किन में रेडनेस छा जाती है और गाल, नाक तथा माथे पर ब्लड वेसल्स नजर आने लगती हैं। यही नहीं, रोजेशिया की वजह से चेहरे पर पिंपल और एक्ने हो जाते है, त्वचा थिक हो जाती है और आंखों में जलन होने की दिक्कत भी देखने को मिलती है। कुल मिलाकर, कह सकते हैं कि रोजेशिया होने पर स्किन बुरी तरह प्रभावित होती है और इसके लक्षण आमतौर पर चेहरे पर ही नजर आते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि स्किन की प्रॉपर केयर की जानी चाहिए, ताकि इसके लक्षणों को कम किया जा सके। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या चेहरे पर रोजेशिया होने के बावजूद वैक्स किया जा सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा क्या कहते हैं।
क्या रोजेशिया होने के बावजूद वैक्स करवा सकते हैं?
वैक्स स्किन केयर करने का एक अच्छा तरीका होता है। इससे स्किन की टैनिंग दूर होती है, अनचाहे बाल रिमूव होते हैं और स्किन ग्लोइंग भी होती है। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या रोजेशिया होने के बावजूद चेहरे पर वैक्स किया जाना सही है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, ‘रोजेशिया एक सेंसिटिव स्किन प्रॉब्लम है। इस तरह की स्किन प्रॉब्लम होने पर वैक्स किया जाना बिल्कुल सही नहीं है।’ इसके क्या नुकसान हो सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट समझाते हैं, ‘अगर आप रोजेशिया होने के बावजूद वैक्सिंग करवाते हैं, तो इसकी वजह से रेडनेस, इंफ्लेमेशन और दाने हो सकते हैं।’ इस तरह देखा जाए, तो रोजेशिया में वैक्सिंग करना सेफ नहीं होता है। इससे स्किन की अन्य प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए, ऐसे रिस्क लिए जाने सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: क्या हर महीने वैक्स करवाने से स्किन को नुकसान हो सकता है? जानें एक्सपर्ट से
टॉप स्टोरीज़
रोजेशिया में वैक्स करवाने के नुकसान
सेंसिटिविटी बढ़ सकती है
रोजेशिया में वैक्स करवाने से स्किन की सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। असल में, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वैक्सिंग के दौरन बॉडी हेयर को वैक्स स्ट्रैप की मदद से जोर से खींचा जाता है। इससे स्किन से झटके से बाल रिमूव होते हैं। कभी-कभी यह प्रक्रिया पेनफुल होती है। वैक्सिंग की वजह से स्किन में रेडनेस या दाने निकल आते हैं। हालांकि, कुछ समय बाद ये समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन, अगर रोजेशिया से पीड़ित लोग वैक्सिंग करवाते हैं, तो स्किन और सेंसिटिव हो सकती है तथा समस्या बढ़ सकती है।
इंफ्लेमेशन का रिस्क
रोजेशिया में वैक्स करवाने की वजह से त्वचा में सूजन आ जाती है यानी इंफ्लेमेशन का रिस्क रहता है। वैक्सिंग के दौरान स्ट्रैप के खींचे जाने के कारण प्रभावित हिस्सा लाल हो जाता है और सूजन भी हो जाती है। कभी-कभी इसे सामान्य होने में भी समय लगता है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर क्यों नहीं करवाना चाहिए वैक्स, एक्सपर्ट से जानें इसके 3 कारण और त्वचा को होने वाले नुकसान
लक्षण बिगड़ सकते हैं
वैक्सिंग के दौरान गर्म वैक्स किया इस्तेमाल किया जाता है और वैक्सिंग प्रक्रिया में स्ट्रैप को खींचा जाता है। इसकी वजह से रोजेशिया के मरीजों की कंडीशन बिगड़ सकती है। जाहिर है, ऐसा होना सही नहीं है। इससे त्वचा संबंधी सभी समस्याओं की स्थिति बिगड़ सकती है। रोजेशिया के साथ भी ऐसा ही देखने को मिलता है।
FAQ
चेहरे पर वैक्स करने के क्या नुकसान हैं?
आमतौर पर वैक्स से कोई विशेष नुकसान नहीं होता है। हां, वैक्स करवाने के तुरंत बाद कुछ प्रभाव नजर आते हैं, जैसे रेडनेस, इंफ्लेमेशन आदि। हालांकि, अगर आप लंबे समय तक इस प्रक्रिया को फॉलो करते हैं, तो इसकी वजह से स्किन में खिंचाव पैदा होता है, जिससे झुर्रियां और एंटी एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं।चेहरे के लिए सबसे अच्छी वैक्स कौन सी है?
चेहरे पर वैक्स करने से बचना अच्छा होता है। अगर आप चेहरे को वैक्स करना ही चाहते हैं, तो नॉर्मल या ब्राजीलियन वैक्स करवा सकते हैं। हालांकि, आपकी स्किन टाइप को देखते हुए यह डिसाइड करें कि आपके लिए कौन-सी वैक्स सही हो सकती है।चेहरे से वैक्स के दाग कैसे हटाएं?
चेहरे से वैक्स के दाग हटाने के लिए कई तरीके अपनाए जा सकते हैं, जैसे एलोवेरा जेल लगाएं, आइसिंग करें और नारियल तेल अप्लाई करें।