Is Inflammation Good or Bad For the Body: शरीर में सूजन की समस्या बहुत आम होती है। कई लोग सूजन को शरीर में दिखने वाले मोटापे से जोड़कर भी देखते हैं। वहीं, कई लोगों का मानना है कि शरीर में आने वाली सूजन कुछ मामलों में अच्छी भी हो सकती है। ऐस में हमारे लिए इस बात की सच्चाई जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि क्या सच में बॉडी में दिखने वाली सूजन शरीर के लिए अच्छी होती है? इस बारे में हमने डॉ. अक्षय चुघ, सलाहकार - आंतरिक चिकित्सा, मेट्रो अस्पताल, नोएडा (Dr. Akshay Chugh, Consultant - Internal Medicine, Metro Hospital, Noida) से बात की है। डॉ. अक्षय बताते हैं कि सूजन यानी इन्फ्लेमेशन एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनते ही लोग अक्सर बीमारी या दर्द की कल्पना करते हैं। हालांकि, सूजन शरीर की एक नेचुरल और जरूरी प्रक्रिया है। यह जरूरी नहीं है कि हर तरह की सूजन इंसान के लिए हानिकारक हो। सूजन का उद्देश्य शरीर की रक्षा करना भी हो सकता है। यही कारण है कि आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि सूजन क्या होती है, ये स्थिति क्यों उत्पन्न होती है और शरीर में सूजन आना शरीर के लिए अच्छा है भी या नहीं? आइए इस सवाल का जवाब विस्तार से जान लेते हैं।
सूजन क्या है?-What is Inflammation
सूजन शरीर की रक्षा प्रणाली (Immune System) की प्रतिक्रिया है, जो संक्रमण, चोट या किसी हानिकारक तत्व के संपर्क में आने पर शुरू हो सकती है। दरअसल, जब शरीर को नुकसान पहुंचता है, तो इम्यून सिस्टम उस स्थान पर केमिकल्स भेजता है, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ता है। इस कारण शरीर में लालिमा, गर्माहट, सूजन और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सूजन दो प्रकार की होती है:
टॉप स्टोरीज़
- तीव्र सूजन (Acute Inflammation) - अल्पकालिक (Short-Term) और लाभकारी होती है।
- दीर्घकालिक सूजन (Chronic Inflammation) - लंबे समय तक बनी रहने वाली और हानिकारक होती है।
किस स्थिति में सूजन फायदेमंद होती है?- In Which Situation is Inflammation Beneficial
बता दें कि तीव्र सूजन (Acute Inflammation) शरीर के बचाव के लिए होती है और यह आमतौर पर शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। उदाहरण के लिए:
- चोट लगने पर होने वाली सूजन शरीर को जल्दी ठीक करने में मदद करती है।
- सर्दी-जुकाम होने पर भी सूजन दिखती है। यह प्रतिक्रिया शरीर को वायरस से लड़ने में मदद करती है।
तीव्र सूजन का मतलब है कि शरीर संक्रमण से लड़ रहा है और घाव भरने की प्रक्रिया तेज होती है। इससे आप समझ सकते हैं कि आपका इम्यून सिस्टम सही तरह से काम कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- साइनस इंफेक्शन में सूजन और दर्द से पाएं राहत, अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय
सूजन नुकसानदायक कब हो सकती है?- When Can Inflammation Become Harmful
क्रोनिक सूजन की समस्या तब होती है, जब सूजन लंबे समय तक बनी रहती है या शरीर इसे गलत जगह पर एक्टिव कर देता है। इस प्रकार की क्रोनिक सूजन गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकती है:
- गठिया (Rheumatoid Arthritis)- जोड़ों में इम्यून सिस्टम का हमला
- हृदय रोग- रक्त नलिकाओं में सूजन से ब्लॉकेज बन सकती है
- डायबिटीज (टाइप 2)- क्रोनिक सूजन से इन्सुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है
- कैंसर- कुछ प्रकार की सूजन कोशिकाओं की वृद्धि पर असर डालता है
- अल्जाइमर- दिमाग की सूजन से सेल्स डैमेज होते हैं
बता दें कि अस्वस्थ लाइफस्टाइल जैसे कि गलत खान-पान, मोटापा, तनाव, धूम्रपान और कम व्यायाम के कारण व्यक्ति को क्रोनिक सूजन की समस्या हो सकती है।
डॉक्टर से जानें सूजन से बचाव के लिए क्या करें?- What to Do to Prevent Inflammation
आप सूजन की समस्या से बचाव के लिए डॉक्टर द्वारा बताई कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये टिप्स कौन-सी हैं:
1. संतुलित आहार (Balance Diet)
- हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, मछली, मेवे और जैतून का तेल जैसी हेल्दी चीजों का सेवन करें।
- आपको सूजन से बचाव के लिए तली-भुनी, प्रोसेस्ड और मीठी चीजों का सेवन कम करना चाहिए।
2. नियमित व्यायाम (Daily Exercise)
अगर आप सूजन की समस्या से नेचुरली बचाव करना चाहते हैं, तो हल्का-फुल्का व्यायाम रोजाना करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे सूजन के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।
3. तनाव प्रबंधन (Stress Management)
अगर आप सूजन की समस्या को कम करना चाहते हैं, तो स्ट्रेस को कम करना होगा। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि स्ट्रेस का असर सूजन पर भी होता है, लेकिन यह सच है। ऐसे में आप योग, ध्यान और नींद की मदद ले सकते हैं। इससे मानसिक तनाव कम हो सकता है।
4. दवाएं (Medicines)
अगर आप सूजन की समस्या का सामना किसी अन्य बीमारी के कारण कर रहे हैं, तो दवाइयों का सहारा ले सकते हैं। ऐसे में गठिया या अन्य बीमारियों में डॉक्टर की सलाह से NSAIDs या बायोलॉजिक्स जैसी दवाएं खाई जा सकती हैं। इससे सूजन को कम किया जा सकता है।
5. नियमित स्वास्थ्य जांच (Routine Health Checkups)
अगर आप सूजन की समस्या से बचाव करना चाहते हैं, तो सूजन से जुड़े ब्लड टेस्ट समय रहते करवा लें। इससे बीमारी को समय रहते पकड़ने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- पैर में सूजन आने पर पैदल चलना फायदेमंद होता है या नहीं? जानें डॉक्टर की राय
कुल मिलाकर, सूजन दोहरी भूमिका निभाती है। यह शरीर की रक्षा भी करती है और गलत स्थिति में नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम इसके सही प्रकार को समझें और लाइफस्टाइल के माध्यम से संतुलन बनाए रखें। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह, समय पर जांच और सही दिनचर्या से सूजन को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही, खुद को लंबे समय तक स्वस्थ भी रख सकते हैं।
FAQ
सूजन आने से कौन सी बीमारी हो सकती है?
सूजन के कारण व्यक्ति को कई समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि ऑटोइम्यून डिजीज, जैसे ल्यूपस, रूमेटाइड गठिया (आरए), सोरायसिस, एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (एएस) आदि। इसके अलावा, लोगों को दिल से जुड़ी समस्याओं औरहीह ब्लड प्रेशर की परेशानी भी हो सकती है।सूजन को ठीक होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर 2 सप्ताह या उससे कम समय में सूजन ठीक हो जाती है। हालांकि, सूजन का कारण चोट या संक्रमण है, तब ही यह 2 हफ्ते में ठीक होती है। इसे क्रोनिक सूजन कहा जाता है, जो सूजन को धीमा और आम तौर पर कम गंभीर बनाती है।क्या खून की कमी से सूजन हो सकती है?
जी हां, खून की कमी (एनीमिया) से सूजन की परेशानी हो सकती है। खासकर, शरीर के निचले अंगों में सूजन देखने को मिल सकती है। बता दें कि यह एनीमिया की एक जटिलता है, जो शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण होती है।