Expert

क्या सी-सेक्शन के बाद योग करना सेफ होता है? जानें कब से करें शुरुआत

Yoga After C Section In Hindi: सी-सेक्शन के बाद योगासन करना सुरक्षित होता है, लेकिन इसके लिए 6-8 सप्ताह का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद, डॉक्टर की सलाह पर ही योगासन की शुरुआत करनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सी-सेक्शन के बाद योग करना सेफ होता है? जानें कब से करें शुरुआत


Can You Do Yoga After C Section In Hindi: बेबी डिलीवरी दो तरह से होती हैं। एक वजाइनल और दूसरा सिजेरियन। आमतौर पर लोगों को सिजेरियन यानी सी-सेक्शन आसान लगती है। जबकि, ऐसा नहीं है। सी-सेक्शन कराने के बाद महिला को इससे रिकवरी में काफी समय लगता है। इस दौरान उन्हें अच्छी केयर और खानपान की जरूरत होती है। कहा जाता है कि सी-सेक्शन के बाद करीब 6 महीने पर्याप्त रेस्ट और केयर के बाद जाकर कहीं महिला नॉर्मल लाइफस्टाइल में आ पाती हैं। कुछ महिलाएं सी-सेक्शन के कुछ समय बाद ही योगासन करने लगती हैं। सवाल है, क्या सी-सेक्शन के बाद योगासन करना सुरक्षित होता है? इस बारे में एक्सपर्ट का क्या कहना है, आइए जानते हैं ASD YOGA FAMILY के संस्थापक (योगिक विज्ञान में मास्टर्स और पीजी डिप्लोमा) दीपक तंवर राजपूत से। (Kya C Section Ke Bad Yoga Kar Sakte Hai)

क्या सी-सेक्शन के बाद योगासन करना सेफ होता है?- Is It Safe To Do Yoga After C Section In Hindi

can you do yoga after c section 01 (7)

सी-सेक्शन के बाद एक्सरसाइज या योगासन किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्यांकि इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, शरीर का लचीलापन बढ़ता है और महिला के स्वास्थ्य में सुधार होता है। कई बार योगासन या एक्सरसाइज की मदद से मदद महिला को रिकवरी में भी मदद मिलती है। खासकर, योगासन की बात करें, तो इसकी शुरुआत करने से पहले महिलाओं को कॉन्शस होना चाहिए। इसमें कई तरह के रिस्क होते हैं। योग में कई तरह के ऐसे आसन होते हैं, जिन्हें करना आसान नहीं होता है। इसलिए, सी-सेक्शन के बाद योग की शुरुआत करने से पहले योग इंस्ट्रक्टर की मदद जरूर लें। बहरहाल, इसके साथ ही यह भी तय करें कि क्या आप वाकई योग की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 शारीरिक समस्याएं, बरतें जरूरी सावधानी 

सी-सेक्शन के बाद योगासन कब से शुरू करना चाहिए?- When To Start Yoga After C Section In Hindi

सी-सेक्शन के बाद योगासन की शुरुआत तुरंत नहीं की जा सकती है। ऐसा क्यों? इसका जिक्र हम पहले ही कर चुके हैं। असल में, योगासन में कई तरह के ऐसे आसन किए जाते हैं, जिससे हड्डियों का लचीला होना जरूरी है। जबकि, सी-सेक्शन के बाद शरीर बहुत कमजोर होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, "सी-सेक्शन के बाद लाइट एक्सरसाइज या योगासन करने चाहिए। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि योगास के जरिए मांसपेशियों में किसी तरह का खि्ांचाव नहीं आना चाहिए। ऐसे में महिला की परेशानी बढ़ सकती है।" खैर, जहां सवाल इस बात इस बात का है कि सी-सेक्शन के बाद योग कब से शुरू करना चाहिए? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है, "सी-सेक्शन के बाद योगासन की शुरुआत तभी करें, जब आप इसके लिए खुद को मेंटली-फिजली फिट महसूस करें। योग की शुरुआत करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।"

इसे भी पढ़ें: सिजेरियन डिलीवरी के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें इनके बारे में

सी-सेक्शन के बाद योगासन शुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें- Things To Keep In Mind Before Starting Yoga After C Section In Hindi

  1. सी-सेक्शन के बाद योगासन की शुरुआत करने से पहले डॉक्टर की राय लेना जरूरी है। उन्हें अपनी हेल्थ का पूरा अपडेट दें। उनकी सलाह पर योग की शुरुआत करें।
  2. सी-सेक्शन के बाद जब पूरी तरह से हील हो जाएं, इसके बाद योगासन की शुरुआत हमेशा आसान आसनों से करें। 
  3. शुरुआती दिनों में डीप ट्विस्ट और बेंड होने वाले योगासन करने से बचें।
  4. योगासन में शुरुआती दिनों ब्रीदिंग पर फोकस करना हेल्थ को बेहतर करने जैसा होता है।
  5. सी-सेक्शन के बाद महिलाओं के लिए प्रणायाम, त्रिकोणासन जैसे योगासन करने चाहिए। इसमें चोट लगने का जोखिम नहीं होता है।
All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सी सेक्शन के बाद कौन से व्यायाम करने चाहिए?

    सी-सेक्शन के बाद जब पूरी तरह बॉडी फिट हो जाए, तो आप स्ट्रेथनिंग एक्सरसाइज पर फोकस कर सकते हैं। जैसे आपको पेट और पेल्विक फ्लोर को फोकस करते हुए एक्सरसाइज चुनना चाहिए। इसी तरह, कोर मांसपेशियों की मजबूती और बैलेंसिंग को फोकस करने वाली एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपकी बॉडी धीरे-धीरे लचीली होगी और इम्यूनिटी भी बूस्ट होने लगेगी।
  • क्या भविष्य में सी सेक्शन के साइड इफेक्ट होते हैं?

    आमतौर पर यही माना जाता है कि सी-सेक्शन के बाद महिलाओं का शरीर कभी भी पूरी तरह रिकवर नहीं होते हैं और उन्हें लंबे समय तक क्रॉनिक पेल्व्कि पेन बना रहता है। हालांकि, ऐसा नहीं है। अच्छी तरह से रेस्ट और डॉक्टर द्वारा दी गई मेडिसिन को समय पर लेने से बॉडी पूरी तरह हील हो जाती है।
  • सी-सेक्शन के बाद पेट कम करने के लिए क्या करना चाहिए?

    सी-सेक्शन के बाद बेली फैट कम करने के लिए सपोर्ट बेल्ट का यूज किया जा सकता है। लेकिन, जब तक पूरी तरह से बॉडी रिकवर न हो, तब तक सपोर्ट बेल्ट का यूज न करें। अन्यथा पेट का दर्द बढ़ सकता है। इसके अलावा, पूरी तरह से रिकवरी के बाद आप कुछ एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट की मदद पेट को कम कर सकते हैं।

 

 

 

Read Next

साइनस में कौन सा योग सबसे असरदार है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer