अनचाहे बालों को हटाने के लिए घर पर ही बनाएं हेयर रिमूवल क्रीम, जानें इसके उपयोग का तरीका

अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप घर पर ही हेयर रिमूवल क्रीम बना सकते हैं। आगे जानते हैं इसके उपयोग का तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
अनचाहे बालों को हटाने के लिए घर पर ही बनाएं हेयर रिमूवल क्रीम, जानें इसके उपयोग का तरीका


DIY Hair Removal Pack: महिलाएं अक्सर अनचाहे बालों की समस्या से परेशान रहती है। अनचाहे बाल महिलाओं की खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। इन बालों को हटाने के लिए महिलाएं हर महीने ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाती हैं। वहीं, कई महिलाएं तो घर पर ही बाजार में मिलने वाली हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल कर अनचाहे बालों से छुटकार पा लेती हैं। लेकिन, बार-बार कैमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा पर साइड इफेक्ट्स होने लगते हैं। जबकि कुछ महिलाओं की स्किन सेंसिटिव होती है, जिससे उनको रेजर, थ्रेडिंग और पलकिंग से भी परेशानी होने लगती है। आज इस लेख में आपको दूध, हल्दी, शहद और चीनी से नेचुरली हेयर रिमूवल पैक बनाने के बारे में बताया जा रहा है। यह हेयर रिमूवल पैक आप घर में ही आसानी से बना सकते हैं। साथ ही इसे किसी भी तरह की स्किन पर यूज किया जा सकता है। इसे पैक को ब्यूटी एक्सपर्ट शालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आगे जानते हैं इसके फायदे, बनाने और इस्तेमाल का तरीका। 

दूध, हल्दी, चीनी और शहद की हेयर रिमूवल के फायदे - Benefits Of Homemade Hair Removal Pack In Hindi 

इस हेयर रिमूवल क्रीम में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद दूध आपकी रंगत को सुधारने में मदद करता है। जबकि, शहद एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपकी स्किन को बैक्टीरिया से बचाने का काम करता है। शहद संवेदनशील त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। वहीं, हल्दी और चीनी स्किन पर मुंहासों आदि का कारण बनाने वाले डेड स्किन को साफ करने में सहायक होते  हैं। इन सभी चीजोंं का इस्तेमाल किसी भी त्वचा पर किया जा सकता है। 

होममेड हेयर रिमूवल कैसे बनाएं - How To Make Homemade Hair Removal Pack in Hindi 

इस होममेड हेयर रिमूवल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • हल्दी - एक चुटकी 
  • दूध - करीब दो बड़े चम्मच 
  • चीनी - एक बड़ा चम्मच
  • शहद - एक बड़ा चम्मच 
  • बेसन - एक चम्मच 
  • कॉफी पाउडर - आधा चम्मच 
  • नारियल तेल - आधा चम्मच 

किस तरह से बनाएं हेयर रिमूवल पैक 

  • इसे बनाने के लिए आप एक पैन को गैस पर चढ़ाएं। 
  • इसमें दूध और शहद को मिलाकर गर्म करें। 
  • इसके बाद इसमें हल्दी और चीनी को भी मिक्स कर दें। 
  • जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस को बंद करें।
  • अब इसमें बेसन, कॉफी पाउडर और नारियल तेल को मिक्स कर लें। 

कैसे करें उपयोग 

  • इस पेस्ट को ब्रेश की मदद से अनचाहे बाल वाली जगह पर लगाएं।
  • जब पेस्ट 90 प्रतिशत सूख जाएं तो इससे हल्के हाथों से रगड़े हुए छुटाएं। 
  • इससे आपके अनचाहे बाल आसानी से साफ हो जाएंगे। 
  • साथ ही आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। 
  • पैक को साफ करने के बाद आप मॉइस्चरसाइजिंग क्रीम का इस्तेमाल करें। 

इसे भी पढ़ें: चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए लगाएं आटा और चीनी का पेस्ट, जानें बनाने का तरीका

किसी भी तरह के प्रोडक्ट का लंबे समय तक इस्तेमाल न करें। इससे आपकी स्किन पर कई तरह की समस्याए हो सकती है। घर पर बने नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर आप अनचाहे बालों को आसानी से साफ कर स्किन को स्मूद और क्लियर बना सकते हैं। 

Image Credit : Free Pik

Read Next

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लगाएं बादाम से बने ये 3 उबटन, निखर उठेगी त्वचा

Disclaimer