अक्सर लोग फलों का छिलका उतारकर उन्हें खाते हैं। फलों के छिलके को अक्सर लोग बेकार समझते हैं, मगर ज्यादा फलों के छिलके में भी ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप रोजाना सेहतमंद रहने के लिए सेब खाते हैं और उसका छिलका निकाल देते हैं, तो आपको सेब के 30% पोषक तत्व मिलते ही नहीं हैं। सेब के छिलके में ढेर सारे ऐसे मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। आइए आपको बताते हैं कि छिलके सहित रोजाना एक सेब खाने से आपके शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।
कोलेस्ट्रॉल कम करता है सेब का छिलका
अक्सर आपने सुना होगा कि सेब खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि सेब का जो तत्व दिल की बीमारियों से आपकी रक्षा करता है वो सेब के छिलके में ज्यादा होता है। इसलिए अगर आप छिलका उतारकर सेब खाते हैं, तो अपनी आदत बदलें। छिलका सहित सेब खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें खनिज, विटामिन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कमजोरी में भी काफी लाभदायक होता है। साथ ही सेब के छिलके में पैक्टिन नामक रसायन पाया जाता है जो कोलेस्ट्राल और ब्लड शुगर को कम रखता है।
इसे भी पढ़ें:- ब्लड प्रेशर, दिल के रोगों और हड्डियों के लिए फायदेमंद है आलू, जानें आलू के पौष्टिक गुण
टॉप स्टोरीज़
कैंसर से बचाता है खास एंटीऑक्सीडेंट
सेब आपकी पूरी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सेब के छिलके में एक खास तत्व होता है, जिसे ट्रिटरपेनोइड्स कहते हैं। अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, सेब के छिलके में मौजूद ये तत्व कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। ट्रिटरपेनोइड्स को कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने और खत्म करने में प्रभावी माना जाता है। हालांकि सेब के छिलके में इसकी मात्रा कम होती है मगर रोजाना एक सेब खाने से कैंसर की संभावना को कम किया जा सकता है।
छिलके में होते हैं जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स
कनाडा में हुई एक रिसर्च के अनुसार सेब के छिलके में भीतरी हिस्से की अपेक्षा एंटीआक्सीडेंट्स की मात्रा कहीं अधिक पायी जाती है, इसलिए सेब खाते समय उसका छिलका उतारकर नहीं बल्कि छिलके सहित खाना अधिक लाभकारी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सेब के लाल छिलके में ‘एंटी-आक्सीडेंटस’ की मात्रा काफी अधिक होती है। एंटी-आक्सीडेंट्स ऐसे रसायन हैं, जो स्वास्थ्य को अच्छा एवं रोगमुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इसे भी पढ़ें:- घर पर बनाएं ये 3 लो-कैलोरी ड्रिंक्स, बॉडी होगी डिटॉक्स और शरीर रहेगा गर्म
सेब के छिलके में होते हैं ढेर सारे मिनरल्स
आपको ये बात पता है कि हमारे शरीर को ढेर सारे मिनरल्स (खनिज तत्वों) की जरूरत होती है। सेब को छिलके समेत खाने से आपको जरूरी मिनरल्स की अच्छी मात्रा मिल जाती है। इलिनोइस यूनिवर्सिटी के अनुसार, सेब के छिलके में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, फॉलेट और आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल होते हैं। आपका शरीर इन कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल का प्रयोग हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में करता है।
कब्ज और अपच से बचाता है सेब का छिलका
सेब में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। आपको पता होगा कि फाइबर आपको कब्ज और पेट की दूसरी समस्याओं से बचाता है। खास बात यह है कि सेब के छिलके में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर मौजूद होते हैं। सेब के अंदरूनी हिस्से में भी फाइबर होता है मगर इसका दो-तिहाई फाइबर इसके छिलके में मौजूद होता है। फाइबर एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जिसका इस्तेमाल शरीर कई प्रकार के कार्यो को करने के लिए करता है। आहार में पर्याप्त फाइबर स्वस्थ पाचन तंत्र और हृदय प्रणाली को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi