Doctor Verified

त्रिकटु चूर्ण के अधिक सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान, आयुर्वेदाचार्य से जानें कितना करें सेवन

औषधीय गुणों से भरपूर त्रिकटु चूर्ण में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
त्रिकटु चूर्ण के अधिक सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान, आयुर्वेदाचार्य से जानें कितना करें सेवन


Side Effects Of Trikatu Churna In Hindi: औषधीय गुणों से भरपूर त्रिकटु चूर्ण में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की पाचन के लिए फायदेमंद, वजन कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को एनर्जी देने और श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से कई समस्याएं (side effects of trikatu churna) भी हो सकती है। ऐसे में आइए नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ अनंत त्रिपाठी से जानें त्रिकटु चूर्ण का अधिक सेवन करने से क्या परेशानियां हो सकती हैं और इसके इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

त्रिकटु चूर्ण का अधिक सेवन करने के नुकसान? - Disadvantages Of Consuming Trikatu Churna In Excess?

पाचन से जुड़ी समस्याएं

औषधीय गुणों से भरपूर त्रिकटु चूर्ण की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण लोगों को पेट में दर्द, दस्त, उल्टी, गैस, अपच, पेट में जलन और एसिडिटी होने जैसी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

इसे भी पढ़ें: आप भी बिना डॉक्टरी सलाह के खाते हैं त्रिफला? जानें इससे होने वाले नुकसान

what are the side effects of trikatu churna in hindi 01

सीने में जलन की समस्या

कई लोग सीने में जलन और एसिडिटी जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में गर्म तासीर वाले त्रिकटु चूर्ण का अधिक सेवन करने से लोगों को सीने में जलन और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर निर्धारित मात्रा में करें।

अधिक पसीना आने

गर्म तासीर के कारण त्रिकटु चूर्ण का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को अधिक पसीना आने और हॉट फ्लैश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण कई बार लोगों को शरीर में कमजोरी महसूस होने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: कब और कैसे लेना चाहिए त्रिकटु चूर्ण? आयुर्वेदिक डॉक्टर अनंत त्रिपाठी से जानें

ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या

कई बार त्रिकटु चूर्ण को ज्यादा खाने और बिना डॉक्टर की सलाह के खाने से ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या भी हो सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, इसे प्रेग्नेंसी के दौरान लेने से भी बचना चाहिए।  

आंखों का लाल होना

त्रिकटु चूर्ण का अधिक सेवन करने से लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण लोगों की आंखों के लाल होने और जलन होने जैसी समस्याएं होती है। इसके अलावा, कई बार लोगों को एलर्जी, जलन और खुजली होने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

शरीर में गर्मी होने

त्रिकटु चूर्ण की गर्म तासीर के कारण लोगों के शरीर में गर्मी बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके कारण कई बार लोगों के शरीर में गर्मी बढ़ने, बेचैनी महसूस होने, गले में जलन होने, मुंह में छाले आने और त्वचा पर रैशेज होने और जलन होने जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसका अधिक सेवन करने से स्किन की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

सावधानियां

- प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना ना करें।
- आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह अनुसार निर्धारित मात्रा में सही समय पर त्रिकटु चूर्ण का सेवन करें।
- पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को त्रिकटु चूर्ण के सेवन से बचना चाहिए।

निष्कर्ष

औषधीय गुणों से भरपूर त्रिकटु चूर्ण का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से लोगों को पाचन तंत्र, एसिडिटी और मुंह में छाले जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में इसके सेवन से बचना चाहिए। ध्यान रहे इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने या अन्य समस्याएं होने पर इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

इस देसी ड्रिंक को पीकर कम हो जाएगा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, डॉक्टर ने खुद बताए हैं फायदे

Disclaimer