Side Effect of Triphala Churna : आयुर्वेद में त्रिफला को कई बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। त्रिफला चूर्ण आंवला (अमलकी), हरड़ (हरितकी) और बहेड़ा (बिभितकी) से मिलकर बनाया जाता है। तीन फलों के मिश्रण की वजह से इसको त्रिफला कहा जाता है। इसे ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर सही करने और पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके अधिक इस्तेमाल से शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आगे जानते हैं त्रिफला चूर्ण से होने वाले नुकसानों के बारे में।
त्रिफला चूर्ण के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान
त्रिफला चूर्ण का सेवन सदियों से किया जा रहा है। इसके फायदे अनेक हैं, लेकिन यदि इसका सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो इससे आपको कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है। बिना डॉक्टरी सलाह के इसका सेवन आपको बीमार भी कर सकता है।
पेट संबंधी समस्या होना
त्रिफला में हल्के रेचकीय (Laxative) गुण होते हैं। यदि इसका अधिक सेवन कर लिया जाए तो पेट में सूजन व दवाब उत्पन्न हो सकता है। रात को त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से कब्ज की समस्या ठीक होती है, लेकिन यदि आप इसे नियमित रूप से लेते हैं तो आपको पेट संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : वजन घटाने में फायदेमंद हो सकता है त्रिफला, ऐसे करें इसका इस्तेमाल
प्रेगनेंट महिलाओं को नहीं लेना चाहिए त्रिफला
प्रेगनेंसी में महिलाओं को बिना डॉक्टरी सलाह के त्रिफला का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें हरितकी गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं होता है। हरितकी के अधिक सेवन से गर्भावस्था में कई तरह की परेशानियां हो सकती है। इसलिए इसे प्रेगनेंसी में नहीं खाना चाहिए।
ब्लड प्रेशर को तेजी से कम करता है
त्रिफला चूर्ण में डायबिटीज को कम करने वाले गुण होते हैं। जो व्यक्ति पहले से ही डायबिटीज की दवाएं ले रहे होते हैं, यदि वह त्रिफला का सेवन करने लगें तो उनका ब्लड प्रेशर तेजी से कम होता है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से ही ब्लड प्रेशर लो की शिकायत है उनको त्रिफला का सेवन करने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
दवाओं के साथ त्रिफला न खाएं
यदि व्यक्ति पहले से ही किसी तरह की दवाओं को ले रहा है तो उसको त्रिफला चूर्ण लेने से पूर्व आयुर्वेद के डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। त्रिफला दवाओं के साथ एलर्जिक रिएक्शन कर सकता है। जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : त्रिफला चूर्ण खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे
त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है और यह सेहत संबंधी कई परेशानियों को दूर करता है। लेकिन इसको लेने से पूर्व इसकी सही मात्रा और लेने के तरीके विषय में आयुर्वेदाचार्य से अवश्य पूछ लेना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version